यह सब कल्पना ही तो है
मैं,तुम,ये संसार
जो बंधा है किसी मोह में
संजीव है तो बस प्रेम
जो टिका रहता है वर्षो तक
राधाकृष्ण बनकर
मुझमे,तुझमे,संसार में
#ek_khayal
हम सबका जीवन कितना भी सरल एवं कठिन हो पर जीवन में संबंधों की मायाजाल और स्वार्थ से भरे पड़े संबंधों को परे रखकर के ; इक ऐसा निश्चल मन मित्र होना चाहिए जो आपके साथ सदैव खड़ा रहे आपको सँभाले / सहारा दे, हर हाल में आपके साथ परछाई बन रहे…🤗
आपको बहुत सारा प्रेम पहुँचे ;)♥️
जब आप जिंदगी की जद्दोजहद से उलझ रहे हो तब घंटा कोई मोटिवेशन काम नहीं करता बाहरी दुनिया के शोर से ज्यादा रूह कितना चीखती है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता नब्ज़ थम जाती है सासों की उथल-पुथल में हमारी लाख कोशिशों के बाद भी एक एक कर सब कुछ छूट जाता है हाथों से...