स्वच्छता के संकल्प से राष्ट्रीय पहचान तक🌿
#मध्यप्रदेश के उज्जैन, देवास, सागर और बुदनी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
#SwachhSurvekshan#SwachhBharat
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गांधी सागर में मंत्रिपरिषद की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार भी उपस्थित रहे।
#GandhiSagarCabinetMP#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#CabinetMP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर टेंट सिटी बोट क्लब से वल्चर पॉइंट तक चंबल नदी में मिनी क्रूज के माध्यम से भ्रमण कर क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों एवं प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया।
#GandhiSagarCabinetMP#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#Ecotourism#Chambal
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर में ₹40.50 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली गांधी सागर इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया।
इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और गांधी सागर को इको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी।
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #GandhiSagarCabinetMP #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
गांधीसागर से जुड़ेगा प्रगति का नया अध्याय...
मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
प्रदेश के विकास में अहम 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#GandhiSagarCabinetMP
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
गांधीसागर में होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के माध्यम से हम इस क्षेत्र की अपार विकास संभावनाओं को नई पहचान और नई दिशा देने जा रहे हैं।
₹11,474 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली लगभग 2,000 मेगावाट क्षमता की पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना है, जो ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।
स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में #मध्यप्रदेश का एक और बड़ा कदम।
#गांधीसागर की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा के भंडारण को मजबूती देने के साथ प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
#GandhiSagar#CleanEnergy#RenewableEnergy
जल से ऊर्जा, ऊर्जा से आत्मनिर्भरता💧
#मध्यप्रदेश का #गांधीसागर देश के सबसे बड़े पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट के रूप में नई पहचान बना रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना स्वच्छ ऊर्जा भंडारण और बिजली उत्पादन को नई गति देगी।
#GreenEnergy#HydroPower#WaterResourcesMP
स्वच्छता के संकल्प से राष्ट्रीय गौरव तक, #मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिलना सफाई मित्रों के अथक परिश्रम, जनभागीदारी और सुशासन का गौरवशाली परिणाम है। स्वच्छता के इस जनआंदोलन को नमन।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
#SwacchSurvekshan#SwacchBharat#अभ्युदय_मध्यप्रदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में #Jabalpur ने देश का दूसरा स्वच्छ शहर बनकर नई पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके अथक परिश्रम और जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना की।
RM: https://t.co/9HSRv0F7fL
#SwachhSurvekshan
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 13 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
https://t.co/vEpd9tBKhx
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh
ग्वालियर को ‘स्वच्छ सिटी अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर आज वहां एक समारोह में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।
‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में देश के 57 राष्ट्रीय पुरस्कारों में से 9 मध्यप्रदेश को प्राप्त हुए हैं। ग्वालियर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विशेष शिविरों में 500 से अधिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुरक्षा उपकरणों का वितरण किया गया।
शहर में आधुनिक तकनीक पर आधारित 1,200 टन प्रतिदिन क्षमता वाला अत्याधुनिक कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया गया है। सभी 66 वार्डों में 10 हजार से अधिक नागरिकों के साथ संवाद कर स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के साथ भोजन कर उनके समर्पण, परिश्रम एवं सेवा भावना के प्रति हृदय से आभार भी व्यक्त किया।
स्वच्छता में नवाचार और साझेदारी की मिसाल
#इंदौर के मार्गदर्शन में देपालपुर ने अपनाया सतत स्वच्छता प्रबंधन का मॉडल, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हासिल किया राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान।
#SwachhSurvekshan#SwachhBharat#Indore
'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' में मध्यप्रदेश के 9 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है।
आज नई दिल्ली में इन सभी सम्मानित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बधाई दी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रयासों से स्वच्छता अब व्यापक जनआंदोलन है और राज्यों एवं शहरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण है, जिसमें मध्यप्रदेश शुरू से ही अग्रणी है और इस बार प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इंदौर ने 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के अंतर्गत देपालपुर के साथ मिलकर उपलब्धि हासिल की है। यह स्वच्छता को नागरिकों की सोच, संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा बनाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उज्जैन, जबलपुर, देवास, सागर, बुधनी, रीवा और ग्वालियर ने भी स्वच्छता की विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
यह सफलता जनभागीदारी, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनप्रतिनिधियों एवं सफाई मित्रों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
#SwachhSurvekshanAwards #GarbageFreeCities
स्वच्छता के राष्ट्रीय सम्मान में #मध्यप्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान🏆
स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, देशभर में बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव।
RM: https://t.co/8rm2F7mTUl
#SwachhSurvekshan#SwachhBharat
आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2025-26' में मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इंदौर, देपालपुर, जबलपुर, उज्जैन, देवास, सागर, बुधनी, रीवा और ग्वालियर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
स्वच्छता के प्रति समर्पण और जनभागीदारी से मध्यप्रदेश निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छताकर्मियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
@rashtrapatibhvn
#SwachhSurvekshanAwards #GarbageFreeCities