आज दिनांक 22 2 2026 विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के विशेष अभियान में 219 विधानसभा माधवगढ़ के बूथों का निरीक्षण किया गया सभी बूथों पर बूथ लेबल ऑफिसर उपस्थित मिले और उनके द्वारा काफी मात्रा में फॉर्म 6 प्राप्त किए गए हैं जिनमे अधिकतर 18 से 19 वर्ष के तथा महिला के फॉर्म 6 है
आज दिनांक 31-1-2026 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में विशेष अभियान तिथि पर 219 विधानसभा माधवगढ़ के बूथो का निरीक्षण किया गया सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले बड़ी संख्या में फॉर्म 6 भरवाया जा रहा हैं विशेष अभियान को लेकर मतदाताओं में अपना वोट बनाने को लेकर उत्साह दिख रहा है
16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 वर्ष 2025 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए 18 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया I मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
फ़ॉर्म 6 भरते समय जन्मतिथि एवं आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड मान्य है। जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा भी पाँच अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ साक्ष्य के रूप में मान्य होगा इसी प्रकार आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा छह अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ी साक्ष्य के रूप में मान्य होगा। इन सारे दस्तावेज़ी विकल्पों की लिस्ट फ़ार्म 6 में ही दी गई है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी SIR में फ़ॉर्म 6 भरते समय नयी बात यह है कि फ़ॉर्म 6 के साथ एक घोषणा पत्र भी देना है जिसमें आवेदक को विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम मतदाता सूची में स्वयं का अथवा स्वयं के माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का नाम खोज कर उसकी सूचना घोषणा पत्र में भरनी है। यदि आप यह कर लेते हैं तो फिर बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ी साक्ष्य के आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।
यदि फ़ॉर्म 6 भरते समय आवेदक घोषणा पत्र में 2003 की अंतिम मतदाता सूची में से स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं खोज पाता है तो आवेदक को ERO द्वारा एक नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का प्रारूप वही होगा जो कि गणना चरण के दौरान गणना फ़ार्म में स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं दर्ज करने वाले मतदाताओं को दिया जा रहा है और नोटिस पर दिए गए दस्तावेजों की सूची में से आवेदक को दस्तावेज़ी साक्ष्य देना होगा। दस्तावेज़ी साक्ष्य देने पर आवेदक का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।
@ceoup@deo_jalaun एस आई आर 2026 विधानसभा 219 माधवगढ़ के बूथ संख्या 298 299 300 और 301 में बी एल ओ के पास फॉर्म 6 7 व 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है काफी संख्या में लोग फॉर्म 6 भरने के लिए उपस्थित है
@ceoup@deo_jalaun Aaj dinank 18 2026 Si r. Ke Vishesh abhiyan mein 219 vidhan. sabha madhavgarh ke Booth sankhya 170 171 172 ka bhraman Kiya Gaya booth per kafi sankhya me log form 6 ke liye upsthit the aur 6 logon ka fotm 6 barvaya Ja chuka tha sabhi blo Apne matdata Suchi asd Suchi aur form 6 7 8 ke sath maujud the
@ceoup@deo_jalaun आज दिनांक 18/ 1 /2026 विशेष अभियान में विधानसभा 219 माधवगढ़ के बूथ संख्या 170 में मतदाताओं को फार्म 6 भरवाया गया बूथ पर बी एल ओ उपस्थित मिले
मतदाता के वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ उसका मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है और घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है। वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के निम्नलिखित फ़ायदे हैं।
१. अगर आप फ़ॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है जिसमें कई बार समय लग जाता है।
२. जब जब आप ज़रूरत समझें तब तब और जितनी बार चाहे उतनी बार अपना e-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।
३. वोटर लिस्ट तथा वोटर ID कार्ड ( EPIC) में आपके विवरण में विद्यमान् त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फ़ॉर्म 8 भरकर त्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
४. ECINET mobile ऐप तथा https://t.co/oc9BoIIa7R website पर voter ID से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर अथवा वोटर आयी कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तुरंत ज्ञात कर सकते हैं।
वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया संलग्न चित्रों से स्पष्ट हो जाएगी। यह प्रक्रिया चंद मिनटों में पूरी की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सैकंडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड से जुड़ जाता है।
@ECISVEEP
@ceoup @dmjalaun आज दिनांक 11 1 2026 को विधान सभा 219 माधवगढ़ के मध्य स्थल संख्या 48 प्राथमिक पाठशाला भीखनपुर का का भ्रमण किया बी एल ओ उपस्थित मिला बी एल ओ को निर्देशित किया गया की मतदाता सूची को मतदाताओं के बीच पढ़ कर सुनाएं नए मतदाताओं के लिए फार्म से भरवाये जिन मतदाताओं के फोटो खराब है उनके नए फोटो प्राप्त करें तीन व्यक्तियों के फार्म 6 भरवा गए
आज दिनांक आज दिनांक 11 1 2026 को 219 विधानसभा माधवगढ़ के मध्य स्थल संख्या 48 प्राइमरी पाठशाला भीखनपुर का निरीक्षण किया गया उपस्थित BLO को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची को लोगों के बीच पढ़कर सुनाएं और 18 वर्ष से ऊपर के जो भी नए मतदाता बनने हैं उनसे फॉर्म 6 भरवाए जाएं और मतदाता सूची में जिन मतदाताओं की फोटो साफ नहीं है उनसे नई रंगीन फोटो प्राप्त की जाए और नोटिस प्राप्त होने पर मतदाताओं को प्राप्त कर कर उनकी रिसीविंग ली जाए
आज शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर BLO ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ उपस्थित है।उसके पास पर्याप्त संख्या में फ़ॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भी उपलब्ध है। सभी उत्तर प्रदेश वासियों से आग्रह है कि आज अपने अपने बूथ पर जाकर उपलब्ध ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जाँच लें और यदि आपका नाम उसमें नहीं है फ़ॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर BLO को दे दें जिससे अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम अवश्य आ जाए। यदि ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में आपका नाम है परंतु आपके विवरण में त्रुटियां है तो फ़ॉर्म 8 भरकर BLO को दे दें जिससे वो त्रुटियां ठीक हो जाएं।
उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान हुआ प्रारम्भ
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बीएलओ घर-घर जाकर वितरित कर रहे हैं गणना प्रपत्र
मतदाताओं में ‘शुद्ध निर्वाचक नामावली-मज़बूत लोकतंत्र’ अभियान के प्रति दिखा उत्साह
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देशन में मंगलवार से प्रदेश भर में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं को प्री-प्रिंटेड गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) उपलब्ध कराया जाना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र प्रदान कर रहे हैं और उन्हें फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी दे रहे है। मतदाता द्वारा हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करने पर उन्हें पावती भी दी जाएगी।
प्रदेश के सभी 1,62,486 बूथों पर यह अभियान एक साथ चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ सक्रिय रूप से इस कार्य में जुटे हुए हैं। सभी जिलों में बीएलओ द्वारा घर-घर पहुँचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौंपे जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं में अभियान के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
मतदाताओं से अपील है कि वे गणना प्रपत्र भरकर अपने नवीनतम फोटो सहित हस्ताक्षरित प्रतियां यथाशीघ्र बीएलओ को लौटाएं और प्राप्ति रसीद अवश्य लें। मतदाता आयोग की वेबसाइट https://t.co/s63T5KLpl7 से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रमुख तिथियों के अनुसार गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक होगा, आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 09 दिसम्बर को किया जाएगा, दावे एवं आपत्तियां 08 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी और अन्तिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
मतदाताओं से अपील की है कि वे सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए अपनी प्रविष्टियों को सही-सही भरें, जिससे “शुद्ध निर्वाचक नामावली - मज़बूत लोकतंत्र” के लक्ष्य को सफल बनाया जा सके।