उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को मध्याह्न 12 बजे से लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर, लखनऊ में प्रेसवार्ता की जाएगी।
https://t.co/C2XdnLQG5w
आज दिनांक 22.02.2026 को विधानसभा 35 चमरव्वा के अंतर्गत सभी बूथों पर BLO द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जा रहा है। यदि संबंधित व्यक्ति का नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, तो वह व्यक्ति घोषणा पत्र के साथ फार्म 6 भरकर अपने BLO को जमा कर सकता है।
आज दिनांक 31.01.2026 को विधानसभा 35 चमरव्वा के अंतर्गत सभी बूथों पर BLO द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जा रहा है। यदि संबंधित व्यक्ति का नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, तो वह व्यक्ति घोषणा पत्र के साथ फार्म 6 भरकर अपने BLO को जमा कर सकता है।
#ceoup
फ़ॉर्म 6 भरते समय जन्मतिथि एवं आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड मान्य है। जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा भी पाँच अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ साक्ष्य के रूप में मान्य होगा इसी प्रकार आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा छह अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ी साक्ष्य के रूप में मान्य होगा। इन सारे दस्तावेज़ी विकल्पों की लिस्ट फ़ार्म 6 में ही दी गई है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी SIR में फ़ॉर्म 6 भरते समय नयी बात यह है कि फ़ॉर्म 6 के साथ एक घोषणा पत्र भी देना है जिसमें आवेदक को विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम मतदाता सूची में स्वयं का अथवा स्वयं के माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का नाम खोज कर उसकी सूचना घोषणा पत्र में भरनी है। यदि आप यह कर लेते हैं तो फिर बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ी साक्ष्य के आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।
यदि फ़ॉर्म 6 भरते समय आवेदक घोषणा पत्र में 2003 की अंतिम मतदाता सूची में से स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं खोज पाता है तो आवेदक को ERO द्वारा एक नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का प्रारूप वही होगा जो कि गणना चरण के दौरान गणना फ़ार्म में स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं दर्ज करने वाले मतदाताओं को दिया जा रहा है और नोटिस पर दिए गए दस्तावेजों की सूची में से आवेदक को दस्तावेज़ी साक्ष्य देना होगा। दस्तावेज़ी साक्ष्य देने पर आवेदक का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।
आज दिनांक 18.01.2026 को विधानसभा 35 चमरव्वा के अंतर्गत सभी बूथों पर BLO द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जा रहा है। यदि संबंधित व्यक्ति का नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, तो वह व्यक्ति घोषणा पत्र के साथ फार्म 6 भरकर अपने BLO को जमा कर सकता है।
उत्तर प्रदेश के विधान सभा क्षेत्रों क्रमांक 209 से 403 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के “X” हैंडल नीचे दिए गए हैं। जिन नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है अथवा उनको मतदाता सूची से संबंधित कोई जानकारी चाहिए वे अपनी विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के “X” हैंडल को टैग कर अपनी बात उन तक पहुँचा सकते हैं । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से 208 तक के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के “X” हैंडल पूर्व में साझा(Share) की गई पोस्ट में संलग्न हैं।
मतदाता के वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ उसका मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है और घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है। वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के निम्नलिखित फ़ायदे हैं।
१. अगर आप फ़ॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है जिसमें कई बार समय लग जाता है।
२. जब जब आप ज़रूरत समझें तब तब और जितनी बार चाहे उतनी बार अपना e-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।
३. वोटर लिस्ट तथा वोटर ID कार्ड ( EPIC) में आपके विवरण में विद्यमान् त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फ़ॉर्म 8 भरकर त्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
४. ECINET mobile ऐप तथा https://t.co/oc9BoIIa7R website पर voter ID से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर अथवा वोटर आयी कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तुरंत ज्ञात कर सकते हैं।
वोटर ID कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया संलग्न चित्रों से स्पष्ट हो जाएगी। यह प्रक्रिया चंद मिनटों में पूरी की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सैकंडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड से जुड़ जाता है।
@ECISVEEP
आज विधान सभा 35 चमरव्वा के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा ड्राफ्ट सूची को मतदाताओं एवं बीएलए के समक्ष पढ़कर सुनाया एवं मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, किसी भी प्रविष्टि को सही कराने, मृत, डुप्लीकेट, मतदाताओं के नाम सूची से अपमार्जित कराने संबंधी कार्य की विस्तार से जानकारी दी गई
आज शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर BLO ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ उपस्थित है।उसके पास पर्याप्त संख्या में फ़ॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भी उपलब्ध है। सभी उत्तर प्रदेश वासियों से आग्रह है कि आज अपने अपने बूथ पर जाकर उपलब्ध ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जाँच लें और यदि आपका नाम उसमें नहीं है फ़ॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर BLO को दे दें जिससे अंतिम मतदाता सूची में आपका नाम अवश्य आ जाए। यदि ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में आपका नाम है परंतु आपके विवरण में त्रुटियां है तो फ़ॉर्म 8 भरकर BLO को दे दें जिससे वो त्रुटियां ठीक हो जाएं।
उत्तर प्रदेश विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026
“बुक-ए-कॉल विद बीएलओ”
👉भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
· बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे बात करने के लिए फोन कॉल बुक कर सकता है।
· यह सेवा मतदाता सूची/विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए उपयोगी है।
· भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://t.co/CcvJiIz3H0 तथा ECINET ऐप पर अपने मोबाइल नम्बर के माध्यम से लॉग-इन करें, यदि आपका नम्बर पोर्टल पर रजिस्टर नहीं है, तो पहले Sign UP करें।
· मोबाइल नम्बर, ओटीपी एवं अपना नाम भरकर रजिस्टर करें।
· रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर, ओटीपी भरकर लॉग-इन करके बुक-ए-कॉल विद बीएलओ ऑप्शन पर जाएं, जिसमें EPIC नम्बर/रिफरेन्स नम्बर/अन्य का ऑप्शन दिखेगा।
· EPIC नम्बर/रिफरेन्स नम्बर भरकर सर्च करने पर आपका नाम, मतदेय स्थल का नाम तथा आपके क्षेत्र से सम्बन्धित बीएलओ के नाम आदि की जानकारी मिल जायेगी।
· मोबाइल नम्बर एवं ओटीपी भरकर रिक्वेस्ट कॉल बैक ऑप्शन पर आपके बीएलओ के साथ कॉल बुक हो जायेगी।
· 48 घंटे के अंदर बीएलओ आपसे फोन पर सम्पर्क करेंगे।
· यदि EPIC नंबर उपलब्ध नहीं है, तो अपने राज्य, जनपद, विधानसभा क्षेत्र एंव बूथ की जानकारी भरकर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
· विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी के लिए बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा के माध्यम से अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करें।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@PIB_India@ANI@PTI_News@DDNewslive
यदि कोई व्यक्ति यह जाँचना चाहता है कि उसका नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित उत्तर प्रदेश की आलेख्य मतदाता सूची (Draft Voter List) में है या नहीं, तो इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है। कृपया CEO UP की वेबसाइट https://t.co/VjeI2llyne पर जाएँ।
वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर
“Special Intensive Revision (SIR) - 2026”
शीर्षक से एक पॉप-अप विंडो खुलेगी। इस विंडो में “Search your name by EPIC number in draft electoral roll SIR 2026” नामक टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद खुलने वाली स्क्रीन पर EPIC Number वाले बॉक्स में अपना EPIC नंबर दर्ज करें, दिया गया कैप्चा टाइप करें और SEARCH बटन पर क्लिक करें।
यदि आपका नाम मतदाता सूची में मौजूद है, तो खोज परिणाम में जिले का नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम तथा मतदाता सूची के उस भाग में आपका क्रम संख्या (Serial Number) प्रदर्शित होगी।
यदि किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में आपका नाम मौजूद नहीं है, तो परिणाम में “No Result Found” दिखाई देगा।
वैकल्पिक तरीका:
सीधे वेब पोर्टल https://t.co/h3Q5WW8xrO पर जाएँ और EPIC Number वाले बॉक्स में अपना EPIC नंबर दर्ज करें। कैप्चा टाइप करने के बाद SEARCH पर क्लिक करें।
यदि आपका नाम आलेख्य मतदाता सूची में मौजूद है, तो उससे संबंधित विवरण दिखाई देगा, अन्यथा “No Result Found” प्रदर्शित होगा।
वैकल्पिक (और सबसे आसान) तरीका:
अपने मोबाइल फोन में ECINET Mobile App डाउनलोड करें। यह Google Play Store और Apple App Store दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
ऐप खोलने के बाद “Search your Name in Voter List” नामक टैब पर क्लिक करें। इसमें मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए चार विकल्प उपलब्ध होते हैं (6 जनवरी को प्रकाशित यूपी की आलेख्य मतदाता सूची के लिए)।
सबसे अच्छा तरीका Voter ID / EPIC Number के माध्यम से खोज करना है।
अन्य विकल्प इस प्रकार हैं:
•अपने EPIC कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके।
•मतदाता का विवरण देकर (जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, संबंधी का नाम आदि), या
•वह मोबाइल नंबर दर्ज करके जो आपने Form-6 में नाम दर्ज कराते समय दिया था, या
जिन दो विकल्पों में मतदाता विवरण या मोबाइल नंबर देना होता है, उनमें राज्य का नाम, जिले का नाम तथा विधानसभा क्षेत्र (AC) का नाम भी दर्ज करना आवश्यक होता है।
मतदाता विवरण वाला विकल्प पूरी तरह भरोसेमंद नहीं होता और थोड़ा जटिल भी है, क्योंकि कई बार मतदाता सूची में दर्ज नाम या उसके संबंधी के नाम की वर्तनी (spelling) सही वर्तनी से भिन्न हो सकती है। हालाँकि, जब आपके पास EPIC कार्ड न हो या आपको अपना EPIC नंबर ज्ञात न हो, तब यह विकल्प उपयोगी साबित होता है। इस स्थिति में नाम की अलग-अलग वर्तनी डालकर खोज करना एक उपाय है और पहली बार “No Result Found” आने पर निराश नहीं होना चाहिए।