कोई मतदाता न छूटे
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत दिनांक 22 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस की झलकियां…
अगला विशेष अभियान: 28 एवं 29 नवंबर 2026
अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
कोई पात्र मतदाता न छूटे!
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर आज, 22 नवंबर 2026 (रविवार) को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प संचालित किए जा रहे हैं।
इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी, समावेशी एवं अद्यतन बनाना है।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा प्रदेश में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में प्रेसवार्ता...
🗓️ दिनांक- 17 नवम्बर, 2026 (मंगलवार)
🕛 समय- मध्यान्ह 12:00 बजे से.....
📍 स्थान- लोकभवन सभागार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Live On YouTube-
https://t.co/1yvZHaFN9x
शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या कर चुके सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों। साथ ही, मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं विश्वसनीय बनाया जाए।
युवा एवं महिला मतदाताओं सहित प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
आज दिनांक 18.11.2026 क़ो जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ERO तथा AERO के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी @ceoup@ECISVEEP
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 17 से 20 नवम्बर तक मतदाता सूची की होगी टेबल टॉप एक्सरसाइज
बीएलओ निर्वाचक नामावली का सूक्ष्म परीक्षण कर मतदाताओं के नाम, आयु, जेण्डर, फोटो एवं पते से संबंधित त्रुटियों को कराएंगे दुरुस्त
त्रुटियों के संशोधन के लिए संबंधित मतदाताओं से भरवाया जाएगा फॉर्म-8
लखनऊ, 14 नवम्बर, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश की निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।
इस अभियान के दौरान प्रत्येक बीएलओ अपने आवंटित मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली का सूक्ष्म एवं गहन परीक्षण करेंगे। परीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम, आयु, जेण्डर, फोटो, पते अथवा अन्य विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित मतदाता से फॉर्म-8 भरवाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण बीएलओ सुपरवाइजर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में प्राप्त होने वाले फॉर्मों का प्रतिदिन डिजिटाइजेशन कराया जाएगा तथा उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जा सकें और मौजूदा प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन भी समय से हो सके।
प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेबल टॉप एक्सरसाइज के संबंध में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए निर्धारित अवधि में कार्यवाही पूर्ण कराई जाए। अभियान की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाए।
निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण आधारशिला है। अतः इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
मतदाता सूची में त्रुटियों के लिए बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ एवं एईआरओ की जवाबदेही होगी तय
लापरवाही एवं गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के मानदेय में की जाएगी कटौती
जिला निर्वाचन अधिकारियों को नियमित गुणवत्ता परीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश
वास्तविक त्रुटियों की पहचान करने वाले नागरिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे सम्मानित
लखनऊ, 14 नवम्बर, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गंभीर त्रुटि, लापरवाही अथवा दोषपूर्ण कार्य पाए जाने पर संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी तथा नियमानुसार उनके मानदेय में कटौती की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी, जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।
स्थलीय सत्यापन एवं प्रपत्रों के निस्तारण में लापरवाही के कारण डुप्लीकेट प्रविष्टियां, जेंडर संबंधी त्रुटियां, नाम, आयु एवं पते में गलतियां तथा अनुचित नाम सम्मिलन एवं अपमार्जन जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसी त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए इनके लिए संबंधित कार्मिकों एवं अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
बीएलओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक की अवधि को आधार बनाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ की लापरवाही अथवा दोषपूर्ण कार्य के कारण डुप्लीकेट प्रविष्टि, जेंडर, नाम, आयु एवं पते संबंधी त्रुटियां अथवा अनुचित सम्मिलन एवं अपमार्जन पाए जाने पर त्रुटियों की संख्या एवं गंभीरता के अनुसार संबंधित बीएलओ के एक माह तक के मानदेय में कटौती की जा सकेगी।
इसी प्रकार बीएलओ सुपरवाइजर के कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व का आकलन भी 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 की अवधि के आधार पर किया जाएगा। यदि पर्यवेक्षण में लापरवाही के कारण एक ही घर में रहने वाले परिवारों के सदस्यों की प्रविष्टियां अलग-अलग मतदान केंद्रों अथवा अनुभागों में होने जैसी गंभीर त्रुटियां पाई जाती हैं, तो संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर के भी अधिकतम एक माह तक के मानदेय में कटौती की जाएगी।
ईआरओ एवं एईआरओ के कार्यों के मूल्यांकन के लिए निर्वाचक नामावली फ्रीज होने की तिथि 07 नवम्बर, 2026 से अंतिम प्रकाशन की तिथि 04 जनवरी, 2027 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रभावी पर्यवेक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रपत्रों के परीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियों के स्वीकृति अथवा अस्वीकृति की प्रक्रिया में लापरवाही के कारण गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर संबंधित ईआरओ एवं एईआरओ की जवाबदेही तय करते हुए लगभग दो माह की अवधि के आनुपातिक मानदेय में अधिकतम कटौती की जाएगी।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्वाचक नामावली का नियमित रूप से गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए। प्रत्येक गंभीर त्रुटि के लिए उत्तरदायी अधिकारी अथवा कार्मिक की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर पर्यवेक्षण में शिथिलता को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।
इसके साथ ही निर्वाचक नामावली को अधिकाधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। नागरिकों को मतदाता सूची में वास्तविक त्रुटियों की पहचान कर उनकी सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत सर्वाधिक वास्तविक त्रुटियों की पहचान करने वाले नागरिकों को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपयुक्त रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।
समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतिम प्रकाशन के समय निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
मतदाता सूची से जुड़े फॉर्म-6, 7 और 8 के ऑफलाइन आवेदन करते समय अपना सही एवं सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें।
इससे आपको आवेदन की स्थिति, सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों और अंतिम निर्णय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं SMS के माध्यम से प्राप्त करने में सुविधा होगी।
सतर्क रहें, जागरूक रहें और अपने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
आपका वोट। आपकी पहचान। आपका अधिकार।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
Your Mobile Number Matters!
While submitting Form 6, 7 or 8, make sure to provide your mobile number to stay informed about your voter application.
Receive application updates, verification notifications and important alerts, stay connected with your BLO/ERO, and help prevent unauthorised or duplicate applications.
An Aware Voter, A Secure Voter!
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग जी की अध्यक्षता में 02 नवंबर को आयोजित हुई समीक्षा बैठक की झलकियां…
📍 ऊर्जा भवन, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, साकेत, मेरठ
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
नागरिक सेवा पोर्टल https://t.co/CcvJiIz3H0 पर जाकर online फॉर्म-8 ( संशोधन ) का स्वयं आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि उस नंबर पर ही ओटीपी आएगा । ऑनलाइन फ़ार्म-8 भरते ही आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड के डेटा से जुड़ जाएगा।
नागरिक सेवा पोर्टल https://t.co/CcvJiIz3H0 पर जाकर अपने वोटर आईडी कार्ड (EPIC) के नंबर से आप चेक कर सकते हैं की आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की दशा में आपकी पृच्छा के उत्तर में“Record not Found” प्रदर्शित होगा । ECINET मोबाइल ऐप का प्रयोग भी इस हेतु किया जा सकता है
मतदाता सेवाओं को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए ऑफलाइन आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज कराएँ।
मतदाता सूची से संबंधित ऑफलाइन फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 जमा करते समय सही एवं सक्रिय मोबाइल नंबर देने से आवेदन की प्राप्ति, संदर्भ संख्या, सत्यापन, सुनवाई एवं अंतिम निर्णय से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही डुप्लीकेट आवेदन से बचाव, BLO/ERO द्वारा आपसे संपर्क किए जाने में आसानी तथा मतदाता विवरण में हुए बदलावों की जानकारी भी मिल सकेगी।
ध्यान दें: यदि आपके पास अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है, तो आप अपनी सहमति से परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर भी आवेदन में दर्ज करा सकते हैं।
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
🗳️मतदाता सेवाओं से जुड़ी हर अपडेट जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर आसानी से प्राप्त करें!
📲 मतदाता सूची से संबंधित ऑफलाइन फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 जमा करते समय अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दें।
➡️ आवेदन की पुष्टि, संदर्भ संख्या, सत्यापन और अंतिम निर्णय तक की अपडेट जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
📌 अगर आपके पास अपना मोबाइल नहीं है, तो सहमति से परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर दिया जा सकता है।
जागरूक मतदाता बनें, हर अपडेट से जुड़े रहें !
@ECISVEEP@ANI@ians_india@PTI_News@DDNewslive@airnewsalerts@SpokespersonECI
मा० भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथों की मैपिंग, मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@ceoup@ECISVEEP