जन सेवा के लिए समर्पित जीवन जीनेवाले, सत्यनिष्ठा एवं सादगी की प्रबुद्ध प्रतिमूर्ति सदैव अनुकरणीय ‘छोटे लोहिया’ पंडित जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर उनके द्वारा जीये गये समाजवादी मूल्यों के प्रति पुनः संकल्पित नमन!
आगे-आगे देखिए होता है क्या… चढ़ावे से बात चंदे तक पहुँची और चंदे से ज़मीन तक और ज़मीन से अति बहुमूल्य अरबों रूपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक।
भाजपाइयों के अनरजिस्टर्ड-अंडरग्राउंड संगी-साथियों की केवाईसी करवाई जाए।
अयोध्या के इस ‘महापाप-महाघोटाले’
के पीछे कौन-सा सनातन विरोधी गिरोह काम कर रहा है, इसकी गहरी पड़ताल हो।
#बाबा_आनंदेश्वर_महादेव के आशीर्वाद एवं क्षेत्र की जनता के स्नेह के साथ आज दिनांक 25.05.2026 को #परमट_प्राथमिक_विद्यालय निर्माण हेतु “#शिला_स्थापना” कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह केवल एक विद्यालय नहीं…गरीब बच्चों के सुरक्षित, आधुनिक और सम्मानजनक भविष्य का संकल्प है।
संघर्ष रहा, बाधाएँ भी आईं लेकिन जहाँ भोलेनाथ का आशीर्वाद हो जनसंकल्प हो , संविधान और शिक्षा के अधिकार की जीत तय है।
#ParmatSchool
#EducationForAll
#SchoolModernisation
#Aryanagar
#Kanpur
#SamajwadiParty
#शिक्षा_से_सशक्त_भविष्य
#परमट_विद्यालय
#जनसंघर्ष
#लोकतंत्र
#BabaAnandeshwarBlessings
बीजेपी राजनैतिक ठग है।यह दिखाती नितीश कुमार है और बिठाती कोई और है । मा० अखिलेश जी ने तो समय रहते सचेत किया था। यही समाजवादी पार्टी की दूरदर्शी सोच और समझ है।
@yadavakhilesh@AmitabhBajpai@ABPNews@mediacellsp
जन-जन को जगाने,
जन-हक़ की बात उठाने,
पीडीए को उनका अधिकार दिलाने,
मैं आ रहा हूँ यूपी को जगाने।
नारा नहीं, ये संकल्प है,
हर वंचित का ये हक़ है।
जिसे दबाया, उसे उठाना है,
नए दौर का परचम लहराना है।
गांव-गांव, शहर-शहर,
अब आवाज़ उठेगी घर-घर।
समान हक़ और सम्मान दिलाने,
पीडीए की ताकत दिखाने—
मैं आ रहा हूँ यूपी को जगाने।
#akhileshYadav
भाजपा राज़ में ‘शासन-प्रशासन और दुशासन’ की तिकड़ी के तार आपस मे जुड़े हैं या कहिए इनके आपसी लेन-देन की वायरिंग गुत्थमगुत्था है, जिसमें बँटवारे की राशि को लेकर कभी-कभी शार्ट सर्किट भी हो जाता है।
दरअसल ‘शासन-प्रशासन और दुशासन’ की ये ‘तिकड़मी तिकड़ी’ इतनी शातिर है कि इन्हें तार की जगह ‘केबल’ मतलब मोटे तार कहना ही उचित रहेगा। ये सरकार नहीं है बल्कि भ्रष्ट-भाजपा द्वारा बिछाई गयी भूमिगत पाइप लाइन के अंदर बेईमानी के अंडरग्राउंड केबल का उलझा हुआ नेटवर्क है।