भारत की महान विरांगना, काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाली, धर्मनिष्ठ शासक, जिनकी कल्याणकारी योजनाओं और सेवाकार्यों से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए, ऐसी पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शत- शत नमन।🙏
#अहिल्याबाई_होल्कर#AhilyabaiHolkar#BMS
एकात्मता स्तोत्र के श्लोकों द्वारा अपने संस्कारों एवं संस्कृति का स्मरण
मुंगेर (दक्षिण बिहार प्रांत) में 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) का शुभारम्भ। यह वर्ग 12 जून तक चलेगा।
किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, #भारत_रत्न' #चौधरी_चरण_सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#BMS#patna#Bihar#India
हिंदी पत्रकारिता ने जनजागरण और राष्ट्रहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निष्पक्ष, निर्भीक और उत्तरदायी पत्रकारिता लोकतंत्र को सशक्त बनाने की मजबूत आधारशिला है।
समस्त पत्रकार बंधुओं को ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मंगल मूरति मारुति नंदन,
सकल अमंगल मूल निकंदन ॥
Paज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार की समस्त श्रद्धालुओं, हनुमान भक्तों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
संकटमोचन पवनपुत्र श्री हनुमान जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। #जय_श्री_राम#जय_बजरंगबली 🚩#BMS#Bihar
आप सभी को रंग, उमंग, उल्लास और उत्साह के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।🙏🏻
रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में ख़ुशहाली की बहार, समृद्धि का विस्तार एवं सफलता की नई शुरुआत लेकर आए।
#होली#Holi2026#HappyHoli#Bihar
आज समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव, श्रीमती वंदना प्रियसी मैम से मिलकर भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किए। जिसपर संतोष जनक आश्वासन मिला है। #Bihar
ऋषि पंचमी पर देश की महान परंपराओं और उच्च संस्कारों के संरक्षक ऋषि-मुनियों को कोटि-कोटि नमन।
उनकी तपस्या व ज्ञान ही हमारी संस्कृति की धरोहर है।
सभी देशवासियों को #ऋषि_पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
#rishipanchami#rishipanchmi#Bihar#Nawada#India#Rishi
आप सभी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!
#गणेशोत्सव#गणेशोत्सव२०२५#गणेश_चतुर्थी #GaneshChaturthi2025 #GaneshUtsav #GaneshaChaturthi #Ganeshotsav
आज 26 मार्च 2025को भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश कार्यालय में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड की क्षेत्रीय बैठक में भाग लिया @dtnbwed@virjeshupadhyay@bmsbihar@BMSkendra
भारत में नारी का स्थान सर्वोच्च रहा है और आज कोई भी क्षेत्र (सेना,खेल पुलिस,शिक्षा,देशसेवा) महिलाओं के योगदान से अछूता नहीं है।
#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस पर सभी माताओं, बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश को अग्रणी बनाने में आपका योगदान सराहनीय है।
#InternationalWomensDay2025
#राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ के #संस्थापक परम पूज्य डॉ० केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
#राष्ट्रसेवा के पवित्र उद्देश्य से आपके द्वारा प्रज्ज्वलित ज्योति से पूरा देश आलोकित है और आपके विचारों से प्रभावित करोड़ों युवा #माँ_भारती की सेवा में समर्पित हैं।#बिहार