उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को मध्याह्न 12 बजे से लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर, लखनऊ में प्रेसवार्ता की जाएगी।
https://t.co/C2XdnLQG5w
आज पूर्वाह्न 10.30 बजे SIR-2026 के अंतर्गत चल रहे दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के संबंध में ईआरओ/एईआरओ/अतिरिक्त एईआरओ की उपस्थिति की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
सभी को निर्धारित समय से पूर्व सुनवाई स्थल पर उपस्थित होने तथा सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही प्रस्थान करने का निर्देश दिया गया।
सुनवाई स्थलों पर उपस्थित मतदाताओं के लिए पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने की स्थिति में टोकन प्रणाली लागू कर सुनवाई को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
प्रत्येक दशा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत समस्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
@ceoup@ECISVEEP@SpokespersonECI
आदरणीय DM सर और ADM सर के मार्गनिर्देशन में और पूरे तहसील फरेंदा के राजस्व परिवार की मेहनत के कारण तहसील फरेंदा ने एक बार फिर से जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आशा है कि इस माह निस्तारण में लगने वाले समय में भी कमी आएगी।
315 फरेंदा विधानसभा जनपद महराजगंज में AERO द्वारा मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए न्याय पंचायत स्तर पर सुनवाई आयोजित की गई जिसमें मतदाताओं द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की तिथियां संशोधित की गई।
मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां 6 मार्च, 2026 तक ली जाएंगी।
नोटिस की सुनवाई तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च, 2026 तक होगा।
उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल, 2026 को होगा।
@ceoup@ECISVEEP@deo_maharajganj@SpokespersonECI
आज ग्राम पंचायत धरमौली, ब्लॉक मिठौरा में मनरेगा योजनांतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
लागत, सृजित मानव दिवस सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
मनरेगा कार्य स्थलों पर सीआईबी को अनिवार्य रूप से स्थापित करने हेतु कड़ा निर्देश दिया गया।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@myogioffice@UPGovt@UpRuralDev@dayalugurubjp
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
गणतंत्र दिवस संविधान की सर्वोच्चता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों व कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@dayalugurubjp@CdoMaharajganj@myogioffice@UPGovt
आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए सभी ने उनको नमन किया।
इस अवसर पर संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना को सभी ने नमन किया।
जनपद का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनते हुए संविधान की भावना के अनुरूप आचरण करे।
जनपद के समग्र विकास, सामाजिक समरसता और सशक्त भारत के निर्माण हेतु सभी ने संकल्प व्यक्त किया।
@CMOfficeUP@dayalugurubjp@InfoDeptUP@CdoMaharajganj@myogioffice@UPGovt@upculturedept
आज पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सतगुरु में स्थापित बूथ संख्या 47,48,49,50 व 51 पर प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली का पाठन किया गया।
मतदाताओं की उपस्थिति में प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़ी गई।
@ceoup@ECISVEEP@SpokespersonECI