बिहार के शिक्षकों के साथ भेदभाव क्यों?
क्या हम सरकार के गोद लिए हुए बच्चे हैं?
जिसे पाल तो रहे हैं, काम भी ले रहे हैं, जिम्मेदारियां भी दे रहे हैं… लेकिन बराबरी का सम्मान और अधिकार देने में पीछे हट रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल है—वेतनमान का।
एक ही राज्य में शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाने वाले शिक्षकों के साथ वेतनमान के मामले में आखिर यह असमानता कब तक?
शिक्षक से अपेक्षा है कि वह पूरी ईमानदारी से पढ़ाए, हर सरकारी दायित्व निभाए, चुनाव से लेकर जनगणना तक जिम्मेदारी उठाए, विभाग के हर आदेश का पालन करे…
लेकिन जब शिक्षक अपने सम्मानजनक वेतनमान की बात करता है, तो उसकी आवाज क्यों अनसुनी कर दी जाती है?
हमें कोई विशेष कृपा नहीं चाहिए।
हमें किसी पर एहसान नहीं चाहिए।
हमें चाहिए तो सिर्फ न्यायपूर्ण वेतनमान।
वेतनमान केवल वेतन की बढ़ोतरी नहीं है।
यह शिक्षक के सम्मान, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य का सवाल है।
सरकार से हमारी स्पष्ट मांग है—
शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप उचित Pay Level दिया जाए और वेतनमान की मांग पर अब स्पष्ट एवं सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
हम सरकार के विरोधी नहीं हैं,
लेकिन अपने अधिकार की आवाज उठाने से पीछे भी नहीं हटेंगे।
सरकार सुने, शिक्षक की बात समझे और वेतनमान पर न्याय करे।
क्योंकि—
**“शिक्षक सम्मान चाहता है,
और सम्मान की शुरुआत सम्मानजनक वेतनमान से होती है।”**
वेतनमान चाहिए — सम्मान के साथ, अधिकार के साथ।
#वेतनमान #शिक्षकसम्मान #सातवाँवेतनमान #शिक्षकएकता #BiharTeachers
@Teacher_Point@Team_BRVAS@btetctet@STET_QUALIFIED@Bihartet19@BRVAS_Official@brvas_wc
✊ वेतनमान की मांग अब सिर्फ मांग नहीं, अधिकार की आवाज़ है!
बिहार के शिक्षक वर्षों से पूर्ण वेतनमान की मांग कर रहे हैं।
यह मांग किसी अतिरिक्त सुविधा की नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और न्याय की मांग है।
शिक्षक को आश्वासन नहीं, पूर्ण वेतनमान चाहिए।
शिक्षक को भेदभाव नहीं, समानता चाहिए।
सरकार हमारी बात सुने और शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान देकर सम्मान दे।
🔥 पूर्ण वेतनमान — शिक्षक का अधिकार है।
#पूर्णवेतनमान #वेतनमान_दो #शिक्षक_अधिकार #शिक्षक_सम्मान #BiharTeachers
एक मात्र एमएलसी जो लगातार शिक्षकों के सातवें वेतनमान की मांग पर शिक्षकों के तरफ से इस डिजिटल अभियान में लगातार अपना साथ दिए आवाज बुलंद किए । @DrMadanMohanJha जी को हम शिक्षकों के तरफ धन्यवाद जो हमारी मांगो को अपनी आवाज दिए ।
#BiharTeachersNeed7thPay
बिहार के शिक्षक वर्षों से अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं।
सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण शिक्षकों का जायज़ अधिकार है।
अब समय है कि सरकार शिक्षकों की आवाज़ सुने और सम्मानजनक वेतनमान लागू करे।
शिक्षक का सम्मान — सातवाँ वेतनमान! ✊
#BiharTeachersNeed7thPay@mkrtiwari_bjp
एक राज्यकर्मी के रूप में हमारा अधिकार है कि हमें वेतनमान प्राप्त हो यह हमारे सम्मान का विषय अधिक है,इसके साथ समझौता नहीं होना चाहिए महोदय।
शिक्षकों को उनका सम्मान दे दीजिए सर 🙏
@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp#BiharTeachersNeed7thPay
अधिकार हमारा ग्रेड पे, चाइनीज पे का खेल खत्म करो! 🛑
बिहार का हर शिक्षक आज ट्विटर पर अपनी ताकत दिखाएगा। ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्वीट और रीट्वीट करें!
#BiharTeachersNeed7thPay
बच्चों के भविष्य को संवारने वाले शिक्षक आज अपने बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि सातवें वेतनमान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करे।
#BiharTeachersNeed7thPay 👨🏼🏫
#bihar#TeachersRights