लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्ट.... ‘UPSSSC की भर्तियों में Waiting List व्यवस्था हो’... चयनित अभ्यर्थी सीट छोड़ेगा तो सीट मिलेगी। छूटी हुई सीट किसी अन्य को मिल जाएगी। लेकिन सरकार ये काम कभी नहीं करेगी...क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं। सभी बेरोजगारों की मांग जायज। हमारी सरकार में इस मांग को पूरा करेंगे।
#Lucknow | @yadavakhilesh
डबल इंजन सरकार युवाओं को नियुक्ति-पत्र देकर उनके सपनों को नई पहचान और प्रदेश की सेवा को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
आज लखनऊ में विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे सभी युवाओं को अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 18.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने यूपीएसएसएससी अभ्यर्थियों से कहा कि नौकरी के लिए इंतजार करते-करते थक गये आप सब बेरोजगारों की ये माँग जायज है कि यूपीएसएसएससी की सभी भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोजगारी’ फैलाने का दाग भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोजगार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
उन्होंने कहा कि हम यूपीएसएसएससी के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं। जो पीड़ित, वो पीडीए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जाएगी तभी नौकरी आएगी। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
UPSSSC कि एक भर्ती पूरी होने में 3-5 साल लग जाते हैं और जब परिणाम आता है तो हजारों सीटें खाली रह जाती हैं!
UPSSSC की VPO, AGTA, जूनियर अस्सिटेंट (5512), लेखपाल और सहायक लेखाकार जैसी तमाम भर्तियों में सीट ओवरलैपिंग की वजह से सैकड़ों-हजारों पद खाली छूट जाते हैं।
दूसरी तरफ मात्र 0.25 नंबर या उम्र (DOB) के फेर से बाहर हुए प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं।
जब अन्य राज्यों में वेटिंग लिस्ट का नियम है, तो उत्तर प्रदेश में यह मनमानी क्यों।
प्रदेश की सत्ताधारी सरकार वेटिंग लिस्ट के प्रावधान को लेकर जब कुछ नहीं कर पाई तो युवा अभ्यर्थी जो कई बार लखनऊ में UPSSSC भवन के सामने और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री जी के पास जाकर वेटिंग लिस्ट के प्रावधान के लिए गुहार लगा चुके हैं और उन्हें वहां कोई आस नजर नहीं आई तो युवा अभ्यर्थी माननीय अखिलेश यादव जी के आवास पर आकर अपने बात को रखा, जिसके बाद माननीय अखिलेश यादव जी ने कहा कि हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं।
सरकार और आयोग कोरे आश्वासनों के बजाय UPSSSC की सभी भर्तियों में तत्काल प्रभाव से वेटिंग लिस्ट का स्पष्ट प्रावधान लागू करे, ताकि खाली पड़े पदों पर कतार में खड़े योग्य युवाओं को मौका मिल सके।
पर सरकार के नियत में वेटिंग लिस्ट के प्रावधान की कोई मंशा नहीं है नजर आ रही है।
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@upsssc
#UPSSSC_Waiting_List #UPSSSCWaitingList
@bstvlive माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आप से हम सब 35 लाख प्रभावित परिवारों का आग्रह है UPSSSC में WAITING list देने की कृपा करें जिस से लाखों परिवारों में खुशी आए लाखों अभ्यर्थियों को इस बेरोजगारी के चक्रव्यूह से निकलकर उनके ऊपर कृपा करें 🙏🙏🙏
लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्ट.... ‘UPSSSC की भर्तियों में Waiting List व्यवस्था हो’... चयनित अभ्यर्थी सीट छोड़ेगा तो सीट मिलेगी। छूटी हुई सीट किसी अन्य को मिल जाएगी। लेकिन सरकार ये काम कभी नहीं करेगी...क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं। सभी बेरोजगारों की मांग जायज। हमारी सरकार में इस मांग को पूरा करेंगे।
#Lucknow | @yadavakhilesh
Manniye Purv CM Akhilesh Yadav ji ne promise Kiya h sarkar me agar samajwadi party aati h toh waiting list jaari krwane ke liye vachanbadhh hai
Manniye Bhaiya ji ka bhut bhut dhnyvaad avm abhaar hum sb peedit chatro ki awaz bnne ke liye
Apka apna chatra
X-80, जब विपक्ष के नेता माननीय श्री अखिलेश यादव जी और अन्य राजनीतिक दल भी UPSSSC अभ्यर्थियों की “वेटिंग लिस्ट” की मांग को समर्थन दे रहे हैं,
तो सत्ता में बैठी सरकार इस जायज़ मांग पर फैसला क्यों नहीं कर सकती?
माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath एवं उपमुख्यमंत्री जी @brajeshpathak,
एक अभ्यर्थी का कई भर्तियों में चयन होने से रिक्त हुई सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने की मांग आखिर इतनी कठिन क्यों है?
विपक्ष कह रहा है कि सरकार बनने पर वेटिंग लिस्ट लागू करेंगे, तो फिर वर्तमान सरकार के पास सत्ता में रहते हुए इसे लागू करने का रास्ता क्यों नहीं है?
हजारों अभ्यर्थी वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। खाली पद + उपलब्ध योग्य अभ्यर्थी = वेटिंग लिस्ट के माध्यम से नियुक्ति का अवसर
सरकार युवाओं की इस मांग पर स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय ले। अब सिर्फ आश्वासन नहीं, नीतिगत फैसला चाहिए।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAM #UPSSSC_Waiting_List
#UPSSSC
#allow_waiting_list_in_upsssc