आज कुरुक्षेत्र में NEET पेपर लीक के विरोध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए हरियाणा यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित CM आवास घेराव के दौरान ...
पिछले 12 वर्षों से जब से बीजेपी सरकार आई है, देश के युवाओं के साथ लगातार छल हो रहा है। हर तरफ बस पेपर लीक की खबरें हैं और सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है।
यह कैसी सरकार है जहाँ 'खर्चा करो और पर्चा आउट कराओ' का खेल चल रहा है? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के साथियों पर इस तरह पानी की बौछारें छोड़ी गईं जैसे कोई अपराध हमने किया हो। पुलिस की लाठियाँ और बौछारें हमारा हौसला नहीं तोड़ सकतीं। हम संविधान और कानून को मानने वाले लोग हैं, एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।
कुरुक्षेत्र की इस पावन और ऐतिहासिक रणभूमि पर न्याय की हुंकार भरने के बाद, अब अगली लड़ाई 12 तारीख को पानीपत की रणभूमि में होगी। जब तक हरियाणा और देश के युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, सड़क से संसद तक यह जंग जारी रहेगी।
आज कुरुक्षेत्र में।
नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ियों और भर्ती प्रक्रियाओं में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हजारों युवा साथियों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया और सामूहिक गिरफ्तारी दी।
बीजेपी सरकार जवाब दे कि आखिर बार बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? युवाओं की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?
युवाओं को न्याय दिलाने की यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ेंगे। कुरुक्षेत्र के बाद 12 जून को पानीपत में इस संघर्ष को और आगे बढ़ाया जाएगा।
आज कुरुक्षेत्र में जब हम हजारों युवा NEET/CBSE परीक्षाओं में पेपर लीक/गड़बड़ियों और HPSC में बाहरी उम्मीदवारों के चयन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे तब हमपर भारी पुलिस बल का प्रयोग किया गया। आश्चर्य की बात ये है प्रदर्शन में ऊपर से आदेश थे कि वाटर कैनन का निशाना खासतौर पर दीपेंद्र हुड्डा को बनाना है।
लेकिन मैं ऊपर से आदेश देने वालों को बताना चाहता हूं कि सारी तस्वीरें उठाकर देख लेना।
ना हम हिले, ना हम डगमगाए और ना ही एक इंच भी पीछे हटे।
पानी के ही नहीं, चाहे बारूद के गोले चला दो, यूही छाती ताने युवाओं के हको की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
इंकलाब जिंदाबाद!
#DharmenderPradhanResignNow
आज कुरुक्षेत्र में...
नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ियों और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ @Haryana_YC द्वारा आयोजित CM आवास का घेराव किया।
इस दौरान @IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी, विधायक @AshokArora_INC जी, विधायक रामकरण काला जी, विधायक @MandeepSChatha जी, कुरुक्षेत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मेवा सिंह जी, AICC सचिव @Narwal_inc जी, हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष @kataria_nishit जी, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी जी, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडोला जी, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि जी, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया जी, @HaryanaNSUI अध्यक्ष @AvinashYadav___ जी आदि मौजूद रहे।
नीट पेपर लीक, 12वीं की सीबीएसई परीक्षाओं में धांधली के जिम्मेदार, सरकार में बैठे लोगों को दंडित करने की मांग को लेकर आज कुरुक्षेत्र में मेरे साथ हजारों युवाओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
लेकिन, अपराधियों को बचाने वाली खर्चा पर्चा सरकार ने मुझे और मेरे साथियों को टारगेट करके वाटर कैनन का प्रयोग किया। उस वक्त का वीडिओ देखकर ये बात स्पष्ट हो जाती है कि हम एक इंच भी हटे नहीं, डटे रहे।
मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि प्रदेश और देश का युवा आर-पार की लड़ाई के मूड में है। 12 जून को सरकार पानीपत में आकर देख ले, इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा।
आज शाहाबाद (स्टेशन माजरी) में श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला द्वारा आयोजित रविदासिया समाज के तीसरे विशाल संत सम्मेलन में सम्मिलित हुआ और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस पावन अवसर पर पधारे पद्मश्री से सम्मानित 108 संत निरंजन दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
साथ राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध जी, विधायक रामकरण काला जी, विधायक @MandeepSChatha जी, कुरुक्षेत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मेवा सिंह जी, हिमांशु अरोड़ा जी (सुपुत्र विधायक अशोक अरोड़ा जी) आदि।
आज📍करनाल में @INCHaryana के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता जी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में।
सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए संविधान और लोकतंत्र को बचाने के साथ-साथ हरियाणा को विकास के रास्ते पर ले जाने की लड़ाई लड़नी है।
आज जयपुर (राजस्थान) में लाडनूं के लोकप्रिय विधायक और मेरे छोटे भाई @MukeshBhakar_ के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मांगलिक अवसर पर उनके परिवारजनों से भेंट कर उन्हें भी बधाई दी।
मैं मुकेश और कोमल जी के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक स्व. श्री आनंद कौशिक जी के निधन पर उनके फरीदाबाद निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
हरियाणा की कहावत यहां बिल्कुल फिट बैठती है— “गधी घरां मरी पड़ी है, भाड़ा भरै सोनीपत का।”
नायब सैनी पंजाब में गैंगस्टर खत्म करने का दम भरते हैं, जबकि उनके नेतृत्व में हरियाणा अपराध की राजधानी बन चुका है। भाषणों से नहीं, नीयत और नतीजों से राज चलता है।
@DeependerSHooda
आपकी सोच, नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ईश्वर से कामना है कि आप यूँ ही समाज को सही दिशा दिखाते रहें और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
आपको स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं @DeependerSHooda जी
आज विधानसभा में : 16 फरवरी, 1921 को रोहतक में महात्मा गांधी जी, लाला लाजपत राय जी और मौलाना आजाद जी आये। उस ऐतिहासिक सभा में 25,000 लोग जुटे थे, जिसकी अध्यक्षता मेरे दादा चौ. मातूराम जी ने की थी। मीटिंग 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारों के साथ खत्म हुई थी।
मेरे दादाजी ने वंदे मातरम् कहा, मेरे पिताजी ने वंदे मातरम् कहा और मैं भी गर्व से वंदे मातरम् कहता हूँ।
मुझे गर्व है कि वंदे मातरम् को उस संविधान सभा ने राष्ट्रगीत के रूप में अपनाया, जिसमें मेरे पूजनीय पिताजी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा जी सदस्य थे।
अब क्या भाजपा वाले हमें वंदे मातरम् सिखाएंगे?
सरकार की घोर लापरवाही के कारण देश ने एक होनहार खिलाड़ी हार्दिक को खो दिया। ये लापरवाही अपराध की श्रेणी में आती है। मेरी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पूरा आर्थिक सहयोग दिया जाए।
बीजेपी सरकार ने पिछले 11 साल में लाखनमाजरा स्टेडियम समेत प्रदेश के किसी स्टेडियम के लिये कोई ग्रांट नहीं दी न ही मेरे द्वारा सांसद निधि से दिये गये साढ़े 18 लाख रुपये की ग्रांट लगने दी।
खेल व खिलाड़ियों के प्रति न केवल सरकार की नीति खराब है अपितु नीयत भी खराब है।
यह सरकार जनभावनाओं से नहीं बनी, इसलिए जनभावनाओं की कद्र भी नहीं कर रही है।
आज📍दादरी में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान के तहत आयोजित रोष प्रदर्शन में @INCHaryana अध्यक्ष श्री @RaoNarenderS जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व CPS @RaoDanSinghHR जी व AICC सचिव एवं @INCHaryana सह-प्रभारी @JitendraBaghel_ जी के साथ शामिल हुआ।
साथ दादरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक जी, दादरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही @manishasangwan4 जी, पूर्व विधायक @ChSomvirSingh जी, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर जी, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान जी, पूर्व विधायक सुखविंदर मांडी जी, पूर्व CPS रण सिंह मान जी, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान जी, पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण जी, सतपाल दहिया जी, बलराज फोगाट जी, अनिल धनखड़ जी, जोरावर सांगवान जी, डॉ. विजय मंडोला जी, धर्मेन्द्र छप्पर जी, राजू मान जी, अमन डालावास जी, नितिन जांगू जी, एससी सेल के राजेश जी, पूर्व चेयरमैन प्रीतम जी, लीला समसपुर जी, योगेश इमलोटा जी, वीरेन्द्र चरखी जी, बलजीत फोगाट जी, सत्यवान पहल जी, हरदीप चहल जी, जयन्त बाढड़ा जी, सुरेश पंडवानिया जी, महिला कांग्रेस से सावित्री जी, दादरी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सांगवान जी आदि।