क्या आप चाहते हैं कि छात्र आत्महत्या का प्रयास करें?
क्योंकि आप अपने ही छात्रों की नहीं सुन रहे हैं आपके नौकरशाह और आपके राजनेता कह रहे हैं कि हम विपक्ष द्वारा पोषित लोग हैं
आप अपने छात्रों की पहचान करने में सक्षम नहीं हैं?
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT@myogiadityanath@BJP4UP@aajtak
ये वही "इलाहाबाद" है जो IAS , PCS की फैक्ट्री कहा जाता था
फिर एक दिन इसका नामकरण हो गया और इसको नया नाम मिला प्रयागराज.. अब यहां IAS PCS नहीं, बेरोजगार मिलते हैं, नौकरी के लिए दर-दर भटकते हैं, पुलिस की लाठी खाते हैं।
खैर देश का युवा इलाहाबाद में जाग रहा है
#UPPSC_No_Normalization
युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है।
इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जो जब माँग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते हैं : नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
हम युवाओं के साथ हैं।
युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
ये उत्तर प्रदेश का #प्रयागराज है, यहाँ लाखों बच्चें IAS PCS से लेकर तमाम भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
योगी सरकार के RO/ARO के दो शिफ़्ट में परीक्षा कराने के फ़ैसले को ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। अगले महीने यहाँ महाकुंभ का आयोजन है।
आयोग कोई भी भर्ती सुचारु रूप से नहीं करा पा रहा लेकिन परेशान कौन है ??
वो युवा जो अपने घरों से दूर एक कमरें में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उम्र निकलती जा रही है मगर अंधी और बहरी सरकार को ना दिखता है ना ही कुछ सुनाई पड़ता है।
सरकार चलाने के लिए “परिवार वाले” व्यक्ति को ही सत्ता में बैठना चाहिए वरना वो कभी भी दर्द नहीं समझ पाएगा…
चमचागिरी करने वाले अफ़सरों को भी छात्रों के बारे में एक बार सोचना चाहिए
#UPPSC_ROARO_ONESHIFT
भाजपा भर्ती नहीं छलावा करती है और जब एक छल पकड़ा जाता है, तो भाजपाई दूसरा धोखा ले आते हैं। अब यूपी PCS और RO-ARO की परीक्षा में दो शिफ़्ट की भाजपाई साज़िश को कैंडिडेट्स भाँप गये हैं, इसीलिए उसके ख़िलाफ़ आंदोलनरत हैं। हम उनकी आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाते हैं और उनकी जायज़ माँग के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर खड़े हैं।
दरअसल ये भाजपा की चाल है कि युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले और वो बेरोज़गार ही रहें और एक दिन सस्ते में मज़दूरों की तरह काम करने पर मजबूर हो जाएं, जिससे कि भाजपाई मुनाफ़ाख़ोरों की तिजोरी भरती रहे और वो भाजपा को चंदा देतें रहें, जिसका दुरुपयोग वो चुनाव जीतने के लिए करते रहें। अब पढ़ा-लिखा लेकिन बेरोज़गार युवा भाजपा का ये चुनावी-दुष्चक्र समझ गया है और भाजपा की मंशा भी, इसीलिए वो अब चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मुट्ठी बाँध कर संकल्प ले रहा है।
भाजपा का भविष्य और युवाओं का भविष्य, दो विरोधाभासी बातें हैं। जो भाजपा नौकरी और रोज़गार की परिभाषा में फँसाकर युवाओं और उनकी नौकरी के सपने देखनेवाले उनके माता-पिता को उलझाए रखती है, उससे कोई भी उम्मीद करना बेकार है। भाजपा के पतन में ही युवाओं का उत्थान है। भाजपा की हार ही, युवाओं की जीत है।
युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#uppsc
#uppcs2024
#no_normalization
#ro_aro_onedayexam
#uppsc_oneshift_onedayexam
#UPPCS_ROARO_ONESHIFT