राजस्थान में हर 44 मिनट में एक व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गंवा रहा है। सबसे अ��िक सड़क हादसे राजधानी जयपुर में हो रहे हैं। ये आंकड़ें बेहद भयावह और चिंताजनक हैं।
हर साल सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते है, लेकिन गुणवत्ता और सुरक्षा के अभाव में गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। जगह-जगह खस्ताहाल सड़कें और अधूरी व्यवस्थाएँ दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। यह केवल अनियमितताओं, धन और संसाधनों की बर्बादी का मामला नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ भी है।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के दावों को धरातल पर उतारने के लिए सरकार को सड़क सुरक्षा को भी उतनी ही अहमियत देनी होगी।
@RajCMO @nitin_gadkari
अस्पताल, स्कूल भवन, सड़क … सब जर्जर!
प्रदेश में आधारभूत ढांचे की स्थिति बहुत खराब और बदहाल है। हर दिन एक नया हादसा सामने आ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क — ये सभी ही विकास में पीछे छूट रहे हैं।
थोड़ी ही बारिश में ही शहर की सड़कों पर इतने बड़े गढ्ढे बन जाएं कि उनमें वाहन ही समा जाए तो समझ लेना चाहिए कि समस्या विकराल रूप ले चुकी है��
आखिर भाजपा के विकास का मॉडल क्या है?
सरकारी अस्पताल हो या विद्यालय — अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में हैं। आए दिन हादसे होने के बावजूद भी ना तो सरकार चेत रही है और ना ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। हाल ही में — काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल, अलवर में छत का प्लास्टर एवं पंखा गिरने से एक चिकित्सक और मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लापरवाही का एक और उदाहरण है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@Pbmla126
स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पद्मभूषण स्व. माणिक्यलाल वर्मा जी ने अपने जीवन को सभी जातियों विशेषकर दलित और शोषित वंचित वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।
उनके इस प्रण के चलते उन्ह��ंने किसी जाति विशेष से अपने को संबोधित नहीं किया।
आदरणीय श्री सचिन पायलट जी के PSO, राजेश जांगिड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव खुशियों, उ���्तम स्वास्थ्य, सफलता और सम्मान से परिपूर्ण रहे। जन्मदिन मंगलमय हो!
#RajeshJangid
राजस्थान में LDC परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई शिकायतें और परीक्षा की शुचिता भंग होने के लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं।
यह सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि कोई संशय है तो उसे समय रहते दूर किया जाना चाहिए। नकल और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं में निराशा और हताशा पैदा करती हैं। यदि परीक्षा व्यवस्था में खाम��यों की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, तो परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्न उठने स्वाभाविक हैं।
मैं इस मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग करता हूँ।
https://t.co/tPaO8DQ24o
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ��े यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। अस्पतालों के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि प्रसूताओं से लेकर बच्चों तक कोई सुरक्षित नहीं है।
अभी कुछ ही दिन पहले कोटा में लापरवाही ने प्रसूताओं की जिंदगी छीन ली और अब 2 मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की खबर सामने आई है। आखिर प्रदेश की भाजपा सरकार कर क्या रही है? क्योंकि सरकार क�� इकबाल खत्म हो रहा है? क्यों लगातार घटनाओं के बाद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही?
सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा न ले और जल्द से जल्द स्वास्थ्य के हालात सुधारे…अन्यथा प्रदेश की जनता सब देख रही है, समय आने पर हिसाब तो ले ही लेगी।
#वीडियो | रायपुर: उज्जैन में कथित ज़मीन घोटाले के मामले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट जी ���े कहा,
“हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके कई रिश्तेदारों के नाम ज़मीन से जुड़े एक बड़े मामले में सामने आ रहे हैं। सवाल उठता है:
जब नैतिकता, भ्रष्टाचार या सरकारी पद के गलत इस्तेमाल की बात आती है, तो BJP दोहरे मापदंड क्यों अपनाती है? एक बड़ा खुलासा हुआ है, और कल हमने अखबारों में जो पढ़ा, उससे पूरे देश में चर्चा हुई। BJP और प्रधानमंत्री अक्सर कहते थे, ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’। लेकिन, अब सत्ता में बैठे लोगों पर आरोप लगे हैं। अगर कोई सफाई दी जाए, तो हम उसे स���नने को तैयार हैं। मुझे इस दोहरे मापदंड की चिंता है, अपने लिए एक मापदंड और बाकी सबके लिए दूसरा। मेरा मानना है कि यह गलत है, और राज्य और देश के लोग इन आरोपों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं।”
@SachinPilot
झुंझुनूं सांसद आदरणीय बृजेंद्र सिंह ओला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करती हूँ।
जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
@Brijendra_ola
राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल स्व. श्री शिवचरण माथुर जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
उन्होंने अपनी दूरदर्शिता एवं जनकल्याणकारी सोच से प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की। उनकी सच्ची निष्ठा और समर्पित कार्यशैली सदैव स्मरणीय रहेगी।
Many congratulations to Thiru Vijay for a new beginning. Best wishes for a successful tenure as the Chief Minister of Tamil Nadu.
@TVKVijayHQ@RahulGandhi
I extend my heartfelt wishes to the UDF candidates who worked tirelessly to earn the trust of the people. Under the leadership of Congress President @Kharge ji, CPP Chairperson Smt Sonia Gandhi ji, and LoP @RahulGandhi ji, our campaign connected with real issues on the ground and our vision for a progressive Keralam was embraced by the people of the state.
As the UDF steps into a new phase of forming the government, I also convey my best wishes to the state leadership and our dedicated workers whose hard work has yielded the results.
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@SunnyJosephINC@vdsatheesan@chennithala@ShashiTharoor@DeepaDasmunsi@INCKerala@INCIndia
यह ग्राम आकोला, मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनास नदी पर बनी एक महत्वपूर्ण पुलिया है, जिसका निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर जी के कार्यकाल में हुआ था।
इस पुलिया को मरम्मत के लिए कुछ समय पहले तो���़ दिया गया था और अब बीच में निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है। यह पुलिया कई गांवों के लिए कनेक्टिविटी का काम करती है और साथ ही शाहपुरा–बेगू मार्ग को भी जोड़ती है।
जो अस्थायी मार्ग निकाला गया है, वह बारिश के मौसम में उपयोगी नहीं रहेगा और ऐसे में ग्रामीणों की आवाजाही कैसे होगी, यह एक बड़ा सवाल है।
प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए।
@DmBhilwara @SachinPilot @vandanamathur
#Mandalgarh