जला अस्थियाँ बारी-बारी
चिटकाई जिनमें चिंगारी,
जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर
लिए बिना गर्दन का मोल
कलम, आज उनकी जय बोल।
राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर जी के पुण्यतिथि पर सादर नमन।🙏 #दिव्य_दिनकर#Ramdharisinghdinkar@MahakaviDinkar
नवरात्रि का पर्व और नारी शक्ति का अभिनंदन
महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला स्वावलंबन पुलिस आयुक्त आगरा की प्रथम प्राथमिकता है। नारी शक्ति को सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर @Deepti_Sharma06 को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नागरिकों द्वारा क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हे सम्मानित किया गया। नारी सशक्तिकरण के इस प्रेरणादायी क्षण ने सभी को गौरवान्वित किया।
#NariShakti
#UPPolice
आगरा के सभी सम्मानित नागरिकों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!💐💐
मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि इस त्योहार को सद्भाव पूर्वक मनाएं, किसी भी महिला अथवा बुजुर्ग व्यक्ति से अभद्रता न करें, जबरन कलर न लगाएं साथ ही शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं।
DJ संचालक मानक अनुरूप ही DJ का संचालन करें, अश्लील अथवा विवादित गाने बिल्कुल न बजाएं और न ही मार्ग को अवरुद्ध करें। कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। आगरा पुलिस द्वारा सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।
यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी अथवा समस्या है तब ऐसी स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। आप 112 डायल कर पुलिस को सूचना दें। पुलिस उसमें तत्काल अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।
@DeepakKumarIPS@agrapolice
#Holi2026
दिनांक 27–28 को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री @myogiadityanath की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘पुलिस मंथन’ कार्यक्रम में ADG कानून-व्यवस्था श्री अमिताभ यश के नेतृत्व में आगरा अवैध धर्मांतरण के सम्बंध में "मिशन अस्मिता" पर पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया।
प्रेजेंटेशन के उपरांत मा० मुख्यमंत्री जी ने अपने अभिभाषण के दौरान आगरा पुलिस द्वारा अवैध धर्मांतरण पर की गई कार्यवाही हेतु प्रशंसा की।
तदुपरांत @dgpup महोदय द्वारा पुलिस कमिश्नर, आगरा को स्मृति-चिह सम्मानित प्रदान कर, सम्मानित किया गया।
#UPPolice
#पुलिस_मंथन #यूपी_पुलिस_मंथन
हृदय-निष्ठ साधना से यश-प्रभा प्राप्त करने वाले, अभिनय को आत्मिक अनुरक्ति संग जीने वाले जीवन्त-हृदय कलाकार श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यन्त वेदनापूर्ण है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति दें तथा परिजन व प्रशंसकों को यह गंभीर वेदना सहने की सामर्थ्य प्रदान करें🙏
कोसलपुरी सुहावनी सरि सरजूके तीर।
भूपावली-मुकुटमनि नृपति जहाँ रघुबीर॥
सरयू नदी के तट पर अति सुहावनी अयोध्यापुरी है , जहाँ महिपालमंडली-मुकुटमणि राजा राम हैं।
On the banks of the Sarayu River lies the exceedingly beautiful city of Ayodhya, where Raja Ram, the crown jewel among earthly rulers, reigns.
“आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन है। इसके लिए जितने लोगों ने प्राण न्योछावर किए, उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। आज मंदिर का ध्वजारोहण हो गया। मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई। राम राज्य का ध्वज, जो कभी अयोध्या में फहराता था, जो पूरी दुनिया में अपने आलोक से समृद्धि प्रदान करता था, वह आज धीरे-धीरे ऊपर उठते हुए अपनी आंखों से देखा है। इस भगवा ध्वज पर रघुकुल का प्रतीक कोविदार वृक्ष है। यह वृक्ष रघुकुल की सत्ता का प्रतीक है।” - डा. मोहन भागवत जी (सरसंघचालक, रा.स्व. संघ )
#DharmDhwaja
#RamMandirAyodhya
अयोध्या के पावन धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव रहा। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है। राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। ये ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, ये ध्वज सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और ये ध्वज विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे.....भगवान श्री राम से यही कामना है। जय जय सियाराम।
उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्त Dy.SP, देश का गौरव और ODI क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य, दीप्ति शर्मा का आज पुलिस लाइन्स, आगरा में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
दीप्ति, आपने वैश्विक पटल पर देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का भी मान बढ़ाया है। आपकी इस उपलब्धि से हम सभी गौरवान्वित हैं।
आपको बहुत-बहुत बधाई और मेरी शुभकामनाएं💐💐
@Uppolice@Deepti_Sharma06@DeepakKumarIPS
#UPPolice #DeeptiSharma
बेहतर सामाज निर्माण के लिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों को पुस्तकों से जोड़ें।
बतौर अभिभावक हमारी जिम्मेदारी है कि हम छोटे बच्चों के इंटरनेट प्रयोग के समय, उन पर नजर रखें।
मैं चाहता हूँ कि आप सभी अभिभावक इसे अवश्य सुनें। यह आगरा का ही एक उदाहरण है।
@DeepakKumarIPS
#CyberSecurity #CyberAwareness
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
Inspiration for generations to come, you’ve made every Indian proud with your fearless cricket and belief throughout. You guys deserve all the accolades and enjoy the moment to the fullest. Well done Harman and the team. Jai Hind 🇮🇳🇮🇳