देश को रवि टम्टा जैसे दलित युवक पर गर्व होना चाहिए, जिन्होंने कांवड़ ढोने के बजाय विज्ञान, शोध और नवाचार का रास्ता चुना। ऐसे युवा ही भारत को आत्मनिर्भर, वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से मजबूत भविष्य की ओर ले जाएंगे।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी दलित युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा जी का यह नवाचार वास्तव में अद्भुत, प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण है। सुदूर पहाड़ में जन्मे रवि टम्टा जी ने साबित कर दिया कि उनके हौसले भी पहाड़ जैसे बुलंद हैं।
रवि टम्टा जी ने HAPIDA SKYNeX उड़ान वाहन (Flying Vehicle) के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वे सुरक्षित एवं विद्युत चालित व्यक्तिगत उड़ान वाहन विकसित करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। वर्षों के शोध, नवाचार और अथक परिश्रम के बाद प्रोटोटाइप की यह सफल उड़ान उनके सपने को साकार करने की दिशा में पहला बड़ा मील का पत्थर है।
यह उपलब्धि केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे स्वदेशी नवाचार भारत की वैज्ञानिक क्षमता, युवाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।
रवि टम्टा जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनका यह प्रयास भारत को भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमें आप पर गर्व है!
“सत्ता ही सब कुछ है। सत्ता के बिना कुछ नहीं हो सकता।” यह बात बिल्कुल सही है, लेकिन हमारे रहबर मान्यवर साहब कांशीराम जी कहा करते थे कि “सत्ता संघर्ष से मिलती है।”
2 अप्रैल 2018 को बहुजन समाज के उन वीर क्रांतिकारीयों को नमन, जिन्होंने SC/ST एक्ट को बचाने के संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी। आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, समाज सदैव आपका ऋणी रहेगा ।
जय भीम
आइए झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
बहुत खुशनसीब होते हैं वह योद्धा, जिनका लहू मिशन के काम आता है।
2 अप्रैल बहुजनों के ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान हुए हमारे वीर शहीदों को नमन, आप सब हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है और रहेंगे।
#2अप्रैल_बलिदान_दिवस
केंद्र सरकार 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन में शामिल निर्दोष दलित, आदिवासी युवाओं पर दर्ज सभी मामलों की तुरंत समीक्षा करे और उन्हें बिना देरी के वापस लिया जाए। इन युवाओं ने संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी, उन्हें अपराधी बनाकर उनका भविष्य बर्बाद करना पूरी तरह अन्याय है। @narendramodi@rashtrapatibhvn@jualoram@arjunrammeghwal@PMOIndia
2 अप्रैल 2018 का एससी-एसटी एक्ट बचाओ आंदोलन याद तो होगा? शाम 5बजे सरकार को घुटने टेकने पड़े थे। बहुजनों के धैर्य को उनकी कमजोरी न समझें। केंद्र सरकार जल्द देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में UGC Act लागू करें ताकि SC,ST,OBC छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव बंद हो
आइए झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
बहुत खुशनसीब होते हैं वह योद्धा, जिनका लहू मिशन के काम आता है।
2 अप्रैल बहुजनों के ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान हुए हमारे वीर शहीदों को नमन, आप सब हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है और रहेंगे।
#2अप्रैल_बलिदान_दिवस
8 साल पहले, SC/ST Act को कमजोर करने के खिलाफ लाखों दलित-आदिवासी युवाओं ने आंदोलन किया, जिसमें कई गिरफ्तार हुए।
संसद ने कानून तो मजबूत किया, लेकिन आज भी निर्दोष युवा मुकदमों का बोझ उठा रहे हैं।
मजबूत SC/ST Act उनका हक है और शांतिपूर्ण आंदोलन उनका अधिकार।
आज प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि संवेदनशील और न्यायपूर्ण दृष्टि से ये सभी मामले वापस लिए जाएं।
मुंबई के गोल्डमैन नाम से मशहूर डॉ. रोहित पिसाल ने मुंबई में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की स्मृति पर 20 करोड़ रुपये की लागत से बना “डायमंड एप्पल” अर्पण किया।
डॉ. रोहित पिसाल आगे कहते हैं कि मैं आज गोल्डमैन हूँ तो सिर्फ और सिर्फ बाबा साहेब की वजह से हूँ।
क्या आपने देखा है ऐसा डायमंड?
समाज सुधारक एवं बहुजन आंदोलन के प्रखर नेता काशीराम जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज में न्याय और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
सामाजिक न्याय की विचारधारा के नायक एवं दलित, वंचित, शोषित तबकों की प्रखर आवाज श्री कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
कांशीराम जी ने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से समानता और न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों को नई ऊंचाई दी। उनके विचार हम सबको सदैव प्रेरित करते रहेंगे।