GPYA is proud to announce the launch of a first-of-its-kind socio-political initiative to draft the first-ever Youth Manifesto for the city of #Patna
Instead of running away from the problems, let's make an attempt to make the policy-making process more participatory (1/2)
Empowered youth are the cornerstone of a brighter tomorrow. The Greater Patna Youth Association (#GPYA) is proud to inspire and empower the next generation to shape a brighter future for themselves and for #Patna.
#NationalYouthDay@Prasunkumar1302
ग्रेटर पटना यूथ एसोसिएशन (#GPYA) के संस्थापक श्री प्रसून कुमार जी की स्वर्गीया दादी, श्रीमती गंगाजल देवी जी की पुण्यस्मृति में संस्था के सदस्यों द्वारा पटना के कई स्थानों पर वृक्षदान/वृक्षारोपण, गीता महादान एवं फ़ूड पैकेट वितरण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
#Patna#Bihar
ग्रेटर पटना यूथ एसोसिएशन (#GPYA) द्वारा छठ महापर्व के पावन अवसर पर पटना में छठ व्रतियों के लिए एक सेवा केंद्र स्थापित किया गया, जहाँ पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं, साथ ही अन्य श्रद्धालुओं को भी आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
@prasunkumar1302#Patna#Bihar
हम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं कि पटना के सभी घाटों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी तेज़ी से काम चल रहा है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार किसी भी छठ व्रती को कोई भी कठिनाई नहीं होगी और वे निर्बाध रूप से अपनी पूजा कर सकेंगे।
जय छठी मैया!(2/2)
ग्रेटर पटना यूथ एसोसिएशन (#GPYA) के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रसून कुमार (@Prasunkumar1302) द्वारा पटना के माननीय जिलाधिकारी (@dm_patna), महापौर और नगर आयुक्त (@cityofpatna) को भेजे गए पत्र में शहर में छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्थाओं की अपील की गई थी।
(1/2)
कल से शुरू हो रहा है बिहार का महापर्व छठ पूजा! 🌼🌾✨🌞🙏
सूर्य देव की कृपा से हर घर में हो खुशियों का उजाला!
सभी बिहारवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
जय छठी मईया!
@prasunkumar1302@gpyassociation#GPYA#Patna#Bihar
दीपावली के इस पावन पर्व पर, कल, 30 अक्टूबर 2024 को, Greater Patna Youth Association (#GPYA) के सदस्यों ने ‘एक दीप देश के शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के तहत कारगिल चौक, गांधी मैदान, पटना पर दीप प्रज्वलित कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
@Prasunkumar1302#Patna#Bihar
दीपावली के पावन अवसर पर ग्रेटर पटना यूथ एसोसिएशन (GPYA) के युवा साथियों ने पटना के विभिन्न इलाकों में गरीब परिवारों के बीच “बॉक्स ऑफ़ हैप्पीनेस” वितरित करने की एक छोटी लेकिन सकारात्मक पहल की।दीपावली का असली संदेश यही है-अंधकार को मिटाना और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लाना
“आओ इस दीवाली एक दिया जलाएँ उनके लिए,
जिन्होंने अपना सबकुछ किया कुर्बान देश के नाम - एक दीप देश के शहीदों के नाम!”
इस दिवाली, ग्रेटर पटना यूथ एसोसिएशन (#GPYA) के साथ मिलकर ‘एक दीप देश के शहीदों के नाम’ अवश्य जलाएं!
🗓️ 30 अक्टूबर 2024
⏰ शाम 5:30 बजे
📍 कारगिल चौक, पटना
प्रिय पटनावासियों! कल दिनांक 1 जून 2024 (शनिवार) को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
याद रहे, आपका मत, आपकी आवाज है, और चुनाव का पर्व, देश का गर्व है।
ग्रेटर पटना यूथ एसोसिएशन #GPYA द्वारा राष्ट्रहित में प्रेषित
#Patna#Bihar#Election2024#Youth