आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को विधानसभा 60, गढ़मुक्तेश्वर के गाँव सैना में आयोजित PDA पंचायत में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
पंचायत में महिलाओं ने महंगी होती रसोई, बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों, सोना-चांदी के बढ़ते दाम, लगातार बढ़ते बिजली के बिल और स्थानीय परिवहन व्यवस्था के अभाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी चिंता और नाराज़गी व्यक्त की।
महिलाओं ने कहा कि स्थानीय परिवहन की सुविधा न होने से बहन-बेटियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मातृशक्ति का स्पष्ट संदेश है कि केवल 5 किलो राशन या चुनाव से पहले मिलने वाली आर्थिक सहायता से अब महिलाओं का विश्वास नहीं जीता जा सकता। उन्हें चाहिए सम्मान, बेहतर सरकारी व्यवस्थाएँ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, किसानों को फसलों का उचित मूल्य और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर।
समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40,000 की आर्थिक सहायता, महिला हेल्पलाइन का प्रभावी संचालन, स्थानीय परिवहन के लिए बस सेवा, ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज में उन्नत करने तथा KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा सहित जनहित के अनेक कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प है।
महिलाओं की जागरूकता, स्पष्ट सोच और मुखर भागीदारी एक बेहतर एवं जागरूक समाज की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करती है।
2027 में अखिलेश यादव आएंगे, समाजवादी सरकार बनाएंगे।
— एडवोकेट सुधीर चौहान
राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी
विधानसभा 60, गढ़मुक्तेश्वर
@mediacellsp@samajwadiparty@yadavakhilesh@dimpleyadav@palshyamLalsp@proframgopalya1@MPDharmendraYdv@shivpalsinghyad@aashishsy@IqraMunawwar_@Kamalakhtar25
#PDAपंचायत #समाजवादीपार्टी #गढ़मुक्तेश्वर #अखिलेशयादव #समाजवादीसरकार #PDA