श्री रबीन���द्र नाथ महतो, माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा ने आज झारखण्ड विधान सभा के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में झारखण्ड विधान सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।
बैठक में आगामी 22 नवंबर, 2026 को होने वाले समारोह की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। हाल के दिनों में झारखण्ड की राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के निधन एवं शोक की मनोदशा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष झारखण्ड विधान स्थापना दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाये जाने साथ ही, आगामी 25 एवं 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र के मद्देनजर समारोह के स्वरूप और कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किये गया।
झारखण्ड विधान सभा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह यथावत आयोजित किए जाने पर बैठक में सहमति बनी । बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह सहित अन्य सभी कार्यक्रम झारखण्ड विधान सभा के सेंट्रल हॉल में ही होंगे।
झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार, श्री एस. शिराज वजीह बंटी, श्री कुन्दन कुमार सिंह, श्री गुरूचरण ��िंकू, श्री संजीत कुमार, श्री अनूप कुमार लाल, श्रीमती किरण सुमन बाखला, श्री रविशंकर प्रसाद, श्री विष्णु पासवान एवं श्री राव दिपेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ||
@Rabindranathji @JharkhandCMO @prdjharkhand @JharkhandPolice @DC_Ranchi @GulamSarfraz
��ांधी जयंती के अवसर पर आज झारखण्ड विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने कहा कि बापू ने अहिंसा, प्रेम और सत्य के आग्रह से न केवल भारत को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिये हैं ।
माननीय अध्यक्ष ने बताया कि वे हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन (13 से 19 सितंबर, 2026) में भाग लेकर लौटे हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं आश्रम का भ्रमण किया । उन्होंने इस यात्रा के दौरान गांधी से जुड़े स्मृतियों क़रीब से समझने की भी प्रयास किये । गांधी का डरबन से प्रिटोरिया तक का रेल यात्रा, एक बैरिस्टर से राष्ट्रपिता बनने तक की यात्रा थी।
दक्षिण अफ्रीका ��े पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधी जी ने जो अपमान सहा, उसे उन्होंने अपना निजी अपमान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का अपमान माना।
रंगभेद के विरुद्ध उनका संघर्ष वहीं से प्रारंभ हुआ और दक्षिण अफ्रीका की धरती पर ही सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग हुए।
उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से एहसास हुआ की दक्षिण अफ्रीका में आज भी एक भारतीय के प्रति विशेष सम्मान का भाव है, इसका मूल कारण गांधी जी द्वारा बोया ग���ा सत्य और अहिंसा का संस्कार है।
इससे यह सिद्ध होता है कि गांधी जी की प्रासंगिकता आज वैश्विक स्तर पर पहले से भी अधिक है । उल्लेखनीय है की दक्षिण अफ्रीका में हुए सम्मेलन के उपरांत प्रकाशित हुए “CPC BULLETIN” पत्रिका के कवर पेज में माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो को स्थान दिया गया है।
सत्याग्रह ,स्वदेशी और स्वच्छता आंदोलन के माध्यम से बापू का सपना एक ऐसे भारत का था, जहाँ विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, जहाँ गरीब और वंचित को सम्मान मिले, गाँव आत्मनिर्भर और सशक्त बनें तथा प्रकृति के संतुलन के साथ विकास हो।
गांधी जयंती केवल उन्हें याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों जनसेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को अपने आचरण में उतारने के संकल्प को मज़बूत करने का भी दिन है ||
@Rabindranathji
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #2October #Gandhi #India #Peace #NonViol
आज नौ दिवसीय प्रवास के बाद अपने झारखंड लौटने पर एयरपोर्ट पर अपनों के बीच एक बेहद आत्मीय और भावुक पल मिला।
सबसे खास रहा अपने पोते युग कांचन को सामने देखकर, नन्हे हाथों में पुष्पगुच्छ लिए दादा के स्वागत के लिए खड़ा युग जब मुस्कुराते हुए मिला, तो प्रवास की सारी थकान जैसे पलभर में दूर हो गई।
बच्चों का निश्छल प्रेम और अपनों का अपनापन जीवन की सबसे अनमोल खुशियों में से एक है। युग का यह छोटा-सा स्वागत मेरे लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं। दादा के लिए इससे प्यारा स्वागत भला और क्या हो सकता है!
आज माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा ,श्री रबीन्द्र नाथ महतो केपटाउन,साउथ अफ़्रीका में आयोजित 69 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत अप० 2:15 बजे दिल्ली होते हुए राँची पहुँचे।
माननीय अध्यक्ष डेलीगेट के रूप में तथा माननीय सदस्य श्री मथुरा ��्रसाद महतो, माननीय सदस्य श्री दशरथ गागराई ऑब्जर्वर के रूप में इस सम्मेलन में भाग लेने हेतु 9 सितम्बर 2026 को रांची से रवाना हुए थे।
माननीय अध्यक्ष डेलीगेट्स के रूप में सम्मेलन में अपने व्याख्यान देने के उपरांत राँची लौटे हैं जबकि ऑब्ज़र्वर दिनांक 20/9 /2026 को राँची लौटेंगे।
माननीय अध्यक्ष सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में आयोजित
वर्कशाप में भाग लेते हुए
Workshop-B“
Accessible Parliaments: Inclusion for People with Disabilities”
एवम्
Workshop-C – ��Parliamentary Leadership in Climate Adaptation and Resilience”
विषयों पर दुनिया भर से आए सांसद एवं विधान मंडलों के सदस्यों के समक्ष अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये।
उल्लेखनीय है कि माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा को सम्मेलन में Workshop-C के व्याख्यान के दौरान भारत की ओर से लीड स्पीकर की जवाबदेही दी गई थी तथा उनके सुझावों को नोटिस करते हुए अनुशंसित करने के लिए रिकॉर्ड में लिया गया।
वहीं Workshop-C – “Parliamentary Leadership in Climate Adaptation and Resilience” विषय पर माननीय ��ध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में ��लवायु अनुकूलन को केवल पर्यावरण का विषय न मानकर विकास, जनसुरक्षा और आजीविका की रक्षा से जोड़ने की आवश्यकता की बात कही तथा
झारखण्ड की परिस्थितियों और चुनौतियों को सामने रखते हुए माननीय अध्यक्ष ने राज्य के वन, जल, कृषि, खनिज संसाधन और झारखंड के आदिवासी समुदायों की आजीविका के आपसी संबंधों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था दृष्टिकोण से समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप जलवायु अनुक���लन की रणनीति विकसित करने पर बल दिया और इसी अनुरूप कानून, बजट, निगरानी और प्रभावी प्रतिनिधित्व के माध्यम से इन प्रयासों को सशक्त बनाने की आवश्यकता बताया ।
माननीय अध्यक्ष ने सम्मेलन के आयोजन पर विचार रखते हुए यह भी कहा कि,
राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन ने विभिन्न देशों और विधानमंडलों के प्रतिनिधियों के संसदीय अनुभवों, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जनहित से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचारों के ���दान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है ।
*सम्मेलन में झारखण्ड राष्ट्रमंडल संसदीय संघ शा��ा की भागीदारी के माध्यम से यहाँ के डेलिगेशन के अनुभवों और प्राथमिकताओं को वैश्विक संसदीय विमर्श से जुड़ने का अवसर मिला।
इस सम्मेलन में प्राप्त अनुभवों, विचारों और श्रेष्ठ संसदीय कार्यप्रणालियों को झारखण्ड विधान सभा की कार्यप्रणाली में शामिल करते हुए सदन की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी, समावेशी एवं जनोन्मुख बनाने का प्रयास किया जाएगा ||
@Rabindranathji @prdjharkhand @JharkhandCMO @GulamSarfraz
#CPA
श्री सुदिव्य कुमार, माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का आज भोर दिनांक 06-9-2026 को गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया।
निधन का सम��चार मिलते ही माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो अपने क्षेत्रीय आवास नाला से गिरिडीह पहुंचकर उनके परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बँधाया तथा पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
माननीय अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय सुदिव्य जी मेरे अनुज थे। उनके आसमयिक निधन से मैं स्तब्ध हूँ।
वे वर्तमान झारखण्ड मंत्रिमंडल के एक ऊर्जावान मंत्री थे। हमारे बीच से उनका यू�� चले जाना दुःखद और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।आज पूरा झारखण्ड उनके आकस्मिक मृत्यु से शोक में डूबा है।
एक जनप्रतिनिधि के रूप में ��नसेवा से उनका व्यापक सरोकार रहा जिसे गिरीडीह सहित राज्य की जनता कभी भूल नहीं पाएंगी।
उल्लेखनीय है कि वे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विभिन्न संगठनिक दायित्वों के पद पर रहे।
सर्वप्रथम 2019 गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधायक बने। माननीय विधायक के रूप में वे झारखंड विधानसभा के लोक लेखा समिति, सामान्य प्रयोजन समिति एवं प्रत्यायुक्त विधान समिति में सदस्य के रूप में कार्य किये।
2024 में पुनः चुनाव जीतने के उपरांत मंत्री पद का दायित्व सँभाला।
माननीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विधायी कार्यों में उनकी रुचि तथा विकासात्मक कार्यों में प्राथमिकता तय करने की क्षमता,सदैव हमे राजनीति जगत में उनकी अनुपस्थिति का एहसास दिलाएंगी ।
आज इस कठिन समय में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ मज़बूती के खड़े हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।
आज झारखंड विध��नसभा कार्यालय में राज्यसभा चुनाव के नामांकन से पूर्व महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी श्री बैद्यनाथ राम जी एवं श्री प्रणव झा जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
दोनों प्रत्याशियों को आगामी चुनाव हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विश्वास है कि दोनों प्रत्याशी उच्च सदन में झारखंड की जनता की आकांक्षाओं, जनहित के मुद्दों एवं राज्य के विकास की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेंगे।
हमारे ���ेश में इस समय एक बहुत अहम् जनगणना का अभियान चल रहा है।
जनगणना प्रक्रिया को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने की दिशा में 'ऑनलाइन स्व-गणना' (Self-Enumeration) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है।
झारखंड विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल होने जा रही है। नेशनल E-विधान एप्लिकेशन के जरिए अब असेंबली में हर काम होगा। इस मामले पर आजतक संवाददाता सत्यजीत कुमार ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो से खास बातचीत की। देखिए ये रिपोर्ट।
#Jharkhand#JharkhandAssembly#DigitalIndia #ReporterDiary | @satyajeetAT
आज झारखंड विधानसभा के कार्यालय कक्ष में, एशियन यूथ पारा गेम्स 2025,तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक विजेता,खूंटी ज़िले के श्री झोंगो पाहन एवं उसके दो प्रशिक्षक श्री आशीष कुमार तथा दानिश अंसारी के उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें मोमेंटो प्रदान किए और शॉल देकर सम्मानित किया।
झारखंड विधान सभा में 18 सितंबर को 12.30 बजे अप० को बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।
यह कार्यशाला मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यशाला में माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबींद्रनाथ महतो, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी, माननीय सदस्य श्री रामचंद्र सिंह एवं झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव श्री माणिक लाल हेम्ॿम सहित सभा सचिवालय के अधिकारी /कर्मी उपस्थित रहें।
इस कार्यशाला में मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय ने बताया कि रोज़ इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार की वस्तु ,खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ का किस प्रकार से सेवन करें अथवा त्याग करे ताकि जीवन निरोग रूप से जिया जा सके। इस विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।
इन्होंने समाज में लोगों के द��निक दिनचर्या पर विशिष्ट दृष्टिकोण भी रखे।
छोटे छोटे आदतों को सुधारकर कैसे बड़े बड़े बीमारियों को शरीर से दूर रखा जा सकता है इसके उपाय बताया।
इन्होंने अपने बारे जानकारी दी कि वे, ऐसे 72 वर्षीय युवा हैं जो 45 वर्षों में टूथ ब्रश टूथ पेस्ट नहीं किया । चाय काफी नहीं पी ।शेविंग क्रीम साबुन शैंपू नहीं लगाया है।
पान गुटखा सिगरेट शराब को कभी छुआ ना हो।भोजन दिन में एक बार ही करते हो।और इसी कारण पिछले 45 वर्षों में कभी बीमार भी नहीं पड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं वो अद्भुत व्यक्ति अरुण ऋषि "स्वर्गीय" हूँ जिन्होंने पिछले 27 वर्षों में 27 लाख किलोमीटर की यात्रा कर 2700 से अधिक कार्यशालाएं बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर आयोजित किया हूँ ।
इस आयोजन में उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य मंत्र है- एक दवा निराली पन्द्रह सेकंड की ताली।
इस कार्यशाला में माननीय अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो एंव माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी द्वारा उनकी पुस्तक “कैसे बने मेरा भारत महान” का लोकार्पण भी किया गया ।
@Rabindranathji
@IrfanAnsariMLA
@iramchandrainc
@GulamSarfraz
@JHVidhansabha
आज दिनांक-31.07.2025 को 11:30 बजे पूर्वा० में षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के तृतीय (मानसून) सत्र के व्यवस्थापूर्वक सुचारू संचालन के निमित्त झारखण्ड विधान सभा के विधायक दल के नेताओं/प्रतिनिधियों के साथ माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक मे मानसून सत्र के औपबंधिक कार्यदिवसों के संबंध में चर्चाएँ हुई, माननीय अध्यक्ष महोदय ने दलीय नेताओं/प्रतिनिधियों से आगामी सत्र के निमित्त सुझाव मांगे एवं विभिन्न सुझाव पर बैठक में विचार-विमर्श हुए।
दिनांक-06.08.2025 को झारखण्ड प्रान्त में अतिवृष्टि के कारण जन-जीवन पर प्रभाव पड़ने के दृष्टिकोण से विशेष चर्चा किय��� जाने का विषय मुख्य रूप से आया, इस विषय पर चर्चा की जाने की सम्पुष्टि कल दिनांकः-01.08. 2025 की कार्यमंत्रणा समिति में ली जायेगी।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री-सह-नेता, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, श्री हेमन्त सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता सह भाजपा विधायक दल के नेता माननीय बाबूलाल मरांडी,माननीय संसदीय कार्यमंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, माननीय सदस्य-सह-नेता, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस श्री प्रदीप यादव, माननी��� सदस्य-सह-नेता, राष्ट्रीय जनता दल श्री सुरेश पासवान, माननीय सदस्य-सह-नेता जनशक्ति पार्टी (रामविलास) श्री जनार्दन पासवान, माननीय सदस्य-सह-नेता, लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा श्री जयराम कुमार महतो उपस्थित रहे। झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव, श्री माणिक लाल हेम्ब्रम एवं संयुक्त सचिव, श्री मधुकर भारद्वाज भी बैठक में उपस्थित रहे।
आज 12:30 बजे अप० में माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, षष्ठम��� झारखण्ड विधान सभा के तृतीय (मानसून) सत्र के व्यवस्थापूर्वक सुचारू संचालन के निमित्त झारखण्ड विधान सभा की पत्रकार दीर्घा समिति के साथ भी बैठक की, जिसमें पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक के साथ अधिकतर सदस्य उपस्थित रहे।
@Rabindranathji
@GulamSarfraz
@VivekMehta18593
@JHVidhansabha