झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान जामताड़ा विधानसभा और नगर से सम्बंधित कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
44 सालों का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
झारखण्ड के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। राज्य की बेटी सलीमा टेटे के शानदार नेतृत्व में भारतीय टीम ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।
इस स्वर्णिम और ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और जोहार!
पूरे देश को आप सभी पर गर्व है।
आज रांची पहुँचकर बहन@DipikaPS जी से भेंट हुई। उनसे आँखें मिलाने की हिम्मत नहीं थी—औलाद को खोने का दर्द मुझसे बेहतर कौन समझ सकता है।
ईश्वर इस माँ और पूरे परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति दें। दीपिका जी साहस की मिसाल हैं। 🙏
हजारों लोगों का सहारा बने हाथ आज अपनी ही बिटिया को अंतिम विदाई देकर लौटे हैं…
पद बड़ा हो सकता है, इंसान नहीं। दर्द सबका अपना होता है।
त्रिशा सिंह…
ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। 🕊️
अगले जन्म में फिर इसी माँ की बिटिया बनकर लौटना…
इस बार सफर अधूरा मत छोड़ना।
@DipikaPS
आभार एवं साधुवाद!
MMDR BILL/ACT 2026 के विरोध में सफल धरना-प्रदर्शन के लिए झामुमो जामताड़ा जिला के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं साथियों का हृदय से आभार।
एकजुटता ही हमारी ताकत है।
झारखंड के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी!
जोहार!
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति जामताड़ा की ओर से
कल का ‘हूल उलगुलान’ धरना पूरी तरह सफल रहा!
जामताड़ा के सभी छह प्रखंड मुख्यालयों के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र की निकम्मी, झारखंड-विरोधी मोदी सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ अपना आक्रोश से भरा विरोध दर्ज कराया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर हमने साफ साफ़ कह दिया कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को कुचलने की केंद्र सरकार की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी!
सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों के 8:1 के बहुमत वाले फैसले को कपटपूर्ण तरीके से रद्द करने वाली इस सरकार को याद रहे, हम शिबू सोरेन के बच्चे है, हेमंत सोरेन के सिपाही है, लड़कर लिया है झारखंड, लड़कर ले ही लेंगे अपना हक!
झारखंड की मिट्टी, झारखंड का खनिज, झारखंड का हक, ये कभी नहीं देंगे!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, प्रो कैलाश साव, चमेली देवी, रबींद्रनाथ महतो, अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, सगीर ख़ान, मनोज झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हूल उलगुलान!
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
कल जामताड़ा में भी जिला समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
आप बहुत याद आएँगे सोनू बाबू!
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
आज जामताड़ा के दुमका रोड स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र मुर्मू जी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर झामुमो परिवार ने दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उनका असमय निधन झारखंड की राजनीति और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, समर्पण और जनसेवा को सदैव स्मरण किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
जोहार। 🙏
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
झारखंड की धरती सिर्फ खनिज संपदा का भंडार नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष, संस्कृति, पहचान और अधिकारों की धरती है। जल, जंगल, जमीन और खनिज पर झारखंडी हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।
MMDR Amendment Bill 2026 के संभावित प्रभावों को लेकर झामुमो ने जामताड़ा में व्यापक जन-जागरण अभियान की शुरुआत की है। जामताड़ा सदर प्रखंड एवं मिहिजाम नगर में कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच जाकर केंद्र की खनिज नीति के प्रभावों से अवगत कराया और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
हमारा विरोध विकास के खिलाफ नहीं है। हमारी स्पष्ट मांग है—
▪️ जमीन और विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा हो
▪️ जंगल और पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित हो
▪️ आदिवासी एवं मूलवासी अधिकार सुरक्षित रहें
▪️ स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिले
▪️ झारखंड की खनिज संपदा से राज्य और यहां की जनता को न्यायपूर्ण लाभ मिले
▪️ विकास का लाभ स्थानीय समाज तक पहुंचे
झारखंड को केवल खनिज निकालने की भूमि समझने की मानसिकता अब स्वीकार नहीं होगी। झारखंड के संसाधनों पर झारखंडी हित सर्वोच्च होना चाहिए।
यह लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड के हक, अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जय झारखंड! जोहार झारखंड! 🏹
#Jharkhand #JMM #MMDRAmendmentBill2026 #जलजंगलजमीन #JoharJharkhand
अमेरिका–ईरान तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में बनी अस्थिरता के बीच जामताड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री प्रकाश नारनोलिया जी दुबई में फँसे हुए हैं।
@HemantSorenJMM जी से निवेदन है कि केंद्र से समन्वय कर उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करे। संकट की इस घड़ी में परिवार की चिंता स्वाभाविक है।
मेरे पूज्य अभिभावक, मार्गदर्शक, प्रेरणास्त्रोत एवं जनसेवा के सशक्त प्रतीक आदरणीय मिथिलेश ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक, मंगलमय एवं गौरवपूर्ण शुभकामनाएँ!
@MithileshJMM
एक ओर मइया सम्मान योजना से राज्य की लाखों माताएँ–बहनें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर दावोस जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की नेतृत्वकारी उपस्थिति यह संदेश देती है कि हमारी महिलाएँ अब केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति और नेतृत्व की साझेदार हैं।
@JMMKalpanaSoren
हर वर्ष की भाँति परंपरा का निर्वाहन करते हुए गणतंत्र दिवस पर विष्णु भैया चौक पर झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर @JmmJharkhand जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू जी, अशोक मंडल जी, रबींद्रनाथ दुबे जी, सागिर ख़ान जी, किशोर रवानी जी, जीतू सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
लोकतंत्र की असली ताक़त हर जागरूक मतदाता में बसती है। आइए, अपने संविधान प्रदत्त अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करें और एक सशक्त, पारदर्शी व समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आइए, हम संकल्प लें कि हर बेटी को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर प्रदान कर एक सशक्त, समावेशी और उज्ज्वल भारत का निर्माण करें। बेटियाँ हैं तो भविष्य है।
@JMMKalpanaSoren@HemantSorenJMM
जामताड़ा शहर के दुमका रोड स्थित शिव मंदिर पंडाल, पाण्डेडीह सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित भव्य सरस्वती पूजा महोत्सव में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ शारदे के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
@JmmJharkhand@HemantSorenJMM
आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जामताड़ा के राजबाड़ी स्थित पूजा पंडाल, रक्षा काली मंदिर में संध्या आरती में सहभागिता की तथा सूर्य मंदिर, आज़ाद पाड़ा के पूजा पंडाल में माँ के दर्शन कर जामताड़ा वासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं जोहार!
माँ सरस्वती की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक, समृद्धि और सद्भाव का संचार हो।
जय माँ सरस्वती! जय झारखंड!
रात्रि हमारे अभिभावक,माननीय सारठ विधायक श्री उदय शंकर सिंह जी उर्फ चुन्ना सिंह जी का हमारे जामताड़ा आवास पर स्नेहपूर्ण आगमन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,जो हमारे लिए प्रेरणा, ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करने वाला रहा।