लखनऊ
➡PWD ऑफिस में बीटेक के अभ्यर्थियों ने दिया धरना
➡अपनी मांग को लेकर बीटेक अभ्यर्थियों ने दिया धरना
➡जेई भर्ती में बीटेक डिग्री शामिल करने की मांग
➡जेई भर्ती में सिर्फ डिप्लोमा धारकों को शामिल किया
➡बीटेक वालों को JE भर्ती में शामिल कराने की मांग
#Lucknow
आज रविश कुमार ने भारत और INDIA के मुद्दे पर एक बहुत अच्छा शब्द दिया "बहस उत्पादन", कुछ भी शगूफा छोड़ दो की जनता बहस करे और उलझी रहे, उन्होंने एक और बहुत अच्छी बात कही की प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसी ज्यादातर सरकारी स्कीम का नाम India के ऊपर रखा, तब क्या उन्हें अंग्रेजी दासता की याद नहीं आयी? जैसे ही विपक्ष ने नाम इंडिया रखा अचानक 9.5 साल शासन करने के बाद गुलामी और colonialism की बातें होने लगीI @ravishndtv
. @UPGovt ने कोर्ट में यह माना कि JEs द्वारा किए जाने वाले कार्य की गुणवत्ता और शिक्षा के मानकों में धीरे-धीरे गिरावट आई है। बड़ी संख्या में BTECH की उपलब्धता से विभाग को JE के पद के लिए उच्च योग्यता, अधिक सक्षम और उपयुक्त व्यक्ति मिल सकते हैं। बीटेक भी जेई का काम कर सकते हैं।
पहले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, फिर @uppwdofficial में पूर्व की सरकारों के भ्रष्टाचार से जेई भर्ती से बाहर हुए बीटेक अभ्यर्थियों को पुनः जेई पदों पर अर्ह करने वाले विकास पुरुष एवं न्याय के दूत माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐
माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से बड़ी उम्मीदें हैं युवाओं को खासकर उपमुख्यमंत्री @yadavtejashwi जी तो यह जानते होंगे कि समय के साथ चीजें अपडेट ना होना पिछड़ेपन का कारण बनती है, आज जब बिहार डेवलपमेंट की राह पर चल रहा तो एक टेक्निकल पोस्ट पर उस पद के लिए जो एक्सपर्ट है उनको ना अर्ह मानना एक मूखर्तापूर्ण कार्य है, वो भी तब जब केन्द्र सरकार के सभी विभागों जैसे रेलवे, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, केन्द्रीय जल विभाग, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज, बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन आदि के साथ साथ देश के अन्य राज्यों में भी यहां तक कि हमारे पड़ोसी राज्य जो कभी बिहार का हिस्सा था वहां भी बीटेक छात्रों को जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती हेतु अर्ह माना जाता है,
बीटेक अभ्यर्थी को वेटेज नहीं मांग रहे रहें और नैसर्गिक न्याय यह कहता है कि अगर आपके पास योग्यता है तो आप उस पद के योग्य हो, सर बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में ले जाने के लिए समय के साथ चलना जरुरी है, बहुत से पदों पर की सारे कोर्स को अर्ह माना जाता है, सर आपको कहीं दूर नहीं जाना आईआईटी पटना और एन आई टी पटना को देख लीजिए, जो प्रदेश के अग्रणी टेक्निकल इंस्टिट्यूट है वहां पर जेई पदों पर डिग्री धारकों को अर्ह माना जाता है, अतः आपसे अनुरोध है बीटेक छात्रों को संविधान द्वारा अनुच्छेद 14 , और 16 में प्रदान की गई समानता और समान रोजगार के अवसर के अधिकारों की रक्षा करते हुए जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती में शामिल करते हुए न्याय करें।
#Allow_BTech_In_BTSC_JE
@BiharTakChannel@RJDforIndia@Jduonline@kanhaiyakumar@PrashantKishor@officecmbihar@gadbihar@WRD_Bihar@BJP4Bihar
BTSC द्वारा जूनियर इंजीनियर की 8000 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें अन्य राज्यों एवं केंद्र सरकार की तरह बीटेक अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल किया जाय,
नीचे लिखें बिन्दुओं से यह साफ है कि बीटेक जेई पदों पर अर्ह है
इस सम्बन्ध में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के एक मामले में पहले ही बीटेक अभ्यर्थियों को को शामिल होने का आदेश देते हुए कहा है कि बीटेक छात्र खुद को समकक्ष या उच्च योग्यता मान कर जेई पदों पर आवेदन कर सकते हैं,
बिहार में बीटेक छात्रों के लिए रोजगार के अवसर नगण्य है जबकि डिप्लोमा छात्र अमीन, सर्वेयर, और जेई जैसे पदों पर अर्ह है।
बीटेक छात्र सिर्फ अहर्ता मांग रहे कोई अलग से अधिमान नहीं।
सहायक अभियंता के 50% पदों को जूनियर इंजीनियरो द्वारा पदोन्नति से भरने का प्रवधान है एवं 10 % पद डिग्री धारक जेई से भरने का प्रवधान है, जब डिग्री होल्डर्स जेई बनेंगे नहीं तो यह नियम शून्य हो जाएगा।
@AICTE_INDIA ने इंटरमीडिएट+ फर्स्ट ईयर आफ डिग्री को डिप्लोमा के समकक्ष माना है।
अतः बीटेक अभ्यर्थियों को जूनियर इंजीनियर भर्ती में शामिल करें।
#Allow_BTech_In_BTSC_JE
@NitishKumar@yadavtejashwi@WRD_Bihar@RCD_Bihar@gadbihar@officecmbihar@Jduonline@News18Bihar
यह निर्णय सिर्फ @myogiadityanath जी की @UPGovt ले सकती है, पिछली सरकारों भ्रष्ट सरकारों ने बीटेक अभ्यर्थियों को षड्यंत्र के तहत बाहर कर दिया, योगी जी की डबल इंजन सरकार केन्द्र सरकार के भांति ही यूपी में बीटेक जेई भर्ती में शामिल करके विकास को रफ्तार देगी।
@brajeshpathakup
UP सरकार की आंख पता नहीं कब खुलेगी, हाईस्कूल पास को डिप्लोमा दिलवा के 4200 बेसिक पे वाले जूनियर इंजीनियर जैसे टेक्निकल पद पर नियुक्ति दे रहे जबकि जिन्होंने इंजीनियर की डिग्री ली उनको अर्ह ही नहीं माना जा रहा, जबकि केन्द्र एवं अन्य प्रदेशों में बीटेक छात्र JE पदों पर अर्ह है।
प्रदेश के अनेक जिलों से आए हुए बीटेक छात्र आज एसोसिएशन कार्यालय में भेंट करने आए एवं अपनी मांगों को लेकर मार्गदर्शन व चर्चा किया। एसोसिएशन युवा साथियों की मांग का समर्थन करती है। देश के विकास में युवाओं की ऊर्जा नितांत आवश्यक है।
@GESWA_UP@upenggassn
प्रदेश भर के बीटेक अभ्यर्थियों ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती में बीटेक छात्रों को शामिल करने हेतु माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी से मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कैबिनेट में वह यह मामला उठाएंगे।
प्रदेश भर के बीटेक अभ्यर्थियों ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती में बीटेक छात्रों को शामिल करने हेतु सिंचाई विभाग मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी @swatantrabjp से मुलाकात की।
मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही विभागी स्तर पर जांच करवा इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे
Up सरकार ने पत्र लिखकर आयोग को कहा कि बीटेक अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती हेतु अर्ह हैं, उन्हें बाहर करना असंवैधानिक है फिर कौन सी शक्ति है जो ऐसा असंवैधानिक काम करवा रही
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP#Allow_Btech_in_UP_JE