#FireService~ Official X account of Hardoi Fire and Emergency Services . Do not report incidents here. Not monitored 24×7. Dial 112 in case of Fire/emergency.
गर्मी बढ़ने के साथ AC का उपयोग भी बढ़ जाता है, लेकिन खराब वायरिंग, ओवरलोडेड सॉकेट, समय पर सर्विस न कराना और विद्युत उपकरणों की अनदेखी आग लगने का कारण बन सकती है। एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।
इस वीडियो में जानिए एसी से आग लगने के प्रमुख कारण, आवश्यक सुरक्षा उपाय और वे बातें जिनका ध्यान रखकर आप अपने घर, परिवार और संपत्ति को सुरक्षित रख सकते हैं।
जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।
@UPGovt@homeupgov@ChiefSecyUP@Uppolice@noidapolice@noidafire
आगरा में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर नया जीवन देने वाले फायरमैन अमरजीत सिंह ने साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
श्री सुजीत पाण्डेय, महानिदेशक @fireserviceup द्वारा उनके अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट रेस्क्यू कार्य के लिए ₹10,000 से सम्मानित किया गया। 🇮🇳🚒
#UPFireService #Agra #RescueOperation #FiremanAmarjeetSingh #PrideOfUP
जनपद- गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-75 स्थित आईबी काउंटी सोसाइटी के 27 मंजिला अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर लगी आग को @noidafire द्वारा पूर्णतः बुझा दिया गया है। सीएफओ गौतमबुद्ध नगर के अनुसार, मौके पर 5 फायर टेंडर एवं हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
@UPGovt@homeupgov@Uppolice
आज दि0 20.05.26 को अशोक बीट प्रोडक्ट्स प्रा० लि०, 93 दिल्ली रोड स्थित परिसर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस मेरठ की टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।उक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।#FireServiceMeerut
आज दिनांक 20-5-26 फायर स्टेशन रैथा चन्दौली अन्तर्गत ग्राम कवंई पहाड़ पुर खरीहन पर थाना धानापुर जिला चन्दौली में टेकटर टाली भुसा पुवाल लकड़ी में आग लगी थी जिसे फायर सर्विस युनिट द्वारा वाटर मिस्ट पम्प को पामिंग करके होजरिल सहायता से आग को पुर्ण रुप बुझाया गया ।@fireserviceup
#गाजियाबाद
कौशांबी स्थित पैसिफिक मॉल में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
मॉल से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग मॉल के एक हिस्से में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
फायर विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
@ghaziabadfire@fireserviceup@Uppolice@ghaziabadpolice
#Ghaziabad #Kaushambi #PacificMall #Fire #BreakingNews
आज दिनांक 20.05.26 को थाना बिठूर क्षेत्रांतर्गत ब्लू वर्ल्ड वाटर पार्क के सामने आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए FS बिठूर की यूनिट द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर के फटने से झोपड़ी व लकड़ियों में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
दिनांक 20.05.2026 को आझई ओवर ब्रिज थाना जैत NH19 निकट GLA यूनिवर्सिटी बिटुमिन से भरे टैंकर में आग लगी थी जिसे FS यूनिट मथुरा व GLA की FS यूनिट द्वारा fso महोदय के निर्देशन में पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं है। @mathurapolice@fireserviceup
आज दिनांक 21.05.26 को ग्राम सिकटिया थाना महाराजपुर में मोबाइल टॉवर पर एक महिला चढ़ी है की सूचना पर सीएफओ कानपुर के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 यूनिट अतिशीघ्र पहुंची एवं यूनिट की सूझबूझ से महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
22/05/26 की रात्रि 2 बजे एक्सप्रेसवे पर किमी 46 के पास बस व ट्रक की टक्कर से लगी आग को FS फिरोजाबाद की टीम द्वारा बुझाया गया बस में 30 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ यात्री घायल हुए तथा बस चालक की जलकर मृत्यु हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
@fireserviceup@firozabadpolice
दिनांक 20/05/2026 को कमिश्नरेट गाजियाबाद पर
ओमेगा प्रांत पैक्स गोदाम में लगी आग पर फायर सर्विस यूनिट के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 वाटर बाउजर और 02 फायर टैंडर की मदद से आग पर काबू किया जा रहा है अन्य गाड़िया घटनास्थल से लिए रवाना है ।
पुलिस लाइन, बहराइच के पास कार में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन सदर से फायर टेंडर तुरंत रवाना हुआ। मौके पर पहुँचकर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।
02.05.26 को 02.40 बजे नगला करन सिंह FRZ पर एक कपड़े की दुकान में आग लगी जिसके ऊपरी तल पर 7 से 8 लोगों के फंसे होने की सूचना पर CFO महोदय, प्रभारी Frz एवं 2 FS यूनिट द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया एवं दुकान की आग को दो फायर टेंडर की मदद से बुझा दिया गया कोई जन हानि नहीं हुई।
शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर नवाबगंज, सांडी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर में लगी आग को पूरी तरह बुझाने के लिए तीन फायर टेंडर की आवश्यकता पड़ी। एफएस यूनिट सदर ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।
@fireserviceup@Uppolice@UPGovt@dmhardoi