थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी बननी चाहिए और उनके ट्रांसफर तत्काल खोले जाने चाहिए। मैं इस न्यायोचित मांग का पूर्ण समर्थन करता हूँ और राजस्थान सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि अब शिक्षकों के साथ केवल आश्वासन और टालमटोल की राजनीति नहीं चलेगी।
राजस्थान के थर्ड ग्रेड शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं। चाहे पूर्ववर्ती सरकार रही हो या वर्तमान भाजपा सरकार, दोनों ने ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों को केवल आश्वासन देकर गुमराह करने का काम किया है।
कल जयपुर में शिक्षकों ने अपनी एकजुटता और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी के नाम पर एक बार फिर उन्हें निराश किया।
मैं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी से कहना चाहता हूँ कि या तो शीघ्र थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी लागू करें और उनके ट्रांसफर खोलें, ताकि शिक्षक अपने गृह जिले में जाकर अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक सेवा दे सकें, या फिर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दें, ताकि कोई ऐसा व्यक्ति यह जिम्मेदारी संभाले जो शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग का समाधान कर सके।
यदि सरकार अब भी शिक्षकों की मांगों की अनदेखी करती है, तो मैं सभी शिक्षक साथियों से आह्वान करता हूँ कि 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़े लोकतांत्रिक आंदोलन की तैयारी करें।
इंकलाब जिंदाबाद @BhajanlalBjp@madandilawar