जगुआर विमान हादसे में शहीद होने वाले सिद्धार्थ यादव जैसे वीर सपूत देश की शान होते हैं। शब्द नहीं हैं इस पीड़ा को बयान करने के लिए।
आज जांबाज योद्धा शहीद के निवास स्थान पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना प्रकट की।
आज सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता साथियों के सुख-दुःख में।
साथ सांसद सतपाल ब्रह्मचारी जी, विधायक @indurajnarwal जी, पूर्व विधायक जगबीर मलिक जी, पूर्व विधायक @PanwarSurender1 जी आदि।
हरियाणा की जनता ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा के लगभग बराबर मत प्रतिशत देकर मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे।
लेकिन आगे की लड़ाई एक आदमी नहीं लड़ सकता। अगर आपका साथ और आशीर्वाद हो तो प्रदेश को दोबारा भाजपा के अन्याय से बचाने के लिए फिर लड़ाई लड़े!?
कल रोहतक हरियाणा में लोकसभा सांसद बड़े भाई श्री दीपेंद्र हुड्डा जी के साथ उनके निजी सहायक भाई श्री साहिल खत्री जी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुआ।
नव-दंपति को सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@DeependerSHooda#NirmalChoudhary
आज दिल्ली स्थित आवास पर MIT पुणे के छात्रों के एक समूह से संवाद किया, राजनीति को समझने के लिये उत्सुक छात्रों से मिलकर उनके सवालों को सुनकर ये महसूस हुआ कि नई पीढ़ी देश की राजनीति को गहराई से समझ रही है और एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद रखती है।
अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद भाई @VarunMullana जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं भगवान् से आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
देश में लगातार हार्ट अटैक से होने वाली मौतें बढ़ती जा रही हैं, कोविड के बाद से इस तरह की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, अब तो ये खतरा युवाओं और बच्चों तक आ पँहुचा है।
मैंने कोविड वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट को लेकर एक कमेटी बनाने का मुद्दा पार्लियामेंट में बहुत पहले उठाया था, अभी भी मेरी सरकार से गुज़ारिश है कि इस ख़तरे को समझिये और इसकी रोकथाम के कारगर उपाय करिये।
@JPNadda
बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, ज्ञान और कला ने सदियों से भारत का मान बढ़ाया है और दिशा दिखाई है।
सभी प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के SC विभाग के चेयरमैन भाई @ManojBagri_INC को जन्मदिन की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं।
भगवान् आपको अच्छी सेहत, दीर्घायु एवं उन्नति प्रदान करें।
शांतिपूर्ण ढंग से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल जी और अन्य किसान नेताओं को पंजाब सरकार की पुलिस द्वारा हिरासत में लेना बेहद निंदनीय है।
आज पंजाब की AAP सरकार का किसान विरोधी चेहरा सबके सामने उजागर हो गया है। लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांग रखने वाले किसान भाइयों को प्रताड़ित करने वाली AAP सरकार किसानों को तुरन्त रिहा कर उनसे मांफी मांगे।
पंजाब के अमृतसर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में मेरी धर्मपत्ति श्रीमती शकुंतला यादव के साथ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों व जसबीर सिंह जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उनके आशीर्वाद से मन को बड़ा ही सुकून मिला। इतना अच्छा साफ सुथरा और अति सुंदर माहौल देखकर स्वर्ग की अनुभूति हुई। इस दौरानहमारे साथी कुलदीप राणा जी का परिवार भी साथ रहा।