ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरी बजरी मंडावर ➝ इनामपुर मोड़ तक रोड पर फैली हुई है।
पब्लिक परेशान, हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे।@dmbijnor@bijnorpolice@Uppolice@bijnorexpress2
🕉️ शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सेवा = सच्ची सेवा 🕉️
शिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।
इन शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन से विनम्र अनुरोध है कि:
🔹 कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त रोशनी (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था हो
🔹 सड़कों पर पड़ी बजरी / गिट्टी तुरंत हटाई जाए
🔹 पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाए
श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा करना ही सच्ची सेवा है।
सुरक्षित यात्रा = सच्ची भक्ति।
#शिवरात्रि #कांवड़यात्रा #हरिद्वार #शिवभक्त #जनसुरक्षा #प्रशासन_से_अपील
@dmbijnor@myogiadityanath@bijnorpolice@uptrafficpolice@DigamberSingh_
ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना,
कभी धूप में, कभी छाँव में चलता हुआ।
हर पड़ाव एक सबक देता है,
हर ठोकर एक नई समझ।
मंज़िल मिले या न मिले,
अगर मुस्कुराते रहे—
तो सफ़र ही सबसे बड़ी जीत है।
बजट में किसानों की सरकार से की गई अपेक्षाएँ पूरी नहीं हुई हैं। कृषि क्षेत्र के लिए तकनीक, प्रोत्साहन और विविध फसलों पर बातें तो की गईं, लेकिन MSP की कानूनी गारंटी और किसानों को सीधी आर्थिक राहत पर अब तक कोई स्पष्ट व ठोस निर्णय सामने नहीं आया।
#बजट
दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर से नजीबाबाद तक बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड अब भी अधूरी और बदहाल है। हाईवे निर्माण के बाद सर्विस रोड अधूरी रहने से आसपास के गांवों के किसान, मजदूर और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसानो को गन्ना ले जाने, स्कूल आवागमन और आपात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एनएच अथॉरिटी व जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
@NHAI_Official@dmbijnor@CMOfficeUP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि जनपद बिजनौर में खुलेआम सोशल मीडिया पर नशीले पदार्थों से संबंधित वीडियो बनाई जा रही हैं। जिस से बिजनौर का नाम बदनाम हो रहा ।
वीडियो रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर बनाई गई हैं, जहाँ प्रतिदिन आम नागरिकों, यात्रियों एवं युवाओं का निरंतर आवागमन रहता है।
इस प्रकार की वीडियो न केवल युवाओं को गुमराह करती हैं, बल्कि जनपद बिजनौर की सामाजिक छवि को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाती हैं।
संबंधित प्रशासन एवं पुलिस विभाग से अनुरोध है कि प्रकरण का संज्ञान ले @bijnorpolice@Uppolice@dmbijnor@ABPNews@news24tvchannel@UPGovt@DigamberSingh_