Top Tweets for #ClickDuniya
अभी अभी धूप ने नन्हे अमरूद का इंटरव्यू लिया है 😂
#clickduniya

चाँद तन्हा है आसमाँ तन्हा
दिल मिला है कहाँ कहाँ तन्हा
बुझ गई आस छुप गया तारा
थरथराता रहा धुआँ तन्हा
जलती-बुझती सी रौशनी के परे
सिमटा सिमटा सा इक मकाँ तन्हा
शब्द मीना कुमारी के हैं
और आधा चांद मैंने क्लिक किया है
#ClickDuniya 📷

है इक समंदर
डूबे रहते हैं उसमें
नेम प्लेट नहीं लगी है वहाँ
मालिकाना हक़ भी नहीं
बस विस्तार में तैरने का मज़ा है
इक नीली सी गहराई में
मनचाहा ये काम मिला
लहर उठे या लहर गिरे
अंगड़ाई में आराम मिला
#SidTreeSutra 🌀 #सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭 #ClickDuniya 📷

धूप ने धार तेज़ की
प्रशासनिक नाखून गड़ाए
तो मुँहफट फूल ने खिलकर
और खुलकर जवाब दिया
इस फूल की उपस्थिति दर्ज की जाए
ये हस्तक्षेप, ये आनंद ही संसार में हमारी अटेंडेंस है
#SidTreeSutra 🌀
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭
#ClickDuniya 📷

ठण्ड बढ़ती है तो ईंधन थोड़ा ज़्यादा लगता है
घरेलू समोसे और चाय उचित मात्रा में लें
फिर अपने अपने कॉन्क्रीट कोटर से उड़ान भरें
#ClickDuniya 📷 #संसारकाCCTV 🌏

थके, हारे, हाँफते हुए एक शहर के चेहरे पर
किसी ने पानी के छींटे मारे
कहा — होश में आओ, तनिक बैठो, बतियाओ
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭 #ClickDuniya 📷


आँख भर खुला आसमान है बस
खोने को क्या है... सिर्फ तमस्
हमारा पता है वो अंगड़ाई लेती कुर्सी
वहीं अपना श्रीहरिकोटा,
वहीं से सपनों का प्रक्षेपण,
वो सपने,
जो पीछे धुएं की तरह
इंतज़ार की लकीर छोड़ते चलते हैं
#sidtree का #Kavivaar
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭
#ClickDuniya 📷

दृश्य खुद को लिखता है
और
हमारे सामने सादी कॉपी छोड़ देता है
फिर हम हर लाइन में
अपनी कहानी लिखते हैं
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭 #ClickDuniya 📷


साँस की डोर से बंधे हम सब झूल रहे हैं यहाँ
ज़रा सी मुस्कान के लिए…
😇🔻🔻🔻 झूले वाला चित्र और सूत्र…🔺🔺🔺
#SidTreeSutra 🌀 #ClickDuniya 📷
@ParitoshChoubey @RahulSinhaTV

अनंत आकाश में
प्रकृति की सुंदर लिखाई है
ये बादल 🌧️ ⛅️ नहीं मिठाई है,
हमने हर मौसम में खाई है 😉❤️😂
#SidTreeSutra 🌀 : The Baadal Mindset
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭 #ClickDuniya 📷

Once upon a Time in Khajuraho
Saying … “Still I Rise” to myself
❤️🩵😇 💙
पंख अपग्रेड हो जाते तो उड़ जाता 😂
#SidTreeSutra 🌀
#ClickDuniya 📷 , 2011

खरोंच लगते ही,
छनकर अंदर आने लगती है
तजुर्बे की रोशनी
हर बार ये घाव..
रोशनदान बन जाते हैं
#SidTree ka #Kavivaar
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭
#ClickDuniya 📷

घर की केंद्रीय मेज़ में पुस्तकों के बीच खिले हैं
🌻 सौर-पुष्प 🌻(सूरजमुखी)
कटकर, बँधकर, सामान की तरह बिककर, किसी महल में सजकर भी.. इनकी तरह हँसना आना चाहिए
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭
#sunflower
#ClickDuniya 📷


“ चाहे कितना अंधेरा हो,
उजाले के सिक्कों में नहाए रहते हैं
हम सुनहरी किरणों के बच्चे हैं
हारें या जीतें… छाए रहते हैं ”
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭
#SidTreeSutra 🌀
#SidTree Ka #Kavivaar
#ClickDuniya 📷

वो पुरानी दो खाने वाली प्लेट ढूँढकर निकाली गई
सिंघाड़े के आटे की पकौड़ियाँ, सेंधा नमक डालकर बनाई गई… हरी धनिया की चटनी संग प्राप्त की गईं
ये भगवान शिव की आराधना में हमारी चटोरी स्तुति है
ये कलाकृति है… हर हर महादेव 😇 🙏
#SidTreeSutra 🌀
#ClickDuniya 📷
#Mahashivratri

उन्हें स्वेटर नहीं पहनना, कान नहीं ढकने
खुलकर खिलना ही उनका खेल है
फूलों के बच्चों को ठंड नहीं लगती
🌼🌸🌺🌻🪷
#सिद्धार्थकीदूरबीन 🔭
#ClickDuniya 📷
#SidTree का #Kavivaar

नये साल के पहले सूर्योदय ☀️ जितना ही महत्व नये साल की पहली पकौड़ियों का है
चटोरे स्वभाव के लोगों को इस तस्वीर के साथ नववर्ष की शुभकामनाएँ
#SidTreeSutra 🌀
#ClickDuniya 📷

Last Seen Hashtags on Sotwe
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
240.8M followers

Barack Obama 
@barackobama
119.2M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.7M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
111.2M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107M followers

Rihanna 
@rihanna
97.8M followers

NASA 
@nasa
92.2M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91M followers

KATY PERRY 
@katyperry
88M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
81.9M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
73.4M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
70.4M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
69.9M followers

YouTube 
@youtube
68.7M followers

Bill Gates 
@billgates
64.1M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
63.2M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.4M followers

CNN 
@cnn
61.9M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
61.1M followers

X 
@x
60.8M followers

