Top Tweets for #HealthAndWellnessCenter
10,053 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स से पहुंचा हर नागरिक तक इलाज का अधिकार।
#HealthAndWellnessCenter #Bihar
#CMBiharNitishKumar #NitishKumar #25Se30FirSeNitish

राज्य में 10 हजार से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जनसेवा के उदाहरण बने हैं। नीतीश जी ने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को हर व्यक्ति तक सुलभ बनाया है।
@NitishKumar
#HealthAndWellnessCenter #Bihar
#NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
#25Se30FirSeNitish #DhanyawadNitishSarkar

#healthandwellnesscenter #AyushmanBharat #Bihar #saran #chapra
@IPRDBihar
केंद्रीय टीम ने फुलवरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया एनक़्यूएएस का असेस्मेंट
• राज्यस्तर से मिला चुका राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का सर्टिफिकेट
• राज्य स्तरीय रैंकिंग में मिला 91 प्रतिशत अंक
• नेशनल सर्टिफाइड होने पर तीन साल तक मिलेगा सलाना 1.26 लाख रूपये
• दो सदस्यीय टीम ने विभिन्न बिन्दुओ पर किया मूल्यांकन
छपरा। स्वास्थ्य विभाग की परिकल्पना है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को उच्च गुणवत्ता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए कई स्तर प्रयास जारी है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य मिले इसके लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सर्टिफाइड करने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दो सदस्ययी केंद्रीय टीम ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सारण के मकेर प्रखंड के फुलवरिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ( हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) का मूल्यांकन किया गया। टीम में शामिल जम्मू कश्मीर के मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ विवेक महाजन और सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली के डॉ जीशा श्रीकुमारण ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के गहनता से मूल्यांकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की आधार भूत संरचना, दवा की रख-रखाव और उपलब्धता, जाँच घर, टीकाकरण कक्ष, प्रसव पूर्ण जाँच कॉर्नर, परिवार नियोजन कॉर्नर, बायो मेडिकल बेस्ट प्रबंधन, डाक्यूमेंट्स, मरीजों को मिलने वाली सेवाएं आदि का जाँच किया। साथ हीं ड्यूटी पर तैनात सीएचओ और एएनएम से आवश्यक पूछताछ की गयी। निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र पर इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने उनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना दिया है। एक मरीज ने कहा, अब हमें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। यहाँ घर के पास ही इलाज और दवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और पैसे की बचत होती है। इस मौके प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण, डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, बीएचएम रत्नेश कुमार, बीएमएनई अमित कुमार, बीसीएम विकास कुमार, सीएचओ वंदना बेनिवाल, एएनएम रुपम, एएनएम सोनी कुमारी, एएनएम कामिनी, पीएसआई से राजीव श्रीवास्तव, सिफार के डीपीसी गनपत आर्यन, वीबीडीएस मारुती करुणाकर,काउंसलर शुभम समेत अन्य मौजूद थे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन:
टीम के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएँ, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किये जाते हैं।
राज्य स्तर से मिल चुका है एनक़्यूएएस का प्रमाण पत्र:
डीपीसी सह इंचार्ज डीसीक्यूए रमेश चंद्र कुमार ने बताया कि फुलवरिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहले राज्य स्तर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सर्टिफाइड हो चुका है। राज्य स्तरीय रैंकिंग में इस सेंटर को कुल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था। राज्य स्तर से प्रमाणित होने के बाद नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए अप्लाई किया गया था। जिसके बाद सेंट्रल टीम ने मूल्यांकन किया गया। नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए कम से कम 70% अंक आवश्यक है। अगर यह सेंटर नेशनल सर्टिफाइड हो जाता है तो केंद्र सरकार द्वारा 3 साल तक प्रत्येक वर्ष 1.26 लाख रूपये दिया जायेगा। जो आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उन्नयन में ख़र्च किया जायेगा।
हर नागरिक को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएं मिले :
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप ढालना है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पूर्व निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इन मानकों में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, उपकरणों की स्थिति, उपचार की प्रक्रिया और रोगियों की संतुष्टि शामिल हैं। साथ ही, मानक संचालन प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के पालन की भी जांच की जाती है। एनक्वास का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों को अपनी गुणवत्ता का आकलन करने और उसे सुधारने के लिए प्रेरित करना है.

#healthandwellnesscenter #Bihar #saran #chapra
@IPRDBihar
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
• राज्यस्तरीय दो सदस्यीय टीम ने एचडब्ल्यूसी का किया मूल्यांकन
• मरीजों के मिलने वाली सुविधाओं और डक्यूमेंटेशन के आधार पर मिलेगा रैँकिंग
• राज्यस्तरीय प्रमाणीकरण के बाद नेशनल टीम करेगी असेस्मेंट
छपरा। सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों तक बेहतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है। जिले में संचालित एचडब्ल्यूसी को अधिक कारगर व उपयोगी बनाने को लेकर लगातार जरूरी पहल की जा रही है। चिह्नित एचडब्ल्यूसी को एनक्वास प्रमाणीकृत बनाने का प्रयास भी इसी कड़ी का हिस्सा है। ताकि एचडब्ल्यूसी के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। इसी कड़ी में राज्यस्तरीय टीम ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सारण जिले के मांझी प्रखंड के मटियार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का असेस्मेंट किया । टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के डॉ. समाप्ति पाल और वैशाली के इंचार्ज डीसीक्यूए डॉ. दीपक कुमार शामिल थे, जिन्होने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में साफ- सफाई, उपकरणों की स्थिति सहित इलाज़ कराने के लिए आने वाले मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच और मरीजों की देखभाल, इलाज के तरीके और रोगियों की संतुष्टि का मूल्यांकन करने के साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की । चेकलिस्ट के अनुसार एचडब्ल्यूसी पर उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के अलावा दवाओं का स्टॉक, पंजीकरण, सभी रजिस्टर और पंजियों की गहनता से जांच की। गांव की आबादी को सरकार की ओर मिलने वाली हर तरह की सुख सुविधाओं में ई- टेलीकंस्लटेंसी, रक्त जांच, एनसीडी, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, पोषण एवं प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सहित 12 प्रकार की सुख सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान जो कमियां पायी गयी उसे दूर करने का सुझाव टीम के सदस्यों के द्वारा दिया गया। मटियार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को एनक्वास प्रमाणन मिलने से न केवल स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, जो राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, डॉ अभिषेक, बीएचएम राम मूर्ति, बीसीएम विवेक ब्याहुत, बीएमएनई, प्रखंड लेखा प्रबंधक अनीश गुनाकर, सीएचओ प्रियंका चौंदियाल, एएनएम ललिता, एएनएम वंदना सिफार के डीपीसी गनपत आर्यन समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप ढालना:
डीपीसी रमेश चंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप ढालना है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पूर्व निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इन मानकों में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, उपकरणों की स्थिति, उपचार की प्रक्रिया और रोगियों की संतुष्टि शामिल हैं। साथ ही, मानक संचालन प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के पालन की भी जांच की जाती है। एनक्वास का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों को अपनी गुणवत्ता का आकलन करने और उसे सुधारने के लिए प्रेरित करना है, ताकि नागरिकों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
151 प्रकार की दवा और 14 प्रकार की जांच की सुविधाएं:
सीएचओ प्रियंका चौंदियाल ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 151 प्रकार का दवा, 14 प्रकार के जाँच की सुविधाएं, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जाँच, परिवार नियोजन की सेवा, ओपीडी, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य, पीने का पानी, हर्बल गार्डन, शौचालय, अग्निश्मन यंत्र के साथ स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रहीं है। बीमारियों की जांच के लिए 14 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। यहां पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलती हैं ये सेवाएं:
• प्रसव पूर्व जांच
• नवजात एवं शिशु सामान्य स्वास्थ्य देखभाल
• बाल्यावस्था एवं किशोर सामान्य स्वास्थ्य देखभाल
• परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक एवं सामान्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल
• राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुसार संचारी रोगों का सामान्य प्रबंधन
• बीमारियों का ओपीडी के माध्यम से सामान्य प्रबंधन

#healthandwellnesscenter
#BiharHealthDepartment
#Bihar #saran #chapra
@IPRDBihar
एनक्यूएएस की राज्यस्तरीय टीम ने अपहर और गोविन्दचक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया मूल्यांकन
• राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायेगा
• हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों को मिल रही है गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं
• राज्यस्तर से प्रमाणीकरण होने के बाद नेशनल टीम करेगी मूल्यांकन
छपरा। ग्रामीण क्षेत्र में घर के पास हीं मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सर्टिफाइड किया जाना है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने सारण जिले के अमनौर प्रखंड के अपहर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सोनपुर के गोविन्दचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का असेस्मेंट किया। अपहर में राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉ. सामापति पॉल और वैशाली के इंचार्ज डीसीक्यूए डॉ. दीपक कुमार ने चेकलिस्ट के अनुसार असेस्मेंट किया। वहीं गोविन्द चक में पटना के आरपीएम पीयूष रंजन और पिरामल से डॉ. प्रबीर रंजन मोहराना ने असेस्मेंट किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलने वाली सुविधाओं, दवा की उपलब्धता और रख-रखाव, उपकरणों की रख-रखाव, साफ-सफाई- बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, आधारभूत संरचना सहित कागजात की जांच की गयी । साथ हीं सीएचओ और एएनएम से पूछताछ की गयी। जहां कमी पायी गयी उसे पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिया गया। एचडब्ल्यूसी को एनक्यूएएस का प्रमाणीकरण मिलने से स्थानीय स्तर पर मिलने वाली 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखता है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 151 प्रकार का दवा, 14 प्रकार के जाँच की सुविधाएं, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जाँच, परिवार नियोजन की सेवा, ओपीडी, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य, पीने का पानी, हर्बल गार्डन, शौचालय, अग्निश्मन यंत्र के साथ स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रहीं है। बीमारियों की जांच के लिए 14 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। यहां पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। मौके पर डीपीएम अरविन्द कुमार अमनौर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शेशांक शुभम, बीएचएम सुशील कुमार, बीसीएम दीपक कुमार, बीएमएनई सुनिल कुमार, सीएचओ लोकेश सैनी,एएनएम अनिता टोपो, एएनएम रेखा कुमारी सहयोगी संस्था पीएसआई के प्रतिनिधि, सीफार के डीपीसी गनपत आर्यन, गोविन्दचक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम, बीएचएम ओमप्रकाश, सीएचओ हिमानी समेत अन्य मौजूद थे।
एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से गुणवत्ता में आयेगी सुधार:
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के प्रमाणीकरण से एएनसी, टीकाकरण, ओपीडी, परिवार नियोजन, आउटरीच में होने वाले कार्यक्रम का विस्तार होगा। मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन होने से उक्त संस्थान पर उपलब्ध सेवाओं का विस्तार होगा। साथ ही केंद्र पर व्यवस्थाओं में सुधार होगा। जिसका सीधा असर स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ेगा। एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के बाद गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए मिलने वाली सुविधाओं से स्थानीय लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।
डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत, स्वास्थ्य सेवाओं के सभी पहलुओं जैसे- चिकित्सा, नर्सिंग, और रोगी देखभाल की गुणवत्ता को मानक के अनुरूप तैयार किया जाता है। ताकि स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी मरीजों को उच्च गुणवत्ता के साथ उचित सलाह और उसका सही उपचार मिल सकें। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी है कि मरीजों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच विश्वास का निर्माण करता है। जब मरीजों को यह विश्वास हो जाता है कि वह उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं, तो उनकी संतुष्टि बढ़ती है।
क्या है एनक्यूएएस-
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ वैश्विक सर्वोत्तम अभ्यास के लिए विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई हैं, एनक्यूएएस वर्तमान में जिला अस्पतालों, सामुदायिक, ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए उपलब्ध हैं।

#healthandwellnesscenter
#Bihar #saran #chapra
@IPRDBihar
अब ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिल रही है 151 प्रकार की मेडिसिन
• एचडब्ल्यूसी पर 14 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध
• गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए विभाग संकल्पित
• वाहनों के माध्यम से पहुंचाया जाता है दवा
छपरा। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम पंक्ति तक के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार कृत-संकल्पित है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गयी है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि मरीजों को इलाज के साथ-साथ शत-प्रतिशत निशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी जाये। यही कारण है कि अब पंचायत स्तर पर संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी शत-प्रतिशत दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 151 प्रकार की दवा उपलब्ध करायी जा रही है। ताकि मरीजों को इलाज के बाद बाहर से दवा नहीं खरीदना पड़े। इसके साथ इन सेंटरों पर 14 प्रकार के डाग्योनेस्टिक जांच की सुविधा उपलब्ध है। हीमोग्लोबिन, डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, फाइलेरिया , डेंगू, यूरिन , प्रीग्नेंसी , सोडियम , एचआईवी ,हेपटाइटिस ,मलेरिया, सिप्लिस, वाटर टेस्टिंग, टीबी कैंसर स्क्रीनिंग आदि की जांच करना है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है, और इसके लिए विभाग संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल खासकर उन क्षेत्रों में लाभकारी साबित हो रही है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी थी। बिहार सरकार के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को अब इलाज के साथ-साथ उचित दवाएं और परीक्षण सेवाएं भी मिल रही हैं, जिससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर “जन आरोग्य समिति” का गठन किया जा चुका है। इसके माध्यम से इन केंद्रों पर उपचार के लिए आने वाले लोगों को सामान्य चिकित्सा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी हैं।
अब बाहर से नहीं खरीदनी पड़ती है दवाएं
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी रमेश चंद्र कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्राथमिक रूप से सभी बीमारी की ईलाज होती है वही रेफर किए गए मरीज को के लिए फॉलोअप की दवा उपलब्ध रहता है। फॉलोअप में विशेष कर नॉन-कम्युनिकल (गैर संचारी रोग) जैसे हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर ,हृदय रोग, कैंसर, दमा एवं सांस आदि बीमारियां गैर संचारी रोगों की श्रेणी के प्रमुख घातक बीमारियां है। इन बीमारियों के फॉलोअप की दवा सभी एचडब्ल्यूसी में उपलब्ध है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य तौर पर आम मरीजों को बड़े अस्पताल या किसी अन्य दवा स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं होती है मरीजों को स्थानीय स्तर पर हेल्थ बोलने सेंटर पर ही सभी दवाई उपलब्ध हो जाती है।
नि:शुल्क औषधि वाहन से पहुंचायी जाती है दवा:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि दवा की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार दवा वाहन उपलब्ध कराए गये है। जिसके माध्यम से अब जिला स्तर से प्रखंड स्तर और प्रखंड से पंचायत स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों को नि:शुल्क औषधि वाहन के माध्यम से दवा पहुंचायी जा रही है। एक बड़ा वाहन और 3 छोटा वाहन राज्य स्तर से उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से दवा पहुंचाया जा रहा है।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलती हैं ये सेवाएं:
1. प्रसव पूर्व जांच
2. नवजात एवं शिशु सामान्य स्वास्थ्य देखभाल
3. बाल्यावस्था एवं किशोर सामान्य स्वास्थ्य देखभाल
4. परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक एवं सामान्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल
5. राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुसार संचारी रोगों का सामान्य प्रबंधन
6. बीमारियों का ओपीडी के माध्यम से सामान्य प्रबंधन
7. गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, सामान्य प्रबंधन, क्षय एवं कुष्ठ रोग का सामान्य प्रबंधन
8. नेत्र एवं इएनटी से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं
9. मौखिक स्वास्थ्य एवं दंत देखभाल से संबंधित सामान्य सेवाएं
10. वृद्धावस्था केयर से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं
11. सामान्य चिकित्सीय आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं
12. मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं सामान्य प्रबंधन

#healthandwellnesscenter #healthdepartmentbihar
#bihar #saran #chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
State Health Society, Bihar
आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक का राज्यस्तरीय प्रमाण पत्र
• स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सारण की टीम को दिया एनक्यूएएस का सर्टिफिकेट
• 2025 में एनक्यूएएस का राज्य स्तरीय सर्टिफाइड पहला सेंटर बना शाहपुर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर
• राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक के रैंकिंग मे मिला 91 प्रतिशत अंक
छपरा। सारण जिले के शाहपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र को प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेशचंद्र कुमार और सीएचओ रंजन कुमार को सौंपा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर 2025 में एनक्यूएएस का राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला पहला केंद्र बन गया है। इस केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक की रैंकिंग में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रमाण पत्र क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार का प्रतीक है। शाहपुर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने से इस केंद्र की सेवाओं और व्यवस्थाओं में और भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, आरपीएम प्रशांत कुमार, डीपीएम अरविन्द कुमार, प्रभारी डॉ. पुनम, डीपीसी सह नोडल पदाधिकारी रमेशचंद्र कुमार, सीएचओ रंजन कुमार, एएनएम शीला कुमारी, एएनएम आकंक्षा, बीएचएम ओमप्रकाश समेत अन्य मौजूद थे।
मरीजों को दी जा रही है 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 151 प्रकार का दवा, 14 प्रकार के जाँच की सुविधाएं, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जाँच, परिवार नियोजन की सेवा, ओपीडी, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य, पीने का पानी, हर्बल गार्डन, शौचालय, अग्निश्मन यंत्र के साथ स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रहीं है। सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार स्वास्थ्य कर्मियों के कंधों पर गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने और लोगों के लिए सेवाओं में सुधार करने की अधिक जिम्मेदारी लाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से कर्मचारियों के कौशल में सुधार होगा, जिससे बेहतर मानकों पर रोगी देखभाल सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अब यूपीएचसी मासूमगंज को नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।
नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए किया जायेगा आवेदन:
डीपीसी रमेश चंद्र कुमार ने बताया कि सोनपुर अनुमंडल के शाहपुर का एचडब्ल्यूसी अब रज्य स्तर से एनक्वास प्रमाणित हो गया है। अब राज्य स्तरीय सर्टिफिकेशन होने के बाद नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए सक्षम पोर्टल के माध्यम से अप्लाई किया जाएगा। उसके बाद केंद्रीय टीम के द्वारा वर्चुअल या फिजिकल मोड में असेसमेंट किया जाएगा। 70% से ऊपर स्कोर मिलने पर नेशनल सर्टिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद प्रतिवर्ष इस हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को 1.26 लाख रूपये की राशि दी जाएगी जिसे एचडब्ल्यूसी के उन्नयन में खर्च किया जाएगा। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी है कि मरीजों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच विश्वास का निर्माण करता है। जब मरीजों को यह विश्वास हो जाता है कि वह उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं, तो उनकी संतोषजनकता बढ़ती है।
क्या है एनक्यूएएस-
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ वैश्विक सर्वोत्तम अभ्यास के लिए विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई हैं, एनक्यूएएस वर्तमान में जिला अस्पतालों, सामुदायिक, ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए उपलब्ध हैं। मानक मुख्य रूप से प्रदाताओं के लिए पूर्व निर्धारित मानकों के माध्यम से सुधार के लिए अपनी स्वयं की गुणवत्ता का आकलन करने और प्रमाणन के लिए अपनी सुविधाओं को लाने के लिए हैं।

#completeimmunisation #healthandwellnesscenter #Bihar #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar
टीकाकरण में बिहार देश में पहले स्थान पर, संपूर्ण टीकाकरण को लेकर विभाग संकल्पित: मंगल पांडेय
• राज्य में 1000 टीकाकरण कॉर्नर का शुभारंभ
•स्वास्थ्य मंत्री ने सारण की धरती से पूरे राज्य में 1000 टीकाकरण कॉर्नर का किया उद्घाटन
• सारण में भी प्रत्येक प्रखंड में 2-2 टीकाकरण कॉर्नर का हुआ शुभारंभ
छपरा। पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्ति के उद्देश्य से राज्य के एक हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरो पर टीकाकरण कॉर्नर का उद्घाटन सूबे के माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा सारण जिले के सोनपुर के शाहपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर किया। यहीं से पूरे राज्य में 1000 टीकाकरण कार्नर के उद्घाटन किया गया। मंत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम नीतीश कुमार की अगुआई में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। आज बिहार राज्य पूरे देश में टीकाकरण के मामले में पहले स्थान पर है। हमें इस उपलब्धि को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि राज्य में मात्र 26 ऐसे प्रखंड है जहां 80 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है। आने वाले तीन माह में इसे बढ़ाया जायेगा। टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल पूर्व में 1000 टीकाकरण कॉर्नर का शुभारंभ किया गया था। जिसका परिणाम है कि राज्य में 92 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को लक्ष्य दिया कि आनेवाले 3 माह में पूरे राज्य में 96 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करें। राज्य के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा हेतु नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्व से संचालित 1000 हेल्थ एंड वेल्नेस सेन्टर के अतिरिक्त अन्य 1000 केन्द्रों पर इसे विस्तारित किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर टीकाकरण के प्रसार से जनमानास को गुणवतापूर्ण टीकाकरण की अतिरिक्त सुविधा प्राप्त हो रही है। सप्ताह तीन दिन यथा सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार को टीकाकरण कॉर्नर बनाकर टीकाकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया है। जिससे लाभार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण टीकाकरण सेवा प्राप्त हो रही है। हेल्थ एंड वेल्नेस सेन्टर पर टीकाकरण का कार्य प्रारम्भ होने के उपरांत वैसे लाभार्थी जो किसी कारणवश अपने निर्धारित टीकाकरण सत्र स्थल पर निर्धारित दिन उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें अन्य दिवस पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। टीकाकरण से वंचित इन लाभार्थियों को आशा / अन्य उत्प्रेरक के माध्यम से इन टीकाकरण केन्द्रों पर उत्प्रेरित कर टीकाकरण किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र पर टीकाकरण के साथ साथ 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें यथाः गर्भावस्था एवं प्रसव दौरान, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल्य एवं किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संचारी रोग, सामान्य नेत्र, नाक, कान, गला रोग, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य, बुजुर्ग एवं उपशामक स्वास्थ्य, सेवाएँ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य रोग प्रबंधन संबंधित सेवायें प्रदान की जा रही है।
सुहर्ष भगत कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ-साथ राजेश कुमार उप सचिव सह प्रशासी पदाधिकारी राज्य स्वास्थ्य समिति, डा. वाई. एन. पाठक अपर निदेशक-सह- राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी राज्य स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारीगण सहित सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सारण सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुये। इस कार्यक्रम में राज्य अन्तर्गत 38 जिलों के चिन्हित हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर से संबंधित जिला के सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुये। मौके पर सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, डीआइओ डॉ चंदेश्वर सिंह,डीएमओ डॉ दिलीप सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम,आरपीएम प्रशांत कुमार, डीपीएम अरविन्द कुमार,डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, डीसीएम ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, यूनिसेफ़ एसएमसी आरती त्रिपाठी, डबल्यूएचओ के एसएमओ डॉ रंजीतेश कुमार, सिफार के डीपीसी गणपत आर्यन समेत अन्य मौजूद थे।

🩺Look here to see the latest and most up to date schedule for the New Haven Health Department Health and Wellness Center!
📞Call today to make an appointment.
#NewHavenHealthDepartment #NHVHealth #NHV #HealthandWellnessCenter

👉The roof's log beams are on!
Updated shots of the ☯️Health & Wellness Center completed log shell, for a great client in Maine, US.
#healthandwellnesscenter #commerciallogstructures #westernredcedar #logsauna #logbuilding #loghomes #logcabins #Maineloghomes

#Empowerment begins with awareness. At #NISHTHA, we believe early detection saves lives. Take charge of your #health—visit your nearest #healthandwellnesscenter for #cancerscreening. Let's spread #awareness and make a difference together!
#EarlyDetection #CancerAwareness
Cancer Awareness and Free Screening camp held at Civil Hospital Baghmara, #SouthGaroHills on the 27th Nov 2023.
On this day, 225 number of community members came forward and completed the Screening.
#TogetherAgainstCancer #MeghalayaCanCare #BeatCancerToday

Health camp organised @KhensaHWC Mokokchung by Mobile Medical Unit.
#HealthForAll #HealthCare #HealthAndWellnessCenter #HealthServicesForAll


Creation of ABHA (Health ID) During Health Mela @ AB-HWC Lenchim, Saitual District. #HealthMela #healthandwellnesscenter #ayushmanbharathwc


Everything becomes easy when we support each other through every up and down of life!
Completely free subscription, join our wellness community today- https://t.co/maqrhpFxgc
#wellnesscommunitycenter #communityhealthandwellness
#communitywellnesscenter
#healthandwellnesscenter

A five days induction training of 136 newly appointed Community Health Officers (CHOs) of 4th, 5th & 6th batch kicked started on the 12th of September 2022 at the Capital Convention Hall, Kohima. #HealthandWellnessCenter #NHMNagaland

HWC- SC, Rusoma launched by Ms.Sangita Patel, Director (Health Office),USAID in the presence of the M.D, NHM, Village Councils, Health Officials & Villagers on 13/04/22. #AyushmanBharat
#HealthAndWellnessCenter

@Wish_India supported #HealthAndWellnessCenter Ekgharwa in #Shravasti district, #UttarPradesh, observed #WorldHealthDay through #health screening of women in its catchment area. Here are some glimpses.

On account of Universal Health Coverage Day 2021, best performing Urban ASHAs were felicited today in Wokha, Kohima, Dimapur, Tuensang & Mokokchung where UPHC- HWCs are established.
#universalhealthcoverageday #HealthForAll #AyushmanBharat #HealthAndWellnessCenter

Last Seen Hashtags on Sotwe
leaked #nudes
Seen from United States
Rakshabandhan
Seen from India
daddyash
Seen from Malaysia
brosis
Seen from United States
محارم
Seen from Germany
가슴평가
Seen from Korea
SevdanBirAteş
Seen from United States
นวนครนัดเย็ด
Seen from Thailand
minichatt((((((()))))))************+filter:native_video
Seen from United States
Unexpected
Seen from United Kingdom
Trends for you
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.5M followers

Barack Obama 
@barackobama
118.8M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
114.5M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.9M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107.1M followers

Rihanna 
@rihanna
98.7M followers

NASA 
@nasa
92.3M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.8M followers

KATY PERRY 
@katyperry
90M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
84M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.5M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
73.5M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.9M followers

YouTube 
@youtube
68.8M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
66.5M followers

Bill Gates 
@billgates
65.3M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
63.1M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.2M followers

CNN 
@cnn
61.7M followers

X 
@x
60.7M followers
















































