Top Tweets for #PyreFilm
पायरे'... 28 साल का इंतजार, सूना पहाड़ और दो बूढ़े दिलों का दर्द, कहानी देख आंखें नम हो जाएंगी!
देखिए 'पायरे' की कहानी और जानिए कैसे एक छोटी सी झलक ने दुनिया तक पहुंचाई पहाड़ों की अनकही दास्तां।
#PyreFilm #VinodKapri #Uttarakhand #Munsiyari #MBMNewsNetwork
उम्र ढल गई, उम्मीद नहीं! अपनों के बीच भी अकेले रह गए आमा-बूबू! पहाड़ों की इस कहानी ने दिल को झकझोर दिया!
#PyreMovie #PyreMovieReview #PyreFilm #VinodKapri #Uttarakhand
https://t.co/A8vjvbDW9q
🎬 दिल्ली वालों!
आज 31 अक्टूबर को विनोद कापड़ी की चर्चित फिल्म #Pyre (चित्ता) चुनिंदा PVR और Cinépolis सिनेमाघरों में देखें। अच्छी और संवेदनशील कहानियों को आपका समर्थन मिलना जरूरी है। 🎟️ टिकट बुक करें!
@AAPgeeta16J
@ArvindKejriwal
#PyreFilm #VinodKapri

ये एक कमाल की फिल्म है जो पूरे परिवार के साथ देखनी चाहिये और @vinodkapri की ईमानदार कोशिश है एक सच्ची और अच्छी कहानी को पर्दे पर लाने की.. खुद जाईये और परिवार दोस्तों को साथ ले जाईये..
#pyre
#PyreFilm
आज PYRE सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
आज का दिन मेरे लिए सिर्फ़ एक फ़िल्म की रिलीज़ नहीं, बल्कि लगभग आठ साल के सफ़र का पड़ाव है। उम्मीदें, सपने, संघर्ष और निराशाएँ। कई बार लगा कि PYRE के रूप में मैंने अपनी ही चिता बना ली है।
जून 2018 में मुनस्यारी में मेरी मुलाक़ात 84 साल के केसर सिंह जी और उनकी पत्नी से हुई थी। उनकी ज़िंदगी, अकेलापन और बेटे का इंतज़ार मुझे भीतर तक छू गया। उसी मुलाक़ात से PYRE की कहानी का जन्म हुआ।
मैंने तय किया कि इस कहानी को दुनिया के सामने लाना है। लेकिन कई स्टूडियो और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ने यह कहकर मना कर दिया कि गाँव के लोगों, गैर-पेशेवर कलाकारों और एक बुज़ुर्ग दंपती की कहानी वाली फ़िल्म का आज कोई भविष्य नहीं है।
एक निर्माता तैयार हुए और शूटिंग शुरू हुई। लेकिन फ़िल्म पूरी होने से पहले ही उन्होंने हाथ खींच लिया और अपने पैसे वापस माँगे। मेरे सामने बड़ा संकट था।आख़िरकार मैंने अपनी सारी बचत, म्यूचुअल फ़ंड, ज़मीन और यहाँ तक कि कार भी बेच दी। किसी तरह निर्माता के पैसे लौटाए और फ़िल्म पूरी की।इस मुश्किल दौर में एक इंसान ने लगातार मेरा साथ दिया। नाम यहाँ नहीं लिख रहा, लेकिन जीवन भर उसका आभारी रहूँगा।
फ़िल्म पूरी हुई तो नई लड़ाई शुरू हुई-इसे फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स तक पहुँचाने की। एक सेल्स एजेंट ने दुनिया भर के फ़ेस्टिवल्स में फ़िल्म पहुँचाने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ महीनों बाद उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। अब पूरी ज़िम्मेदारी मेरे और अरिंद्र राय चौधरी के कंधों पर थी। अरिंद्र ने पहली बार इस फ़िल्म पर भरोसा जताया था, तब वह सिर्फ़ 25 साल का था।
फिर ख़बर आई कि फ़िल्म का चयन दुनिया के प्रतिष्ठित 28th Tallinn Black Nights Film Festival में हो गया है। यह फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर था। वहाँ इसे Best Film – Audience Award भी मिला।
इसके बाद PYRE दुनिया के लगभग 28 अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स में पहुँची और 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते, जिनमें 15 Best Film Awards शामिल हैं।
लेकिन इतने सम्मान के बावजूद भारत का कोई स्टूडियो या ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म इस फ़िल्म को हाथ लगाने या रिलीज़ करने को तैयार नहीं था। दुनिया भर में प्यार मिला, लेकिन अपने ही देश में रिलीज़ का रास्ता नहीं मिल रहा था।
मैं हैरान और दुखी था। बार-बार सवाल उठता था कि जिस फ़िल्म को ऑस्कर विजेता संगीतकार माइकल डाना (MYCHAEL DANNA) का संगीत हो, जिसके लिए गुलज़ार साहब ने बिना किसी आर्थिक लेन-देन की बात किए गीत लिखा हो, जिसकी एडिटिंग में ऑस्कर विजेता जर्मन एडिटर पेट्रीशिया रोमल (PATRICIA ROMMEL) ने बिना पारिश्रमिक सहयोग किया हो और जिसे दुनिया भर में इतने पुरस्कार मिले हों, उसे भारत के स्टूडियो और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म क्यों नहीं अपना रहे हैं? आख़िर इस फ़िल्म में ऐसी क्या कमी है?
मेरे लिए PYRE धीरे-धीरे बुझती हुई चिता बनती जा रही थी। मुझे PYRE में अपनी चिता दिख रही थी।एक समय लगा कि शायद यह फ़िल्म कभी भारतीय दर्शकों तक नहीं पहुँचेगी। मैं भीतर से टूट चुका था। मानसिक, व्यक्तिगत और आर्थिक रूप से बहुत कुछ खो चुका था। कुछ नुक़सान ऐसे भी थे जिन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
लेकिन अरिंद्र ने हार नहीं मानी। उन्हीं की कोशिशों से लंदन में रहने वाले सुरेश जोशी तक फ़िल्म पहुँची। सुरेश जी फ़िल्म देखी और कहा, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता-
“अगर मैंने इतनी सुंदर और ईमानदार फ़िल्म को सपोर्ट नहीं किया तो फिर जीवन का कोई अर्थ नहीं है।”
और आज PYRE आपके सामने है।
आज यह फ़िल्म सिनेमाघरों तक पहुँची है तो इसका सबसे बड़ा श्रेय अरिंद्र और सुरेश जोशी को जाता है। दोनों का दिल से आभार। कुछ लोग आपके डूबते विश्वास को फिर से ज़िंदा कर देते हैं।
आज आप सबसे बस एक गुज़ारिश है।
कृपया PYRE देखने जाइए। अपने माता-पिता, परिवार और दोस्तों के साथ। यह एक बुज़ुर्ग दंपती के प्रेम, अकेलेपन, उम्र और बेटे के लौटने के इंतज़ार की कहानी है। हमारा theatrical release बहुत सीमित है, देश भर में करीब 80 screens पर।
यह फ़िल्म किसी बड़े बजट, बड़े सितारे या बड़े प्रचार के सहारे नहीं बनी। यह हिमालय के उन दो लोगों की कहानी है, जिन्होंने पहली बार कैमरे के सामने अभिनय किया और अपनी ज़िंदगी से इसे सच बना दिया।
आपका प्यार और साथ ही इस छोटी-सी फ़िल्म की सबसे बड़ी ताक़त होगा।
फ़िल्म अच्छी लगे तो दोस्तों को बताइए और सोशल मीडिया पर साझा कीजिए। छोटी फ़िल्मों को दर्शकों तक पहुँचाने में आपकी भूमिका बहुत बड़ी हो सकती है।
कल तक यह मेरी फ़िल्म थी। आज से यह आपकी है।
मेरे आमा और बूबू को अपना प्यार दीजिएगा।
PYRE
IN CINEMAS TODAY
30 OCTOBER 2026
दिल से शुक्रिया। ❤️🙏
PS:
इस शोर के बीच भी
एक सन्नाटा है।
मेरा ईश्वर गवाह है।

🚨 HISTORIC! "Pyre" becomes FIRST Indian film to premiere in 3 major U.S. cities in one month:
📅 Sept 7: DC
📅 Sept 14: Boston
📅 Sept 21: Chicago
5 international awards, Oscar-winner music, Gulzar lyrics 🏆
https://t.co/NeuyKhrKJM
@vinodkapri
#PyreFilm #IndianCinema

क्या है Pyre फिल्म की कहानी, फिल्म को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान | IndianCinema | BharatExpress
#PyreFilm #InternationalRecognition #IndianCinema #PyreStory #GlobalAcclaim #ArtHouseCinema #FestivalFavourite #BharatExpress | @suryatripathi24
@vinodkapri @PyreFilm @CinemaOriental @sakshijoshii आपकी फ़िल्म जहां भी जाती है, मोहब्बत अपने आप पीछे-पीछे चलती है।
#PyreFilm सिर्फ़ सिनेमा नहीं, एक एहसास है — और दुनिया अब उस एहसास को महसूस कर रही है।
आप दोनों को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं ❤️✨
एक निवेदन , एक आग्रह !!
विश्व सिनेमा का तो नहीं पता लेकिन
तीन दिन बाद 21 जून को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अभूतपूर्व पल जुड़ने वाला है, जब 70 और 80 साल के दो बुजुर्ग Non Actors की फिल्म #Pyre का NORTH AMERICAN PREMIERE, #NewYork में होगा।
प्रीमियर उतना अहम नहीं है , जितना अहम ये है कि उत्तराखंड के निवासी , जीवन में पहली बार कैमरा देखने वाले साधारण ग्रामीण 70 साल की हीरा देवी और 80 साल के पदम सिंह ,दोनों इस साल #NYIFF awards के लिए “सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स” के लिए नॉमिनेट हुए हैं।मुझे याद नहीं कि सिनेमा के इतिहास में ऐसा पल पहले कब आया होगा। इस फेस्टिवल में हीरा देवी और पदम सिंह के साथ अन्य नॉमिनेटड कलाकार बेहद नामी हैं , जिन में मुख्य हैं मनोज वाजपेयी , नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर शर्मिला टैगोर , रितुपर्णो सेन गुप्ता, रसिका दुग्गल।
ये भी दिलचस्प है कि दोनों ही बुजुर्ग इन नामी कलाकारों के बारे में कुछ नहीं जानते।
70 साल की
#HeeraDevi बेरीनाग के “गढ़तिर” गाँव में अपनी भैंस के साथ अकेले रहती है। सुबह जंगल जा कर भैंस के लिए चारा लाती है। शाम को जंगल से लकड़ियाँ लाती है।
80 साल के #PadamSingh भी बेरीनाग के “औखाड़” गाँव में अकेले रहते हैं। फौज में हवलदार थे। अब खेतीबाड़ी करते हैं और महीने में एक चक्कर दिल्ली का लगाते हैं - कीमो कराने के लिए।
दोनों को अब तक एहसास नहीं है कि BEST ACTOR NOMINATION क्या होता है ! दोनों को पता है या ना पता हो - आप तो जानते हैं इसके मायनें। इसलिए प्रार्थना कीजिए , दुआ कीजिए और शुभकामनाएँ दीजिए कि ये दोनों नॉन एक्टर बुजुर्ग विश्व सिनेमा के इतिहास में कुछ चमत्कार कर सकें। कुछ ऐसा ही सके, जो अब तक नहीं हुआ हो 🙏🏻❤️
@PyreFilm
@sakshijoshii
@nyindianff
@chhabs
@CaptSunderChand

वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी की फिल्म ‘PYRE’ ने जीता ऑडियंस अवार्ड, देखें वीडियो और तस्वीरें https://t.co/JSMLGNhmML via @bhadasmedia
@vinodkapri
@sakshijoshii
@TallinnBNFF
@PyreFilm
#PyreFilm
Trends for you
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.3M followers

Barack Obama 
@barackobama
118.8M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
114.5M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.9M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107M followers

Rihanna 
@rihanna
98.7M followers

NASA 
@nasa
92.3M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.8M followers

KATY PERRY 
@katyperry
90M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
84M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.5M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
73.4M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.8M followers

YouTube 
@youtube
68.7M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
66.4M followers

Bill Gates 
@billgates
65.2M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
63.1M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.2M followers

CNN 
@cnn
61.7M followers

X 
@x
60.6M followers















