Top Tweets for #certificatecases
#ReviewMeeting #revenueBoard #RevenueCourt #certificatecases #saran #chapra @BiharRevenue
@IPRDBihar
श्री प्रेम सिंह मीणा, भाoप्रoसेo, माननीय अपर सदस्य, राजस्व पर्षद, बिहार, पटना की अध्यक्षता में आज दिनांक 30.05.2025 को राजस्व न्यायालय संबंधी वादों तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी सारण, अपर समाहर्त्ता सारण, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
बैठक के दौरान माननीय अपर सदस्य महोदय द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि BNSS से संबंधित सभी धाराओं से संबंधित सभी वादों विशेषकर धारा 144 से संबंधित प्राप्त सभी वादों का शत प्रतिशत निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार तथा सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि राजस्व से संबंधित सभी वादों को निर्धारित समयावधि में निष्पादित करना तथा कम से कम आवेदनों को अस्वीकृत करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर संबंधित बैंक के साथ बैठक कर पंजी 9 एवं पंजी 10 का मिलान करते हुए प्राप्त वादों की वास्तविक संख्या की जानकारी प्राप्त कर सभी प्राप्त वादों के संबंध में अधिक से अधिक सुनवाई करते हुए सबसे पुराने मामलों पर विशेष ध्यान देकर सभी वादों को निष्पादित करना सुनिश्चित करें। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर BW का कार्यान्वयन कराना तथा राशि की वसूली हेतु DW की भी कारवाई करना सुनिश्चित करें।

#certificatecases #ReviewMeeting #DM #saran #chapra @IPRDBihar
नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक
31 मार्च तक शतप्रतिशत वादों में नोटिस निर्गत करना सुनिश्चित करें सभी नीलामपत्र पदाधिकारी: डीएम
-------------------------------
सारण, छपरा
27 मार्च, 2025
-------------------------------
सारण जिला में विभिन्न सर्टिफिकेट ऑफिसर के पास नीलामपत्र के लगभग 37 हजार मामले सुनवाई की प्रक्रिया में हैं। इन मामलों में लगभग 526 करोड़ रुपये सन्निहित हैं। विगत दो महीनों में 3664 वादों का निष्पादन किया गया है जिसमें लगभग 32 करोड़ रुपये राशि की वसूली हुई है। जिला में 66 नीलामपत्र पदाधिकारी इन मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।
जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने आज समाहरणालय सभागार में सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुनवाई के प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा में पाया गया कि बहुत सारे मामलों में सर्टिफिकेट ऑफिसर द्वारा देनदार को नोटिस निर्गत नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने 31 मार्च तक शत प्रतिशत मामलों में नोटिस निर्गत करने का निदेश दिया। नोटिस का त्वरित तामिला कराने को कहा गया। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नोटिस का जबाब नहीं देने वाले के विरुद्ध बॉडी वारंट निर्गत कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने वादों की सुनवाई में तेजी लाकर मामलों को निष्पादित करने का निदेश दिया। सबसे पुराने मामलों की सुनवाई प्राथमिकता से करते हुये निष्पादन का निदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एक्ट के अनुरूप मामलों की सुनवाई में प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा दो-दो नीलामपत्र पदाधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की जायेगी। स्वयं जिलाधिकारी भी निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुरूप सभी नीलामपत्र पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई करें। नियमित रूप से अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
बैठक में उपविकास आयुक्त,बंदोबस्त पदाधिकारी, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए , सभी नीलामपत्र पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ, सीओ आदि जुड़े थे।

समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को वादों का कैम्प मोड में त्वरित गति से निष्पादन करने का निदेश दिया गया।
#CertificateCases
#BoardofRevenue
@officecmbihar

#certificatecases
#recovery #saran #chapra #Bihar @IPRDBihar
नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर एवं बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक
नीलामपत्र के मामलों के तेजी से निष्पादन में बैंकों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित
अगर सुनवाई में बैंक सक्रिय सहयोग नहीं करेंगे तो एकपक्षीय कार्रवाई कर मामलों को किया जायेगा निष्पादित
-------------------------------
सारण, छपरा
30 जनवरी, 2025
-------------------------------
सारण जिला में विभिन्न सर्टिफिकेट ऑफिसर के पास नीलामपत्र के लगभग 37 हजार मामले लंबित पाये गए हैं। इन मामलों में लगभग 533 करोड़ रुपये सन्निहित हैं।
इनमें से जिला के विभिन्न बैंको से संबंधित लगभग 28 हजार मामले हैं। बैंकों से अपेक्षित सक्रिय सहयोग नहीं मिलने के कारण मामलों के निष्पादन में विलंब होता है।
बैंकों के साथ सक्रिय समन्वय स्थापित रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी ने सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों से सम्बन्धित कई मामलों का निष्पादन लोकअदालत के माध्यम से हो गया होगा। परन्तु बैंकों द्वारा ऐसे निष्पादित मामलों की जानकारी नीलामपत्र शाखा में नहीं देने के कारण ये मामले भी लंबित मामलों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नीलामपत्र के सभी मामलों की बैंकवार गूगल शीट में प्रविष्टि की जा रही है।सभी बैंक नीलामपत्र वादों के लिये एक नोडल पदाधिकारी नामित करेंगे। बैंक के स्तर से गूगल शीट में दैनिक स्तर पर मामलों से संबंधित अपडेट किया जायेगा। जिन मामलों का निष्पादन पूर्व में हो चुका है, संबंधित बैंक इसको गूगल शीट डेटा में मार्क करेंगे तथा सुलह के समय जमा की गई राशि की भी जानकारी देंगे।ऐसा करने से नीलामपत्र पदाधिकारियों को मामलों के संबंध में तत्क्षण ही अपडेट प्राप्त हो जायेगा।इससे काफी समय की बचत होगी तथा मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी।
नीलामपत्र पदाधिकारियों द्वारा निर्गत विभिन्न प्रकार के नोटिस के तामिला में भी बैंकों को सक्रिय सहयोग देने को कहा गया। नोटिस तामिला में तेजी लाने के लिये डेडिकेटेड वाहन तामिला एक्सप्रेस के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुरूप सभी बैंक एवं नीलामपत्र पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई करें। 15 दिनों के बाद अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, निदेशक डीआरडीए , सभी नीलामपत्र पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ, सीओ आदि जुड़े थे।

#certificatecases #Notice #warrants
#recovery #saran #chapra #Bihar @IPRDBihar
जिलाधिकारी ने नीलाम तामिला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इससे जिला में संचालित नीलाम पत्र वादों के नोटिस का होगा त्वरित तामिला , मामलों के निष्पादन में आएगी तेजी
-------------------------------
सारण, छपरा
27 जनवरी, 2025
-------------------------------
सारण जिला में नीलाम पत्र के 37707 वाद लंबित हैं, जिसमें लगभग 533 करोड़ रुपये की राशि सन्निहित है।
नीलाम पत्र वादों के तेजी से निष्पादन को लेकर विगत महीनों में कई कदम उठाये गये हैं। वादों के निष्पादन में नोटिस का तामिला एक मुख्य समस्या थी। इसके निदान हेतु डेडिकेटेड वाहन से कराने का निर्णय लिया गया है जिसे नीलाम तामिला एक्सप्रेस नाम दिया गया है।
इस वाहन के माध्यम से वाद की सुनवाई में निर्गत नोटिस का तामिला, बॉडी वारंट नोटिस का तामिला तथा कुर्की जप्ती नोटिस का तामिला कराया जायेगा।
इस वाहन में लाउडस्पीकर भी लगा होगा जिसके माध्यम से भी सार्वजनिक रूप से लोगों को जानकारी दी जायेगी। साथ मे पुलिस फोर्स भी होगा जो नोटिस का तामिला जायेगा। जिस व्यक्ति का घर बंद रहेगा, उसके दरवाजे पर नोटिस को चस्पा कर साक्ष्य स्वरूप इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।
ज्ञात हो कि लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की समीक्षा उच्चतर स्तर से लगातार की जा रही है। प्रमंडलीय आयुक्त भी इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। नीलाम पत्र वाद के सभी पक्षकारों से अपील है कि अपने वादों का निष्पादन नियमानुसार देय राशि जमा कराकर सुनिश्चित कर अग्रेतर दंडात्मक कार्रवाई से बचें।

#certificatecases #DivisionalCommissioner #saran #chapra @IPRDBihar
नीलाम पत्र एवं राजस्व वादों के अनुश्रवण हेतु कंट्रोल रूम / कॉल सेंटर की स्थापना किया जाय: प्रमंडलीय आयुक्त
दिनांक- 22.01.2025 को राजस्व पर्षद, बिहार द्वारा आयोजित नीलाम पत्र वाद एवं राजस्व न्यायालयों के वादों की समीक्षात्मक बैठक के उपरांत श्री गोपाल मीणा, प्रमंडलीय आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा द्वारा प्रमंडल स्तर पर नीलाम पत्र वादों एवं राजस्व न्यायालय के वादों के अनुश्रवण हेतु कंट्रोल रूम/कॉल सेंटर की स्थापना का निर्देश दिया गया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि नीलाम पत्र के वैसे मामले जिसमें विपक्षी लगातार अनुपस्थित रहते हैं, इसके साथ ही पुराने लंबित वादों में संबंधित समाहर्त्ता सभी वादों का एक समेकित आम सूचना दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करायें। यदि उसके बाद भी सुनवाई में पक्षकार की उपस्थिति नहीं होती है तो विधिवत् आदेश पारित करते हुये मामले को निष्पादित किया जाय। साथ ही आयुक्त द्वारा वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यालय निरीक्षण के दौरान कम से कम पुराने पन्द्रह वादों का निरीक्षण अवश्य करें तथा निरीक्षण टिप्पणी में भी इसका उल्लेख करें।
जिला समाहर्ता एवं पुलिस अधीक्षक अभियान चलाकर बॉडी वारंट/डिस्ट्रेस वारंट का तामिला करावें।

#certificatecases
#Bihar #saran #chapra
@IPRDBihar
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के लिये एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों, उनके पेशकार तथा ऑपरेटर को एक्ट एवं वाद संचालन की प्रक्रिया के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी
-------------------------------
सारण, छपरा
21 जनवरी, 2025
-------------------------------
जिलाधिकारी श्री अमन समीर के निदेशानुसार आज जिला के सभी नामित नीलाम पत्र पदाधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह छपरा में किया गया।
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं उनके पेशकार तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर को एक्ट के बारे में एक एक सेक्शन की जानकारी दी गई। साथ ही नीलाम पत्र वादों के संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में लगभग 38 हजार नीलाम पत्र वाद लंबित हैं, जिनमें लगभग 532 करोड़ रुपये की राशि सन्निहित है। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राशि की वसूली में कुछ तेजी आई है लेकिन इसे और भी प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। विगत माह में सारण जिला में लगभग 2.5 करोड़ रुपये राशि की वसूली की गई है। इसे और भी गति देकर लगभग 10 करोड़ रुपये का मासिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा।
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह कमसे कम दो दिन अनिवार्य रूप से नीलाम पत्र वादों की सुनवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने नोटिस निर्गत करने हेतु उपलब्ध तकनीकी टूल्स का उपयोग करने को कहा। इससे कार्य सरल होगा तथा प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी। सभी पदाधिकारियों को कुछ टूल्स के बारे में जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य सभी नामित नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे।

#certificatecases #saran #chapra @IPRDBihar
जिलाधिकारी ने जिला में संचालित नीलाम पत्र वादों की की समीक्षा*
*सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को एक्ट एवं वाद संचालन की प्रक्रिया के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी*
*सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के पेशकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को भी 21 जनवरी को दिया जायेगा विस्तृत प्रशिक्षण*
-------------------------------
सारण, छपरा
18 जनवरी, 2025
-------------------------------
जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने आज नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया।
सभी पदाधिकारियों को एक्ट के बारे में एक एक सेक्शन की जानकारी दी गई। साथ ही नीलाम पत्र वादों के संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में लगभग 38 हजार नीलाम पत्र वाद लंबित हैं, जिनमें लगभग 532 करोड़ रुपये की राशि सन्निहित है। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राशि की वसूली में कुछ तेजी आई है लेकिन इसे और भी प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। विगत माह में सारण जिला में लगभग 2.5 करोड़ रुपये राशि की वसूली की गई है। इसे और भी गति देकर लगभग 10 करोड़ रुपये का मासिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह कमसे कम दो दिन अनिवार्य रूप से नीलाम पत्र वादों की सुनवाई सुनिश्चित करें।
सुनवाई को प्रभावी बनाने के लिये सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं उनके पेशकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को अलग से 21 जनवरी को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने नोटिस निर्गत करने हेतु उपलब्ध तकनीकी टूल्स का उपयोग करने को कहा। इससे कार्य सरल होगा तथा प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी। सभी पदाधिकारियों को कुछ टूल्स के बारे में जानकारी भी दी गई।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फील्ड के सभी नामित नीलाम पत्र पदाधिकारी जुड़े थे।

#certificatecases
#DivisionalCommissioner #saran
#chapra
#IPRDBihar
#BiharNews
*नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लायें सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी: आयुक्त*
*सारण प्रमंडल के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक, सभी जिलों के जिलाधिकारी भी रहे मौजूद*
-------------------------------
सारण, छपरा
9 अक्टूबर, 2024
-------------------------------
सारण प्रमण्डल अंतर्गत सभी जिलों में संचालित नीलाम पत्र वादों (सर्टिफिकेट केस) की आज प्रमंडलीय आयुक्त श्री गोपाल मीणा ने समीक्षा की।
तीनों जिलों को मिलाकर 50 हजार से अधिक नीलाम पत्र वाद दायर हैं। इनमें 50 लाख रुपये से अधिक सन्निहित राशि के 48 तथा 10 लाख रुपये से अधिक सन्निहित राशि के 506 मामले शामिल हैं।
आयुक्त के निदेशानुसार प्रमण्डल के तीनों जिलों में संचालित नीलाम पत्र के मामलों को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुये एक विशेष फॉरमेट तैयार कर गूगल शीट पर एंट्री कराई गई है। इनमें सरकारी विभागों, राष्ट्रीय बैंकों, सहकारी बैंकों एवं सरकारी लोक उपक्रमों को अलग अलग वर्ग में रखा गया है। सभी जिलों को अपने अपने जिलों में संचालित नीलाम पत्र के वादों को एक सप्ताह के अंदर गूगल शीट में अपडेट/एडिट करने का निदेश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि कुछ नीलाम पत्र पदाधिकारियों के जिम्मे बहुत ही अधिक संख्या में नीलाम पत्र के मामले हैं। आयुक्त ने विभिन्न नीलाम पत्र पदाधिकारियों के यहाँ दर्ज मामलों की संख्या को युक्तिसंगत बनाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यक हो तो अतिरिक्त पदाधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी की शक्ति प्रत्यायोजित करें।
कुछ बड़ी सन्निहित राशि वाले मामलों की सुनवाई जिलाधिकारी स्वयं भी करें। अन्य वरीय अधिकारी बड़ी सन्निहित राशि वाले मामलों की सुनवाई करें। सबसे पुराने दर्ज मामलों के निष्पादन को भी प्राथमिकता दें।
बैठक में प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी सहित सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे।

Last Seen Hashtags on Sotwe
MGAI
Seen from Greece
cosplay #足交
Seen from United States
anxiouspanda
Seen from Germany
waria
Seen from Indonesia
mom #real
Seen from Austria
hempphytoremediation
Seen from United States
สกลนคร
Seen from Thailand
pussy granny
Seen from Italy
nz #poly
Seen from United States
caught masturbation
Seen from Germany
Trends for you
Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.5M followers

Barack Obama 
@barackobama
118.9M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
114.6M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.8M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107.1M followers

Rihanna 
@rihanna
98.7M followers

NASA 
@nasa
92.3M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.8M followers

KATY PERRY 
@katyperry
90M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
84M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
75.5M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
73.5M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.9M followers

YouTube 
@youtube
68.8M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
66.5M followers

Bill Gates 
@billgates
65.2M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
63.1M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.2M followers

CNN 
@cnn
61.8M followers

X 
@x
60.7M followers























