Top Tweets for #kitabalay
रात
की ख़ामोशी में,
ब्रह्मांड
सबसे ज़्यादा बोलता है...
बस हमें अपने भीतर से
थोड़ा शांत होना पड़ता है,
उसे सुनने के लिए।
- सूर्यभान 'सूरी'
#shayari #thoughtoftheday #kitabalay
कुछ शहर छोड़े जा सकते हैं,
भुलाए नहीं जा सकते।
क्योंकि वहाँ सिर्फ हमारे कदमों के निशान नहीं छूटते,
— संजीव के झा
#Sanjivkjha #kitabalay
#किताबालय

जिंदगी...
अक्सर वहां मोड़ लेती है
जहां हमने कभी सोचा
भी नहीं होता।
लेकिन
हर मोड़ कुछ सिखाने आता है
बस नज़र चाहिए
शिकायत नहीं।
#Kitabalay
#किताबालय📖


ज्ञानरंजन उन रचनाकारों में थे जिन्होंने हिंदी कहानी को नए अनुभव-बोध, सामाजिक चेतना और वैचारिक साहस के साथ समृद्ध किया.
उनके संपादन में निकलने वाली ‘पहल’ में छपना, हिंदी रचनाकारों के लिए उपलब्धि की तरह था.
वे हमेशा स्मृतियों में रहेंगे
#gyanranjan #Kitabalay

कल्पनाएँ असीमित हैं,
चार दीवारों में बैठकर भी
आदमी आकाश नाप लेता है।
जहाँ रास्ते खत्म होते हैं,
वहीं से सोच चल पड़ती है
बिना डर, बिना नक्शे।
जो देखा गया वह हकीकत,
जो सोचा गया
वही आने वाला सच।
-अरुणेश कुमार
#aruneshgolu #Kitabalay

चला गया 'नौकर की कमीज' का जादूगर… नहीं रहे साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस।
#BreakingNews | Vinod Kumar Shukla | #chhattisgarh #raipur #VinodKumarShukla #kitabalay

🌸✨ Happy Navratri ✨🌸
माँ दुर्गा के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में शक्ति, सुख और समृद्धि का वास हो।
सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏💐
#happydurgapuja
#kitabalay

🌸✨ Happy Navratri ✨🌸
माँ दुर्गा के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में शक्ति, सुख और समृद्धि का वास हो।
सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏💐
#happydurgapuja
#kitabalay

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
🌸 हमारी पहचान, हमारी शान – हिंदी भाषा महान 🌸
आपके जीवन में ज्ञान, गौरव और सफलता की मधुर सरिता बहती रहे।
✍️ “हिंदी ही हमारा अभिमान है, हिंदी से ही हिंदुस्तान है।”
#hindidiwas
#Kitabalay
#किताबालय📖

गाँव का होना
एक स्मृति है,
पता लिखने की तरह।
गाँव में होना
एक अनुभव है,
धूप, छाँव और मिट्टी संग जीने की तरह।
गाँव का होना
रक्त में चलती जड़ है,
गाँव में होना
उस जड़ का फल चखना।
#kitabalay
@aruneshgolu

यशोदा के आँगन में,
वो थे बस नन्हे श्याम,
माखन की मटकी में छिपा,
उनका छोटा सा संसार।
राधा के आँगन में,
वो थे अनंत प्रेम का स्वर,
मुरली की तान में बहता,
अधूरा भी पूर्ण सफ़र।
एक ही कृष्ण,
ममता का दीप भी,
प्रेम का सागर भी।
#kitabalay #janmashtami2025

📚🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳📚
आज़ादी सिर्फ़ सीमाओं की रक्षा नहीं,
यह विचारों की उड़ान और शब्दों की ताक़त भी है।
आइए, इस 15 अगस्त पर हम किताबों और शिक्षा के माध्यम से
हर मन को आज़ाद करने का संकल्प लें।
#किताबालय #स्वतंत्रता_दिवस #ज्ञान_ही_स्वतंत्रता
#Kitabalay

कुछ लोग बहुत अदब से मिलते हैं, लेकिन दो दिन बाद ही वे अपना इश्क हथेली पर रखकर पेश कर देते हैं, जैसे कोई इलायची पेश करे। मुझे उस इश्क से नफ़रत है, जो इलायची की तरह पेश किया जाये।
- अमृता प्रीतम
#किताबालय📖 #Kitabalay
#amritapritam❤️

प्रेम , कभी उत्तर नहीं होता,
सिर्फ़ एक गहरा प्रश्न होता है,
जिसे हम उम्र भर
अनुभव करते हैं,
समझ नहीं पाते।
वो मिल जाए,
तो खुद से दूर कर देता है,
और न मिले,
तो भीतर कहीं जड़ें जमा लेता है।
प्रेम, शब्दों से नहीं,
चुप रहने से समझ आता है।
– ✍️ अरुणेश कुमार
#kitabalay

ज़िंदगी से यही गिला है मुझे
तू बहुत देर से मिला है मुझे
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल
हार जाने का हौसला है मुझे
अहमद फ़राज़
#Kitabalay #किताबालय📖

एक स्त्री के एकांत को
नहीं छेड़ा जाना चाहिए।
आप जिस स्त्री को
ढूंढ़ते-ढूंढ़ते
उसके एकांत में जाते हैं,
दरअसल
वह वहाँ भी नहीं होती।
-स्मिता सिन्हा
#किताबालय #kitabalay

"Gita for GenZ" – अब गीता के ज्ञान को आज की भाषा में समझें!
📖 सिर्फ 80 पेज, IIT Kanpur के Sanidhya Agrawal द्वारा लिखी गई – आसान, रिलेटेबल और सोच बदलने वाली किताब।
👉 पढ़ना शुरू करें: https://t.co/wg4U8HL7re
#GitaForGenZ #भारतीयज्ञान #BhagavadGita #kitabalay

किसी के लिखे हुए में खुद को ढूँढना
पढ़े जाने की सबसे सशक्त वजह है।
_अनुराधा मैन्दोला
#Kitabalay #किताबालय📖
#poetrylovers #postoftheday

मैं जीना चाहती हूँ
तेरे संग
छुटपन वाली
छुप्पम छुपाई
इक लम्हा
तुम ढूंढना मुझे
दूसरे में
लम्हें
ढूंढा करोगे हमें...।
#किताबालय #kitabalay

Most Popular Users

Elon Musk 
@elonmusk
241.1M followers

Barack Obama 
@barackobama
119.1M followers

Cristiano Ronaldo 
@cristiano
112.4M followers

Donald J. Trump 
@realdonaldtrump
111.8M followers

Narendra Modi 
@narendramodi
107.1M followers

Rihanna 
@rihanna
98.1M followers

NASA 
@nasa
92.2M followers

Justin Bieber 
@justinbieber
91.3M followers

KATY PERRY 
@katyperry
88.7M followers

Taylor Swift 
@taylorswift13
82.6M followers

Lady Gaga 
@ladygaga
74.1M followers

Virat Kohli 
@imvkohli
71.5M followers

Kim Kardashian 
@kimkardashian
70.3M followers

YouTube 
@youtube
68.7M followers

Bill Gates 
@billgates
64.5M followers

Neymar Jr 
@neymarjr
64.4M followers

The Ellen Show
@theellenshow
62.4M followers

CNN 
@cnn
61.8M followers

Selena Gomez 
@selenagomez
61.8M followers

X 
@x
60.8M followers

