🌺 Happy Navratri! 🙏
May Maa Durga bless everyone with happiness, prosperity, good health, and strength. May her divine blessings fill every heart with positivity and peace. ❤️
#HappyNavratri#MaaDurga
साधारणतया मौन अच्छा है
मगर मनन के लिए
किन्तु जब चारों ओर शोर हो
सच के हनन के लिए
तब तुम्हें अपनी बात
ज्वलन्त शब्दों में कहनी चाहिए
शीश कटाना पड़े या न कटाना पड़े
तैयारी उसी की रहनी चाहिए।
भवानी प्रसाद मिश्र
"मलाल है मगर इतना मलाल थोड़े है,
ये आँख रोने की शिद्दत से लाल थोड़े हैं,
मज़ा तो तब है कि हम हारकर भी हँसते रहे
हमेशा जीत ही जाना कमाल थोड़े है..."
~ परवीन शाकिर
रात
की ख़ामोशी में,
ब्रह्मांड
सबसे ज़्यादा बोलता है...
बस हमें अपने भीतर से
थोड़ा शांत होना पड़ता है,
उसे सुनने के लिए।
- सूर्यभान 'सूरी'
#shayari#thoughtoftheday#kitabalay
रू-शुरू में सब यही चाहते हैं
कि सब कुछ शुरू से शुरू हो
लेकिन अंत तक पहुँचते-पहुँचते हिम्मत हार जाते हैं
हमें कोई दिलचस्पी नहीं रहती
कि वह सब कैसे समाप्त होता है
जो इतनी धूमधाम से शुरू हुआ था
हमारे चाहने पर।
कुँवर नारायण
ख़ूँ बहाया जा रहा इंसान का
सींगवाले जानवर के प्यार में!
क़ौम की तक़दीर फोड़ी जा रही
मस्जिदों की ईंट की दीवार में।
- रामधारी सिंह दिनकर
#poetry#RamdhariSinghDinkar