अभी जीवन बेहद परेशानियों से गुज़र रहा है। दुर्गम संघर्ष है, दुःख है, पीड़ा है, पछतावा है और भविष्य की चिंता है इसलिए थोड़ा गायब चल रहा हूं... जिस पल सबकुछ सामान्य हो जायेगा , सब कुछ नियंत्रण में होगा । जीवन जीना सीख जाऊंगा फिर पुनः वापस आ जाऊंगा... एक नया शख्स बनकर...!!!
BJP पार्षद ने गोरखपुर के BJP सांसद रवि किशन से इलाके में भयंकर जलभराव की शिकायत की।
इस पर सांसद जी भड़क गए और बोले: "सपा जॉइन कर लिए हो क्या?"
जरा सोचिए- जो लोग अपनी ही पार्टी के पार्षद की नहीं सुन रहे, वो आम जनता को क्या समझते होंगे!
यही BJP की घटिया मानसिकता है।
इन्हें जनता की तो रत्ती भर परवाह है नहीं, लेकिन अगर कोई सवाल पूछ ले तो ऐसी ओछी बातों पर उतर आते हैं।
शर्म आनी चाहिए।
BJP सरकार और दिल्ली पुलिस की गुंडई 👇
4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मारपीट की।
शाहीन का कहना है- जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। उनके शरीर पर जख्म हैं.. कैमरापर्सन भी बेसुध पड़ी है।
एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव कतई सही नहीं है, दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हालांकि, इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि- BJP सरकार में सवाल पूछना गुनाह हो चला है।
ये मुसलमान है। ये महिला है। ये पत्रकार है। ये Gen-Z है।
जुर्म इतना है कि देशभक्त महिला पत्रकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से सवाल पूछ लिया। फिर अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से इस बहन की पिटाई कर दी।
मोदी जी के अमृतकाल वाले कथित न्यू इंडिया में अब मुसलमान होना, महिला होना और निष्पक्ष पत्रकार होना, सबसे बड़ा गुनाह है।
भाजपा ने पूरे देश में सत्ताई निरंकुशता की हर सीमा को लाँघ दिया है। निरंकुश भाजपा सरकारों से अब सवाल पूछना उनकी आलोचना करना ही सबसे बड़ा अपराध है।
दिल्ली हो या बिहार, हर जगह कायर भाजपाई अब पुलिस से पत्रकारों को पिटवा रहे हैं, डरा रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं और पुलिस लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रतीक बन गई है।
छात्र आज फिर UPSSSC के दफ़्तर पहुंचे हैं. ये वो छात्र ने जो बीते 3 साल से ADO के एग्जाम के नोटिफिकेशन का इंतज़ार कर रहे. छात्रों का आरोप है कि विभाग की ओर से आयोग को 612 पदों पर भर्ती के लिए पत्र 3 साल पहले ही भेजा जा चुका है. लेकिन आयोग की ओर से प्रॉसेस आगे नहीं बढ़ाया गया. इस बीच छात्रों ने विभागीय मंत्री, डिप्टी सीएम समेत तमाम माननीयों से मुलाक़ात की लेकिन बात नहीं बनी. छात्र आयोग के भी कई चक्कर लगा चुके हैं.
@UpssscOfficial1 संज्ञान लें.
#ado #upsssc
युवा शक्ति के कौशल से विकास को नई गति!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश युवाओं को कौशल, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ रहा है। विगत 9 वर्षों में 20 लाख+ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और करीब 12.5 लाख प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिला है।
3D प्रिंटिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक कौशल के साथ रोजगार मेलों, कैंपस सेलेक्शन और कॅरियर काउंसिलिंग के माध्यम से युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। 6,952 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का नेटवर्क युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार कर रहा है।