@narendramodiजी,लोकसभा कमेटी का प्रस्ताव,डी.प्रधान जी का संसद में दिया वक्तव्य,इन सब बातों की प्रमाणिकता का क्या?अगर लोकतंत्र में हर जायज मांग के लिए न्यायालय की शरण में ही जाना पड़ेगा तो सरकार की विश्वसनीयता कैसे कायम रहेगी, छात्रों की दुर्दशा पर मौन,देश के लिए अच्छा संकेत नहीं.
#MannKiBaat@narendramodiजी,
मन की बात में युद्ध पीड़ित बच्चों के मन की पीड़ा का जिक्र अवश्य कीजिए,परिजनों का ह्रदय बहुत द्रवित है,जब भारत के मेडिकल कालेज में प्रवेश के मुद्दे पर हर राज्य सहमत होकर केन्द्र की प्रतीक्षा में हैं तो संशय की स्थिति क्यों है,शीघ्र निर्णय की कृपा करें।
@narendramodiजी,जिस तिरंगे ने छात्रों को नया जीवन देकरअपने देश के गौरव को दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाया,जिसने कश्मीर के लालचौक परआपके सार्वजनिक जीवन को बुलंदी दी,आज उसी तिरंगे की छाया में लाचार, बेबस,बच्चों के साथ तिरंगा भी कुछ कह रहा है,गौर से सुनिए और अमल करने की कृपा कीजिए🙏🇮🇳
#CJI मानoजज साहब युद्धपीड़ित छात्रों कोअपनी व्यथा पर गुहार लगाते 6 महिने का अमूल्य समय गुजर गया मगर सरकार इन बेबस बच्चों केआंसुओं पर दया न कर,अपनी भूमिका पर मौन है।इंसाफ के मंदिर से न्याय की पूरी उम्मीद है,बच्चों की याचक निगाहेंआपके फैसले की प्रतीक्षा में व्यग्र हैं🙏
@SCofInd
@narendramodiजी,युद्ध पीड़ित बच्चों की भावुक मांग पर शीघ्र निर्णय कर उनके मानसिक द्वंद पर विराम लगाइऐ वरना कुछ संस्थाएं सरकार कोअंधेरे में रखकर उनके लिए भस्मासुर साबित होंगी,ऐसे जयचंदो कीभूमिका से सावधान रहने की जरूरत है,वरना स्वार्थ में ये पूरी मानवता को निगल जायेंगे।ध्यान दें
@narendramodiजी,युद्ध पीड़ित छात्रों पर सरकार की गलत नीतियों के कारणअगर बच्चे वापस लौटने को मजबूर हुएऔर इनके साथ कोईअप्रत्याशित घटना हुई तो इतिहास का ये कालाअध्याय,जन्म जन्मांतरों तक याद रखा जाएगा।जिसेआनेवाली पीढ़ियां भी मांफ नहीं कर पायेंगी।हल्के में ना लें,समय रहते संज्ञान लें।
@TS_SinghDeo जी,युद्धपीड़ित छात्रों के लिए प्रदेश के भावुक ह्रदय स्वास्थ्य मंत्री की ये आत्मीय अपील, छात्रोंऔर परिजनों को सुकून प्रदान करने वाला है,इसभावुक पल में उत्साहवर्धन के लिए माननीय TS बाबा का ह्रदय सेअभिनन्दन है,इसको साकार रूप देने मेंआपकी कृपादृष्टि के लिए सनम्र निवेदन है।🙏🇮🇳
@narendramodiजी,बार-बारआग्रह करने के बाद भी इन युद्धपीड़ित बच्चों के दर्द पर खामोशी,उदासीनता,घृणा का भाव,लोकतंत्र में सरकार की संवेदन शून्यता इतिहास के पन्नों में दाग न बन जाए?एक मामूली परिजन की सलाह-
**रहिमन पानी राखिए,बिन पानी सब सून।
पानी गये न उबरे,मोती मानुष चून।।**
@narendramodiजी,युद्धपीड़ित छात्रों से मिलकर ढ़ाढस बधाने के बादआपकी खामोशी से प्रशासन को निष्ठुर और संवेदनहीन बयानबाजी की छुट मिल गई वरना देश के ज्वलंत मुद्दे पर आपकीआक्रामकता से समस्याओं के समाधान की रफ्तार बढ़ जाती है, आपके भावुक ह्रदय के परिवर्तन का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।
@narendramodiजी,बड़े भारी मन से कहना पड़ रहा है कि 15अगस्त को लालकिले की ऐतिहासिक प्राचीर से यहां की मिट्टी में जन्में युद्ध पीड़ित छात्रों की व्यथा पर एक भी निर्णायक शब्द न आने के कारण छात्रऔर परिजन बहुत हताश हुए।कमजोर को शान्ति प्रदान करने में मुखिया का हस्तक्षेप अतिआवश्यक है।
@narendramodiजी,छात्रों कोभारतीय मेडिकल कालेजों में प्रवेश के संबंध में लोकसभा कमेटी का प्रस्तावआने के बाद बच्चों की खुशी देखकर परिजनों कोआत्मीय संतोष हुआ,कमेटी के माननीय सांसदों का दिल की गहराइयों से नमन।प्रस्ताव,आदेश मेंबदलने काअटूट विश्वास है,मुखिया की संतवाणी व्यर्थ नहीं होगी
@narendramodiजी,राष्ट्र की एकता और अखंडता की अटूट भावना से ओतप्रोत हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में जोश और उत्साह का संचार कर रहा है ऐसे पवित्र क्षण में युद्ध पीड़ित छात्रों को 15अगस्त के दिन ऐतिहासिक लालकिले की प्राचीर
सेअपनेआशीर्वचनों से उनकी निराशा और हताशा दूर कर दीजिए।🙏🇮🇳
@narendramodi@PMOIndia युक्रेन से लौटे छात्रों को नयी जिंदगी दी है आपने। मोदी है तो मुमकिन है की आस में उनकी उम्मीदें जुड़ी है आपसे।ये एक भावुक पल है।देश के लिए समर्पण और जनता की परेशानीयों पर आपकी भावुकता को लोगों ने महसूस किया है।उनका भविष्य उज्जवल हो सकता है अगर आप ठान लेंगे।
@TS_SinghDeoजी,मां महामाया के असीम भक्त और सरगुजा की शान माननीय स्वास्थ्य मंत्री बाबा साहब को कोटिश: धन्यवाद, आपने युक्रेन युद्ध पीड़ित छत्तीसगढ़ के बच्चों के मेडिकल शिक्षा की चिंता करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखने में विशाल ह्रदय का परिचय दिया।
@mansukhmandviya
@narendramodiजी,आप देश के हित और गौरव के अलावा किसी और बात की चिन्ता न करने वाले एक आदर्श नेता के रुप में संकल्पित हैं,आपके ऊर्जावान मार्गदर्शन में इन युद्ध पीड़ित छात्रों को भारत में समायोजित करके इनके संकल्पों को मूर्त रूप देकर राष्ट्र उन्नति में सहभागी बनाइऐ। सादर नमन।🙏🇮🇳