9Oct को जिला आब.अधि.जी ने अवैध बिक्री स्वीकारते हुए आश्वासन दिया था; "अब बिक्री नहीं होगी। होगी तो बिना चेतावनी कार्रवाई की जाएगी"
महीनों-सालों से अवैध बिक्री जारी है, हम लगातार लिख रहे हैं।
अगर कार्रवाई नहीं होती है तो मान लिया जाए 'सिस्टम जायसवाल जी की जेब में...?'
@DMJalaun
कल रात लखनऊ हाईकोर्ट के सामने हाईवे पर महोदय ने पीछे से गाड़ी में टक्कर मारी और ज़ब गलती बताई गई तो अभद्रता भी क़ी गई।
मेरा @uptrafficpolice से निवेदन है कि प्राइवेट वाहन पर इस तरह से लिखना जायज है? क्या कोई कार्यवाही नहीं होनी चाहिए? प्रदेश क़ी राजधानी क़ी सड़के तो सुरक्षित रहे.
वातावरण सो रहा था, करवट बदलने लगा है...
राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को फिर से वह संजीवनी दे दी है, जिसकी जरूरत कई साल से महसूस की जा रही थी। लोग उनकी दूसरी प्रेस कांफ्रेंस का इस बसेब्री से इंजतार कर रहे थे, जैसे किसी थ्रिलर फिल्म के सीक्वल के लिये करते हैं। एटब बम के बाद हाइड्रोजन बम शब्द लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।
बहरहाल, राहुल ने आज हाइड्रोजन बम नहीं फोड़ा, लेकिन वोट चोरी के कमीशन पर अग्नि मिसाइल जरूर दाग दी।
आज की प्रेस पिछली प्रेस की पड़ताल से आगे बढ़ी और अगली प्रेस के लिये भूमिका तैयार करने वाली साबित होगी।
पिछली प्रेस में राहुल ने बताया था कि किस प्रकार कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर जोड़े गए। इस बार उन्होंने कनार्टक और महाराष्ट्र की एक-एक विधानसभा पर फर्जी तरीके से वोटर काटने की कहानी सामने रखी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह जोड़ने और घटाने का फर्जीवाड़ा किस तरह हो रहा है। यह आज की सबसे महत्वपूर्ण खोज रही।
उन्होंने इशारा किया कि देश में कोई ऐसा सिंडिकेट का अड्डा है, जहां से बैठे-बैठे ऑनलाइन वोट काटे जा रहे हैं। संभवत: इसी तरह फर्जी वोट जोड़े भी जा रहे होंगे।
यह भारत के मतदाता पर सीधा हमला है। आपको वोटर लिस्ट में रखने या न रखने का फैसला, एक ऐसा सिंडिकेट कर रहा है, जिसका संवैधानिक व्यवस्था में कहीं नाम नहीं है, बल्कि अगर वह है तो वह संविधान और लोकतंत्र का लुटेरा है।
इस तरह हालत यह हो गई कि जनता अपनी मन की सरकार नहीं चुन रही है, बल्कि यह सिंडिकेट अपने मनमुताबिक जनता पैदा कर रहा है और यह बोट वोटर चुनाव का फैसला कर रहे हैं।
वहीं, जिस चुनाव आयोग को इस फर्जीवाड़े से पर्दा उठाना चाहिए वह कर्नाटक सीआईडी के 18 पत्रों के बावजूद सहयोग नहीं कर रहा है।
राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार की चुनौती उन्हें वापस लौटाते हुए कहा है कि 7 दिन के अंदर सीआइडी से सहयोग करें नहीं तो देश मान लेगा कि वह वोट चोरों को संरक्षण दे रहे हैं।
राहुल गांधी की इन बातों को जिस गंभीरता और बड़ी संख्या में लोगों ने सुना, उससे स्पष्ट है कि अब उनकी बात बहुत गंभीरता से सुनी जा रही है और उनके खिलाफ बुना गया प्रोपगंडा का तानाबाना तार-तार हो गया है।
उन्होंने जन-मन में गहरी जगह बना ली है और लोगों को उनकी सच्चाई और लोकतंत्र के लुटेरों की साजिश का अंदाजा होने लगा है।
किसी भी देश में सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के यह पहले संकेत होते हैं। राहुल गांधी की इस लोकप्रियता से संघियों का वह झुनझुना भी टूट गया है कि विकल्प कहां है।
राहुल लोगों के मन में विकल्प बन चुके हैं और हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद संकल्प बन जाएंगे।
दुश्यंत ने कहा था-
वातावरण सो रहा था, करवट बदलने लगा है
अब धीरे-धीरे यहां का, मौसम बदलने लगा है।
Hon'ble @MamataOfficial This year marks 100 years of Mahatma Gandhi’s historic visit to Bankura in 1925.He held meetings at Amarkanan, Govindadham & Bankura Town Hall to honour Deshbandhu C.R.Das.
Hope Bengal Govt will commemorate this centenary with a fitting tribute. 🙏 #Gandhi
@DM_Jalaun सर आपके द्वारा जल संरक्षण में किए जा रहे ठोस प्रयास हम जैसे उद्यमी एवं पढ़ने लिखने वाले युवाओं के लिए एक आत्मविश्वास देने जैसा है।
बधाई💐
#जलसंरक्षणअभियान#जालौन#orai
नेहरू जी पर फैलाए हर झूठ का जवाब देने वाली मेरी किताब "नेहरू मिथक और सत्य" पर स्नेह जताने और शुभकामनाएँ प्रेषित करने के लिए माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी का बहुत-बहुत आभार।
Nehru Mithak Aur Satya https://t.co/dS9dl4uRmE
आरएसएस की १००वें स्थापना दिवस पर पढ़िए पंडित नेहरू की भविष्यवाणी:
हमारे पास इस बात के ढेरों सबूत हैं, जिससे यह पता चलता है कि आरएसएस अपने स्वभाव से निजी सेनाओं के जैसा संगठन है, जो नीति और संगठन के मामले में साफ़ तौर पर नाज़ियों का अनुसरण कर रहा है....
मुझे जर्मनी में शुरू हुए नाज़ी आंदोलन की कुछ जानकारी है. इसने अपने ऊपरी दिखावे और सख्त अनुशासन से लोगों को आकर्षित किया. इसमें बड़ी संख्या में लोअर मिडिल क्लास के नौजवान पुरुष और महिलाएं शामिल थे. यह लोग सामान्य तौर पर बहुत ज़्यादा योग्य नहीं थे और न ही इनके लिए जीवन में बहुत सारी संभावनाएं थीं. इसलिए ये लोग नाज़ी पार्टी की ओर मुड़ गए, क्योंकि इसकी नीति और प्रोग्राम बहुत सरल थे. वह नेगेटिव थे और उनमें दिमाग़ के सक्रिय इस्तेमाल की कोई ज़रूरत नहीं थी. नाज़ी पार्टी ने जर्मनी को तबाह कर दिया और मुझे बिल्कुल संदेह नहीं है कि अगर यह प्रवृत्तियां इसी तरह भारत में बढ़ती रहीं, तो वह भी भारत को बहुत ज़्यादा नुक़सान पहुंचाएंगी. इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत फिर भी रहेगा, लेकिन उसे बहुत गहरा घाव लग जाएगा और इससे उबरने में लंबा वक़्त लगेगा.'
लालू जी बहुत खराब रेलमंत्री थे; ट्रेन टाइम से चलती थी, किराया बढ़ता नहीं था और रेलवे घाटे से बाहर निकल आई थी।
अश्विनी वैष्णव जी कमाल के रेलमंत्री हैं। ट्रेनें रोज़ पटरी से उतरती हैं लेकिन रीलें इतनी शानदार बनती हैं कि देखने वाले को एक्सीडेंट का एहसास ही नहीं होता।
महात्मा गांधी और आर एस एस
गांधीजी और आरएसएस के लोगों के बीच हुए संवाद को गांधीजी के निजी सचिव प्यारेलाल ने गांधीजी के जीवन के अंतिम दिनों पर लिखी गई दस्तावेज़ी महत्त्व की किताब 'महात्मा गांधी : पूर्णाहुति' में दर्ज किया है.
यहां पुस्तक के चतुर्थ खंड के पहले अध्याय 'मुरदों का शहर' से एक हिस्से को ज्यों-का-त्यों उद्धृत किया जा रहा है, ताकि ऐतिहासिक शुद्धता की रक्षा की जा सके : '12 सितंबर, 1947 को 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिनायक भी गांधीजी से मिलने आए. यह सबको मालूम था कि आरएसएस का शहर (दिल्ली) और देश के दूसरे विविध भागों के हत्याकांडों में मुख्य हाथ रहा था, लेकिन इन मित्रों ने इस बात से इंकार किया. उन्होंने कहा कि हमारा संघ किसी का शत्रु नहीं है. वह हिंदुओं की रक्षा के लिए है. मुसलमानों को मारने के लिए नहीं है, वह शांति का समर्थक है.
यह अतिशयोक्ति थी, लेकिन गांधीजी को तो मानव स्वभाव में और सत्य की उद्धारक शक्ति में असीम श्रद्धा थी. उन्हें लगा कि मुझे हर मनुष्य को अपनी नेकनीयती सिद्ध करने का अवसर देना चाहिए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बुराई करने में गौरव नहीं समझते, इसका कुछ तो महत्त्व है ही.
गांधीजी ने उनसे कहा – 'आपको एक सार्वजनिक वक्तव्य निकालना चाहिए और अपने विरुद्ध लगाए गए आरोपों का खंडन करना चाहिए तथा मुसलमानों की हत्या करने और उन्हें सताने के काम की निंदा करनी चाहिए, जो कि शहर में अब तक हुआ है और अभी भी हो रहा है.
गांधीजी से कहा- आप ख़ुद हमारे कहने के आधार पर ऐसा कर सकते हैं. गांधीजी ने उत्तर दिया- 'मैं अवश्य करूंगा, परंतु आप जो कुछ कह रहे हैं, उसमें यदि सच्चाई हो तो ज़्यादा अच्छा यह होगा कि जनता उसे आपके मुंह से सुने.' गांधीजी की मंडली के सदस्य बीच में ही बोल उठे-संघ के लोगों ने वाह (एक कस्बा) के निराश्रित शिविर में बढ़िया काम किया है. गांधीजी ने उत्तर दिया- 'लेकिन यह न भूलिए कि हिटलर के नाज़ियों ने और मुसोलिनी के फ़ासिस्टों ने भी यही किया था.' उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को तानाशाही दृष्टिकोण रखने वाली सांप्रदायिक संस्था बताया.
ज्यादा वजन होने पर भारतीय संघ विनेश फोगट को अनफिट घोषित कर सकता था। तब सिल्वर मेडल पक्का था।
लेकिन उनका वजन कराकर अयोग्य घोषित कराया गया।
यही साजिश है!
संविधान की प्रस्तावना बच्चों की किताबों से हटाए जा रही है। RSS की शाखा में केंद्रीय कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। किताबों में अब केवल RSS और भाजपा की कहानी रहेगी!
सारी लड़ाई विपक्ष नहीं लड़ सकता।
कुछ क़दम को नागरिकों को भी उठाने होंगे।
Very BIG BREAKING & SHOCKING NEWS 📢
अंबानी का महल एंटीलिया बचाने के लिए मोदी वक्फ बोर्ड कानून ला रहा है,
जिस जमीन पर अंबानी का महल एंटीलिया बना है वो जमीन वक्फ बोर्ड की है, जिस पर अनाथालय बनना था, पर अंबानी ने धोखे से जमीन हथिया ली,
हाई कोर्ट ने भी माना है कि अंबानी ने जमीन खरीदने में वक्फ बोर्ड की धारा 32(2) का उल्लंघन है और कोर्ट कभी भी एंटीलिया को गिराने का फैसला दे सकता है!
अपने मालिक को बचाने के लिए देश के करोड़ों नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय और शर्मनाक है!
#Budget2024
#21_अगस्त_भारत_बंद
#RahulGandhiVoiceOfIndia
आरक्षण अंतिम व्यक्ति तक इसलिए नहीं पहुंचा क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने आरक्षण को पूरी तरह से लागू ही नहीं होने दिया। जो जातियां पीछे छूट रही हैं, उनकी पहुंच उच्च शिक्षा तक क्यों नहीं हुई, सुप्रीम कोर्ट को पूछना तो यह चाहिए था। प्रोमोशन में आरक्षण क्यों नहीं दिया गया?
अरे यही काम इन्होंने अहमदाबाद- बड़ोदरा एक्सप्रेसवे को बनाते हुए कही होंगी... और आज हाल ये है कि वड़ोदरा शहर में पानी भरने का एक कारण वहां पर बनी रोड है जिनको बनाते हुए किसी तरह की प्लाइंग पर ध्यान ही नहीं दिया गया।
गृह मंत्री सदन में गुमराह कर रहे हैं।
वायनाड पर गुमराह करके जितना समर्थन हासिल किया जा सकता है कर लीजिए। दिल्ली में 3 UPSC छात्रों की हत्या कर दी गयी, उसपर बताइए। यह क्यों हुआ?