सुनो,
"तुम्हें अपना ध्यान रखना चाहिए...
संभवतः स्वयं के लिए ना सही... पर मेरे लिए तो रख सकते...
क्यूंकि...
मुझसे देखा नहीं जाता... तुम्हें यूं परेशान और टूटा हुआ... !!"
🧡❤️
तुम पहनो अगर पायल तो मै ले आऊंगा
तुम अगर लगाओ बिंदी तो मैं ले आऊंगा
और यह जो चांद तारे तोड़ लाने के वादे
होते हैं ये सब फ़िज़ूल है लेकिन फिर भी देखना हो चांद तो मैं तुम्हारे लिए आईना ले आऊंगा
प्रेम है तो है..❤
सुनो ना..❤️
तुम्हारी आवाज़, तुम्हारा अन्दाज़, तुम्हारी हसीं, तुम्हारी ख़ुशी, तुम्हारी फ़िक्र और तुम्हारा ज़िक्र❤️
हाँ प्रेम है मुझे इन सब से! तुम्हारे अक्स से! तुम्हारे दिल वाले रीऐक्शन से,तुम्हारे चिढ़ाने से,तुम्हारे रूठने-मनाने से,
तुम्हारे पास आने से..तुम्हारे दूर जाने से...तुम्हारे pics सेन्ड करने से..तुम्हारे अलग अलग पोज़ में खड़े होने से,तुम्हे मुस्कुराता हुआ देखने से और और तुमसे ❤
प्रेम है तो है 😊
किसी को कह नही सकता, कही पर बोल नही सकता पर
पर तुम तो समझती हो ना..!!❤️
एक आखिरी बार मिलना है तुझसे
तेरी यादें तुझे लौटानी है 2
तेरा हाथ सीने पर रखना है
तुझे दिल की धड़कन सुनानी है
एक आखिरी बार बस मुझे तुझसे नजरें मिलानी है
हालात सुधरें या न सुधरें,मैं हर सुबह इसी एक उम्मीद के साथ जागता हूँ कि कभी तो ऐसे हालात ज़रूर बनेंगे जहाँ मैं हिम्मत जुटाकर,सटीक शब्दों में और बिना किसी को ठेस पहुँचाए यह कह सकूँगा कि तुम्हारे बिना मेरी ज़िंदगी कितनी ख़ामोश,कितनी अधूरी और किस क़दर बिखरी हुई है...!
उसने मुझसे पूछा कि क्या हम दोस्त नहीं रह सकते, मैने कहा मै तेरा दोस्त कभी नहीं बन पाऊंगा तेरी आंखों में वो राते कभी अनदेखी नहीं कर पाऊंगा जिस चेहरे को लेकर मैने सपने देखे थे उस चेहरे को किसी और का होकर तुझे दोस्त कभी नहीं मान पाऊंगा
तुम हुस्न की खुद एक दुनियां हो शायद ये तुम्हे मालूम नहीं महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज पे नूर आ जाता है तुम्हे आईने की जरूरत नहीं की तुमसा कोई खूबसूरत नहीं ये कहां मालूम था कि इश्क क्या होता है बस तुम मिले और जिंदगी मोहब्बत बन गई
"वैसे तो उसे सजने की कोई ज़रूरत नहीं,
क्योंकि वो सादगी में ही सबसे खूबसूरत लगती है।
पर आज उसने सोलह श्रृंगार किए होंगे —
माथे पर लाल बिंदी, आँखों में काजल,
बालों में गजरा, होंठों पर लाल लिपस्टिक,
गालों पर हल्का सा फाउंडेशन,
गले में प्यारी सी ‘ॐ’ की लॉकेट,
लाल साड़ी में तो जैसे चाँद ज़मीन पर उतर आया हो,
और उन हाथों में सजी लाल मेंहदी ने
हर लकीर को प्रेम की कहानी बना दिया होगा।
चाँद भी आज शर्म से छुप गया होगा,
क्योंकि उससे भी खूबसूरत चाँद आज निकला है।
क्या ही कहें — एकदम झक्कास लग रही हो,
बस यूँ ही मुस्कुराती रहो गौरी...