मा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लखीमपुर खीरी के सभी बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने लखीमपुर में बूथों का निरीक्षण कर फॉर्म-6 की प्रगति परखी। सभी एसडीएम ने भी भ्रमण कर अभियान की निगरानी की। लक्ष्य : हर पात्र मतदाता का पंजीकरण। @ceoup
उप्र विधान परिषद निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत DM अंजनी कुमार सिंह एवं SP डॉ. ख्याति गर्ग ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान की प्रगति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित कार्मिकों को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
भाजपा हर चुनाव वोट से नहीं, खोट से या नोट से जीतना चाहती है।
शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव में चुनाव की तारीख़ से एक दिन पहले अचानक स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अप्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे डरकर ‘शिक्षक/स्नातक’ भाजपा के पक्ष में वोट डालें या उनसे स्कूल प्रबंधन डलवाये। ये हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।
‘हाता नहीं भाता’ तो क्या चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेंगे?
हम सभी समर्थकों, शुभचिंतकों, प्रज्ञावान-प्रबुद्ध मतदाताओं से स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हैं।
इन सबकी जीत, हमारी जीत होगी!
समाधान दिवस बना मुस्कुराहटों का दिवस!
तहसील सदर में DM दुर्गा शक्ति नागपाल, SP डॉ ख्याति गर्ग, CDO संग ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले लोगों की समस्याएँ सुनी, निस्तारण के निर्देश दिए। महिलाओं को आवास योजना व अन्य लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर मिली बड़ी राहत।@CMOfficeUP