प्रिंस मौत मामला: विपिन सर के सनसनीखेज खुलासे, 'ग्लोबल शिक्षक' पर लगाए साजिश और करोड़ों के खेल के गंभीर आरोप
धमसेना/पटना:
'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के निदेशक रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस के निधन के बाद धमसेना गाँव पहुंचे प्रसिद्ध गणित शिक्षक विपिन सर (Vipin Sir) का एक बेहद भावुक और आक्रोशित वीडियो सामने आया है। वीडियो में विपिन सर रोते हुए एक अन्य बड़े और खुद को 'ग्लोबल' समझने वाले शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी के "झूठ" ने आज एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया।
"कोचिंग पर 10 राउंड फायरिंग का झूठा आरोप लगाया"
विपिन सर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खुद को बड़ा बताने वाले उस शिक्षक ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यह झूठा आरोप लगाया कि उसकी कोचिंग पर 10 राउंड गोलियां चली हैं। विपिन सर ने सवाल उठाया:
"यहाँ रेपिस्ट और मर्डरर फरार घूमते हैं, उनका 10-10 दिन तक एफआईआर नहीं होता। लेकिन उस व्यक्ति का इतना बड़ा दबाव है कि उसके एक झूठ पर पुलिस ने आनन-फानन में रौशन आनंद सर को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया और दूसरे भाई को यहाँ से भागना पड़ा।"
'खान सर' के साथ चैट का किया खुलासा, सीबीआई जांच की मांग
विपिन सर ने ऑन-कैमरा अपने मोबाइल से 'Khan Sir Patna' नाम के व्हाट्सएप चैट को दिखाते हुए बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को ही खान सर को मैसेज कर इस मामले को सुलझाने की विनती की थी।
विपिन सर ने चैट पढ़कर सुनाई, जिसमें लिखा था:
"गुरुजी, मैटर को समाप्त कर लीजिए आप ही आगे आकर। आप दोनों की लड़ाई में छात्र का लाभ कभी नहीं मिलेगा।"
विपिन सर ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उस व्यक्ति ने जानबूझकर अपने वकील को वहां से हटा दिया ताकि रौशन आनंद सर को बेल न मिल सके, क्योंकि वह जानता था कि शनिवार और रविवार को कोर्ट बंद रहेगा।
1200 करोड़ के मालिक होने और नेपाल नेटवर्क का आरोप
विपिन सर ने बेहद तीखे लहजे में कहा कि यह पूरी लड़ाई सिर्फ एक पोस्टर-बैनर के विवाद से शुरू हुई थी, जिसे इतना बड़ा रूप दे दिया गया। उन्होंने प्रतिद्वंद्विता (Competition) पर निशाना साधते हुए कहा:
"वो 1200 करोड़ के मालिक हैं। सिर्फ चंद पैसे कमाने और कॉम्पिटिशन के चक्कर में इस विवाद को यहाँ तक खींच लाया गया। क्या पता इन लोगों का नेटवर्क नेपाल तक हो?"
विपिन सर ने सरकार से इस पूरे मामले की CBI जांच कराने और प्रिंस के शव का री-पोस्टमार्टम (Re-postmortem) कराने की मांग की है ताकि मौत की असली सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि रौशन आनंद सर को जेल के अंदर ही मरवाने का प्लान चल रहा था।
इस नए खुलासे के बाद पटना के कोचिंग और शिक्षा जगत में तनाव और भी बढ़ गया है। देखना यह है कि आरोपी पक्ष या पुलिस प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
@RailMinIndia
Level 1 categories (CEN 08/2024) का RESULT कब तक जारी की जाएगी। एक संभावित तिथि बताइए। 1 करोड़ रेलवे अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट देने में काफी देरी हो रही है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वजह से बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर (BRABU) के हजारों विद्यार्थियों का पीजी EXAM छूट गया है। मोतीपुर में उनका जनसभा था। सप्तक्रांति ट्रेन 12558 लेट होने से पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण में कई बच्चे परेशान थे। 1 बजे से exam था। @PMOIndia
ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया गया था। इसकी सूचना पहले बच्चों को भी नहीं दिया गया था। इस exam को पुनः कराया जाना चाहिए। इतना ही नहीं कई यात्री परेशान भी रहे। कई लोगों को मुजफ्फरपुर से ट्रेन था, जो छूट गया।
मैकल/अमरकंटक क्षेत्र के जंगलों की आग युवाओं ने बुझाई,
🔹वन विभाग के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी सभी अग्निशमन यंत्र, वाहन, स्टाफ, फंड आदि का रोना रोकर चुप शान्त बैठ गएं थी!
🔹वनों की अधिकता पर गर्व करने से ज्यादा 'फर्ज' करना होगा, विचार करिए.. @minforestmp@moefcc ।
@Ajaydubey9
यह छत्तीसगढ़ सुकमा के वीडियो है।। इस भालू के साथ बहुत गलत हुआ। इस वीडियो में कौन असली जानवर है?
इन दोषियों का भी जल्द और कठोर दंड देना चाहिए।
यह वीडियो कब का है @grok
दंतेवाड़ा की तस्वीर है, सड़क है दूसरी गाड़ियां हैं बस एम्बुलेंस नहीं है इन्हें आप श्रवण कुमार मान सकते हैं मां को अस्पताल ले जाना है तो आज भी जरिया यही है, सरकार भरोसे बैठेंगे तो जाने बूढ़ी मां अस्पताल जा पाएं भी या नहीं वैसे इस।मामले में अस्पताल आ गए पर डॉक्टर नहीं मिल
महाकुंभ के नाम पर ट्रेनों को जान बूझकर देरी कराई जा रही हैं। 15231 बरौनी to गोंदिया। इस तरह कई सारे ट्रेन लेट हो रहे हैं।
कृपया कर इस ध्यान दिया जाए। इसे और अधिक सेंसिटिव नहीं बनाया जाए।
@RailMinIndia
Mahakumbh
Prayagraj
Kumbham sangam
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमावर को उसूर ब्लॉक के अंबेली गांव में नक्सली हमला। 15 जवान शहीद हुए। नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे गाड़ी को विस्फोट कर उड़ाया। 😭😭
नमन 🙏🙏