श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ..।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में आनंद, आशा और नई ऊर्जा का संचार हो।
जय श्रीकृष्ण!
#DrSatishMalviya
आज #दादरी प्रवास के दौरान हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट के पदाधिकारियों, समाज के प्रबुद्धजनों और युवा साथियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सामाजिक समरता और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
आज, इस अवसर पर विगत 31 जनवरी को उमरी में गुरु महाराज जी की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी साथियों को बधाई देकर आभार व्यक्त किया।
आप सभी से मिले स्नेह, सम्मान और वरिष्ठजनों से मिले आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है,
उन्हें सही दिशा देना ही हमारा कर्तव्य है।
आज गांव गंगा (जिला सिरसा) के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
शहीदों की प्रेरणा, युवाओं की पढ़ाई,
यही है सच्ची देशभक्ति की कमाई।
आज गांव कालांवाली (जिला : सिरसा) में “शहीद भगत सिंह अत्याधुनिक पुस्तकालय” के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
समस्त देश और प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ..।
देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।
पवित्र श्रावण मास की #हरियाली_अमावस्या की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..।
आइए, इस पावन अवसर पर हम प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें और अपनी आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर कल दें।
भगवान महादेव जी की कृपा सभी भक्तजनों पर सदैव बनी रहे।