आज़ाद समाज पार्टी की नीतियों और आदरणीय भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए कल 25.06.2026 को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा रहेगा।
पटना उच्च न्यायालय में हाल ही में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति और उसमें सामाजिक प्रतिनिधित्व की कमी ने न्यायपालिका में मौजूद संरचनात्मक असमानताओं पर एक बार फिर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। यह चिंता का विषय है कि बहुजन समाज (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों) से आने वाले योग्य, अनुभवी और प्रतिभाशाली अधिवक्ताओं की उपलब्धता के बावजूद न्यायिक नियुक्तियों में उनकी पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।
न्यायपालिका लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और उसमें समाज के हर वर्ग का उचित प्रतिनिधित्व होना आवश्यक है। यदि न्यायिक संस्थाएं देश की सामाजिक विविधता को प्रतिबिंबित नहीं करेंगी, तो सामाजिक न्याय और संवैधानिक समानता के मूल सिद्धांत प्रभावित होंगे।
कॉलेजियम व्यवस्था को लेकर लंबे समय से पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया की व्यापक समीक्षा की आवश्यकता है, ताकि एक ऐसी व्यवस्था विकसित हो जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने वाली हो।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि ऑल इंडिया ज्यूडिशियल सर्विस कमीशन के गठन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे न्यायिक नियुक्तियों में सामाजिक प्रतिनिधित्व, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिल सके।
भारत का संविधान हर नागरिक का है, इसलिए न्यायपालिका में भी भारत की सामाजिक और लोकतांत्रिक विविधता का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देना चाहिए।
सामाजिक क्रांति के योद्धा, आरक्षण के जनक, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, कोल्हापुर के शासक बहुजन कुल के गौरव छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
मीरापुर विधानसभा में कर्मठ साथी भाई आबिद और अंकित राणा जी की नई जिम (Gym) का उद्घाटन किया। युवाओं के स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए यह एक बेहतरीन पहल है। दोनों भाइयों को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
नासिर बाबा मज़ार प्रकरण: प्रशासन से न्याय की माँग
आज दिनांक 22 जून 2026 को नासिर बाबा मज़ार प्रकरण के संबंध में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय जिलाधिकारी महोदया, @dmbijnor बिजनौर से भेंट की।
हमने मज़ार से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं को जिलाधिकारी महोदया के समक्ष प्रमुखता से रखा। साथ ही, इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।
माननीय जिलाधिकारी महोदया ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन दिया है। हमें प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है कि वे पारदर्शिता के साथ न्याय करेंगे।
इस दौरान उपस्थित सभी साथियों के अनुशासन, एकता और शांतिपूर्ण सहयोग के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। समाज के हितों की रक्षा और जनमानस की आवाज़ को सही मंच तक पहुँचाने के लिए हम सदैव संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्षरत रहेंगे।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty@ASP4Nagina
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा राजधानी लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई विनय रतन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में संगठन की मजबूती, विस्तार, अनुशासन एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। शिविर में उपस्थित साथियों ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत, संगठित एवं व्यवस्थित करते हुए नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश के समस्त मंडल, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने एक आह्वान पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
इस ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन में सहभागी बने सभी साथियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
संगठन ही शक्ति है, संगठन ही परिवर्तन का आधार है।
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय संत सुखदेव महाराज जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
संत सुखदेव महाराज जी ने अपना संपूर्ण जीवन संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की समतामूलक, मानवतावादी और न्यायपूर्ण विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। वे भाईचारे और मानवता के मूल्यों के सशक्त वाहक थे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की।
उनके चले जाने से रविदासिया समाज ही नहीं, बल्कि समूचा मानव समाज एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। उनकी शिक्षाएँ तथा उपदेश सदैव हमारे मार्ग को आलोकित करते रहेंगे।
मैं पूरे विश्व में फैले उनके लाखों अनुयायियों और श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ। प्रकृति हम सभी को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
यह क्षति हम सबकी सामूहिक क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
विनम्र आदरांजलि!
शिवपुरी के कोलारस थाने में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी का बड़ा आंदोलन 🚨
जेल भेजे गये भीम आर्मी के कुछ साथियों को रिहा कराया गया व ग्राम आनंदपुर में बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की मांग भीम आर्मी द्वारा की गयी
भीम आर्मी व ASP का पूरा संगठन जमीनी स्तर पर बहुजन समाज की ढाल बनकर खड़ा हुआ है।।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty
लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 13 छात्रों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक और झकझोर देने वाला है।
शिक्षा और बेहतर भविष्य के सपने लेकर आए इन छात्रों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
साथ ही, इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा सभी शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए।
@UPGovt को मृतक छात्रों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए तथा घायलों के समुचित और निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लखनऊ के कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों एवं घायलों की हर सम्भव सहायता करें।
बदलेगा इटवा,अब होगा सर्वसमाज का विकास!
साथियों,आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के शीर्ष नेतृत्व ने जन-जन के चहेते, किसानों और युवाओं की बुलंद आवाज़, श्री कालीचरण यादव जी को हमारे 305-इटवा विधानसभा (सिद्धार्थनगर) से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
भीम आर्मी का एक-एक जांबाज कार्यकर्ता अब इटवा की धरती पर मुस्तैद है। कालीचरण यादव जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि इटवा की सड़कों पर दबे-कुचलों के हक के लिए प्रशासन से टकराने वाला वो शेर हैं जो हमेशा जनता के साथ ढाल बनकर खड़े रहे हैं।
करौंदा खालसा में किसानों के हक की लड़ाई हो या युवाओं के मान-सम्मान की, भीम आर्मी का यह सिपाही हमेशा आगे रहा है।अब वक्त आ गया है कि झूठे वादे करने वाले और पूंजीपतियों की दलाली करने वाले नेताओं को इटवा से खदेड़ा जाए।
भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के नेतृत्व में बहुजन समाज की एकजुटता से इस बार इटवा में बदलाव की ऐसी आंधी चलेगी जिसे कोई रोक नहीं पाएगा।आइए, भीम आर्मी के इस संघर्ष को ताकत दें और भाई कालीचरण यादव जी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लें।
"जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी!"
निवेदक:प्रीतम कुमार बौद्धजिला मीडिया प्रभारीआज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) / भीम आर्मी।
RE-NEET(UG)-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को मंगलकामनाएँ। हमें विश्वास है कि आप अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ।
साथ ही, परीक्षा के आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों को भी मंगलकामनाएँ कि वे परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करें।
आप गांधी गोडसे इत्यादि लोगों के नाम पर भीड़ इकठ्ठा नहीं कर सकते लेकिन बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर जनता स्वयं चली आती है,
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दलित वर्ग से आते हैं, उनके नेतृत्व में आज देश भर में बड़े बड़े आंदोलन हो रहे हैं,
जय भीम, जय संविधान के नारों की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है, यह ऐतिहासिक है 🔥🔥
लखनऊ : यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर की पार्टी
➡आजाद समाज पार्टी ने किया एलान
➡13-18 जून तक होंगे टिकट दावेदारों के साक्षात्कार
➡पार्टी अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर खुद लेंगे साक्षात्कार
➡जनता से शराबबंदी व न्यूनतम मजदूरी का वादा
➡मंडलवार टिकट दावेदारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे
#Lucknow #AzadSamajParty #Chandrashekhar @BhimArmyChief
बहुजन चेतना का नया सैलाब: लखनऊ की सड़कों पर दिखा "चन्द्रशेखर आजाद" का बहुजन सैलाव!🔥
नगीना सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी का लखनऊ आगमन महज़ एक दौरा नहीं, बल्कि बहुजन समाज के भीतर सुलगती राजनीतिक क्रांति का साक्षात प्रमाण है। जब बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाई चन्द्रशेखर का काफिला रुका, तो जनता का जो अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, उसने विरोधियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
यह भारी हुजूम और युवाओं का यह बेमिसाल जोश साफ गवाही दे रहा है कि अब बहुजन समाज ने अपने हक और हिस्सेदारी की लड़ाई के लिए नया नेतृत्व चुन लिया है। सदियों से शोषित और वंचित समाज अब किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। चन्द्रशेखर आजाद की यह बढ़ती लोकप्रियता इस बात का ऐलान है कि बहुजन समाज अब पूरी मजबूती के साथ उनके कंधों से कंधा मिलाकर चलने का मन बना चुका है।