दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुआ कार विस्फोट अत्यंत दर्दनाक और चिंता का विषय है। इस भीषण घटना में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु की खबर ने मन को व्यथित कर दिया है।
इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल जल्द स्वस्थ हों।
#RedFort #LalQila
धर्म, दान, तप एवं आस्था के प्रतीक पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मोक्षदायिनी माँ गंगा एवं भगवान विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में पुण्य, शांति और नव ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।
भारत की शेरनियों ने मैदान-ए-जंग में इतिहास रच दिया! 🏆🇮🇳
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत की इस शानदार जीत ने साबित कर दिया कि नारी शक्ति किसी से कम नहीं।
टीम इंडिया की इस विजय ने हर भारतीय के हृदय में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
#INDWvsSAW#WomensWorldCup2025
देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान विष्णु और माँ तुलसी का यह दिव्य मिलन हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।
आइए, इस शुभ पर्व पर हम सब सत्कर्म, भक्ति और सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प लें।
जय श्री हरि! 🌿
🇮🇳✨ #OperationSindoor मैदान पर भी जारी है!
हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर शौर्य दिखाते हैं, वहीं हमारे क्रिकेटर मैदान में तिरंगा लहराते हैं।
आज खेल के इस महासंग्राम में भी नतीजा वही रहा – भारत की जीत! 🏏🔥
ये सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के दिलों की धड़कन है।
खिलाड़ियों ने साहस, धैर्य और संघर्ष की मिसाल पेश की है।
जैसे सैनिक "ऑपरेशन सिंदूर" से दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं, वैसे ही हमारे क्रिकेटरों ने मैदान में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया।
जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳🏆
माँ… एक ऐसा नाम, जिसमें सारा संसार समाया है।आज माँ को इस दुनिया से विदा लिए चार वर्ष बीत चुके हैं,लेकिन आपका स्नेह, आपका आशीर्वाद, और आपकी ममता आज भी मेरी ज़िंदगी की राहों को रोशन कर रहे हैं
माँ की हर सीख, हर कही बात, आज भी कानों में गूंजती है। आपकी मुस्कान, आपका स्पर्श, और वो निःस्वार्थ प्रेम अब यादों का हिस्सा बन चुका है,लेकिन ये यादें ही हैं जो मुझे हर दिन संबल देती हैं।
हर साँस में आपकी उपस्थिति महसूस होती है।ऐसा लगता है मानो कहीं आसमान के उस पार से वो आज भी मुझे देख रही हैं, मुझे आशीर्वाद दे रही हैं।
माँ, आप हमारे जीवन की सबसे अनमोल धरोहर हैं।आपका स्थान कोई नहीं ले सकता।आपका प्रेम, आपकी ममता और आपके संस्कार हमेशा हमारे जीवन का आधार बने रहेंगे।
ईश्वर से यही प्रार्थना है —
हर जन्म में आप ही मेरी माँ बनें।
आपके चरणों में कोटि-कोटि नमन।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🙏
हृदय की गहराइयों से आभार!
'हिंदी रचनाकार' परिवार आज 10 हज़ार साहित्यप्रेमियों के स्नेह से अभिभूत है।
विशेष धन्यवाद - गुलशेर अहमद भाई, अमन गुप्ता जी, पंकज भैया, डॉ. संतलाल जी, डॉ. अशोक गौतम जी, दीदी रश्मि लहर जी, दीदी पुष्पा जी,
@Ahmads_voice@kavitaaGhar
क्रिकेट जगत के महानतम बल्लेबाज, मास्टर ब्लास्टर, भारत रत्न श्री सचिन तेंदुलकर जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान सिद्धिविनायक से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
" मानव का दानव होना उसकी हार है, मानव का महामानव उसका चमत्कार और मनुष्य का मानव होना उसकी जीत है "
- डॉ. राधाकृष्णन
#Thursadythoughts#ThursdayMotivation
महिलाओं की सहभागिता और सशक्तिकरण के लिये समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आईये,हम सभी माताओं-बहनों की गरिमा को बनाये रखने के साथ प्रत्येक क्षेत्र में उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करने का संकल्प करें। #InternationalWomensDay2025
🌄सुप्रभात🙏
अपने दिन का शुभारम्भ कीजिए स्वर्णिम विचारों से...
"जो ज्ञान मन को शुद्ध करता है, वही ज्ञान है, शेष सब अज्ञान है" - स्वामी रामकृष्ण परमहंस
#Tuesdaymotivations
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी....
आज भी यह अमर पक्तियां क्रांति 1857 का स्मरण कराती हैं l ऐसी वीर रस से भरी कविता की लेखिका एवं राष्ट्रीय चेतना की सजग कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
🌄सुप्रभात🙏
🌞अपने दिन का शुभारम्भ कीजिए स्वर्णिम विचारों से🌻
"सफलता की नींव हमेशा असफलता से ही होकर गुज़रती है" -सुभाषचंद्र बोस
#SaturdayMotivation#SaturdayThoughts
‘हिंदी’ भारतीयता की पहचान है।
आइए, विश्व हिंदी दिवस पर इसकी समृद्धि, सृजनशीलता व व्यापकता को आत्मसात करें और इसे वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लें।
#worldhindiday
वरिष्ठ साहित्यकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी हरीश जी द्वारा लिखित "आओ अक्षर के गुण गाएं", शिशु ज्ञान पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। यह पुस्तकें बच्चों के ज्ञान और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। @hindirachnakar