मध्यप्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। महाकौशल के बाद अब मालवा में आयोजित इस मार्च में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया। यात्रा में पूर्व सांसद नकुलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और राहुल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस मार्च के जरिए कांग्रेस ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा का संदेश दिया।
#jabalpur #congress #constitutionmarch #samvidhanrakshamarch #nakulnath #jitupatwari #umangsinghar #lalluramnews
जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक स्टॉल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में एक पार्सल बोगी भी आ गई। आग से प्लेटफॉर्म की छत, उस पर लगे सोलर पैनल और बिजली सप्लाई लाइन को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके चलते प्लेटफॉर्म पर अंधेरा छा गया। घटना के कारण ट्रेनों के संचालन में भी देरी हुई। स्थानीय स्टाफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और रेल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
#jabalpur #jabalpurnews #railwaystation #railwayfire #trainnews #fireincident #madhyapradesh #mpnews #indianrailways #lalluramnews
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला अदालत ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले नवाब खान के परिवार को मुआवजा न दिए जाने पर सख्त रुख अपनाया है। 10 सितंबर 2019 को एसडीएम की गाड़ी से हुए हादसे में नवाब खान की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी नूरजहां की याचिका पर मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 166 के तहत 29.30 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश हुआ था। 25 फरवरी 2025 को जारी आदेश और कई नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर अदालत ने कलेक्ट्रेट की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का वारंट जारी किया। इसी कार्रवाई के तहत अमला कलेक्ट्रेट पहुंचा। देखिए जबलपुर से पूरी रिपोर्ट।
#Jabalpur #JabalpurNews #MadhyaPradesh #DistrictCourt #CourtOrder #lalluramnews
मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर से खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध 'सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट' पर प्रशासनिक टीम ने छापामार कार्रवाई की है, जिसमें बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रेस्टोरेंट के किचन में बाथरूम के पानी से खाना बनाया जा रहा था और उसी गंदे पानी से सब्जियां धोई जा रही थीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रेस्टोरेंट को सील कर दिया है और उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
#Jabalpur #SiddhiVinayakRestaurant #FoodSafety #RestaurantRaid #FoodAdulteration #FoodHygiene #lalluramnews
त्योहारों के दौरान हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी को लेकर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शन मंच ने आपत्ति जताई है। मंच का आरोप है कि टैरिफ पर नियंत्रण नहीं होने से एयरलाइंस मनमाना किराया वसूल रही हैं। संगठन ने लॉ मंत्रालय और डीजीसीए को पत्र लिखकर भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 के प्रावधानों पर सवाल उठाए हैं। मंच अब सरकार को उसके पुराने आश्वासन की याद दिलाने के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। मंच द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, कुछ हवाई रूट्स पर किराए में 100% से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
#jabalpur #airfare #flightticket #airlines #consumerrights #madhyapradesh #highcourt #lalluramnews
मध्य प्रदेश के धार जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र टांडा में रावण दहन की अनोखी परंपरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही भगवान राम का तीर रावण को लगता है, उसके अंदर से रॉकेटों की बौछार होने लगती है। रॉकेट लोगों के बीच गिरने से रावण दहन देखने आए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, हालांकि इसकी शुरुआत कब हुई, इसकी सटीक जानकारी नहीं है।
#dhar #tanda #ravan_dahan #dussehra #viralvideo #madhyapradesh #lalluramnews
जबलपुर के कटंगी क्षेत्र में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद क्लिनिक को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि युवक को एक्सपायरी डेट की बोतल चढ़ाई गई, हालांकि मौत की सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।जांच के दौरान क्लिनिक में कई एक्सपायरी दवाइयां, अबॉर्शन किट और अन्य अनियमितताएं मिलने की बात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक क्लिनिक बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था और वहां मौजूद डॉक्टर का भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जांच के बाद क्लिनिक को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले भी इस क्लिनिक पर छापा पड़ा था।
#Jabalpur #JabalpurNews #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #LatestNews #ClinicNews #HealthNews #MedicalNews #video #lalluramnews
जबलपुर के सुभाष नगर-गढ़ा पुरवा रोड पर स्कूल जाते समय बच्चों से भरी वैन को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 बच्चों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें 2 बच्चों को ज्यादा चोट बताई जा रही है। घायल बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में 17 से ज्यादा बच्चे सवार थे, जिससे ओवरलोडिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
#jabalpur #jabalpurnews #madhyapradesh #mpnews #schoolvan #schoolbus #roadaccident #students #children #video #lalluramnews
जबलपुर में शहपुरा टोल नाका बंद करने की घोषणा के बावजूद टोल वसूली जारी रहने का मामला सामने आया है। जबलपुर-भोपाल मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात डायवर्ट किए जाने से लोगों को शहपुरा टोल पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ रहा था। विरोध के बाद टोल बंद करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब वसूली का वीडियो सामने आया है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की घोषणा और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आदेशों के बाद भी वसूली जारी होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
#jabalpur #madhyapradesh #shahpura #tollplaza #tolltax #lalluramnews
PM मोदी के जन्मोत्सव के मौके पर जबलपुर के नर्मदा नदी स्थित गौरी घाट पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों के मुताबिक 1 लाख 11 हजार दीये जलाए गए, वहीं पूरे जबलपुर शहर में 12 लाख दीये जलाने का दावा किया गया। जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के बाद नर्मदा आरती की गई और PM मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई।
#pmmodi #narendramodi #modibirthday #jabalpur #jabalpurnews #madhyapradesh #video #lalluramnews
जबलपुर में भावांतर योजना के विरोध में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर रैली लेकर सड़कों पर उतरे। किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर दी। किसानों का आरोप है कि भावांतर योजना के तहत फसल का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। इसके अलावा खाद, बिजली और पानी जैसी समस्याओं को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। किसान कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखने पहुंचे हैं।
#jabalpur #madhyapradesh #mpnews #farmerprotest #farmersprotest #tractorRally #bhavantarYojana #lalluramnews
मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो छात्रों के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में हुए विवाद के बाद छात्रों को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की पहचान पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की पूरी सच्चाई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
#jabalpur #jabalpurnews #ghamapur #madhyapradesh #mpnews #studentnews #schoolnews #lalluramnews
जबलपुर के ग्वारीघाट में नर्मदा नदी के बीच होमगार्ड की रेस्क्यू नाव अचानक पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 16 लोग सवार थे, जो रेस्क्यू बोट में घूमने के लिए बैठे थे। देखते ही देखते नाव पानी में समा गई, लेकिन सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नाविकों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद नाव के संचालन और चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
#jabalpur #gwarighat #narmadariver #homeguard #boataccident #madhaypradesh
जबलपुर को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ₹450 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक T-72 टैंक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बने। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जबलपुर की सामरिक और औद्योगिक क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यहां हर साल करीब 80 T-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही महाकौशल क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट भारतीय सेना की क्षमता और सैन्य उपकरणों की तैयारियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
#jabalpur #jabalpurnews #madhyapradesh #mpnews #hindinews #Lalluramnews
जबलपुर जिला अस्पताल में एक असामान्य नवजात को इलाज के लिए लाया गया, जिसके शरीर में चार हाथ और चार पैर दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला ‘कंजॉइन्ड ट्विन्स’ से जुड़ा हो सकता है। नवजात का जन्म छतरपुर के लवकुशनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बच्चे के पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद जताई है। फिलहाल नवजात और उसकी मां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
#jabalpur #jabalpurnews #madhyapradesh #mpnews #lalluramnews
जबलपुर में पूर्व कटनी CSP ख्याति मिश्रा से जुड़े चर्चित मामले में अब हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में तत्कालीन SP, ASP, DSP, थाना प्रभारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। मामला 31 मई 2025 को CSP आवास पर हुए विवाद से जुड़ा है, जहां ख्याति मिश्रा के पति और तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के परिजनों के साथ कथित मारपीट के आरोप लगे थे। मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए थे। विवाद के बाद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से तत्कालीन SP को हटाया गया था। अब हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है।
#jabalpur #khatiMishra #katni #madhyapradesh #mpnews #highcourt #lalluramnews
डिंडोरी में खुले स्टेक में रखी हजारों क्विंटल धान पानी में भीगने से खराब हो गई। करीब 15 हजार बोरी धान के खराब होने की बात सामने आई है, वहीं खुले में रखे अनाज में फसल तक उग आई। अब खराब धान की छंटाई कर उसे मिलों में भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस पूरे मामले ने अनाज के भंडारण और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल है कि समय रहते जिम्मेदार क्यों नहीं जागे और सरकार को हुए लाखों रुपये के नुकसान की जवाबदेही किसकी होगी?
#dindori #dindorinews #madhyapradesh #mpnews #dhan #lalluramnews
जबलपुर में PUMA कंपनी के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली कपड़ों के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 496 नग नकली कपड़े जब्त किए हैं, जिनमें टी-शर्ट, लोवर और हुडी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 और 63 के तहत कार्रवाई की गई है।
#Jabalpur #PUMA #FakeProducts #FakeClothes #police #madhyapradesh
जबलपुर में PUMA कंपनी के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली कपड़ों के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 496 नग नकली कपड़े जब्त किए हैं, जिनमें टी-शर्ट, लोवर और हुडी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 और 63 के तहत कार्रवाई की गई है।
#Jabalpur #PUMA #FakeProducts #FakeClothes #police #madhyapradesh
जबलपुर के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में ग्वालियर-चंबल अंचल के करीब 20 हजार नर्सिंग छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की याचिका खारिज करते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि छात्रों को कॉलेज प्रबंधन से सवाल करना चाहिए, जिसे उन्होंने फीस, डोनेशन या अन्य राशि दी है। जिन कॉलेजों की CBI जांच बाकी है, उनके छात्रों की परीक्षा पर रोक का मामला अभी जारी है।
#nursingstudents #nursingcollege #supremecourt #supremecourtnews #lalluramnews