उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है।
पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बर्बर मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। 31 अक्टूबर को घर से निकली बिटिया अगले दिन खेत में मरणासन्न हालत में मिली। आज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
मोदी जी, बेटी बचाओ के नारे कब तक चुनावी जुमले बने रहेंगे? आपके राज में देश की बेटियां किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं हैं।
शर्म कीजिए!
.@SrBachchan made a KBC episode on him. Amir Khan made 3 idiots inspired by him & shot partly in his school.
Yet as Sonam Wangchuk has lost >8KG on his 16th day of fast at Jantar Mantar, staking his life for the future of children’s education, they ignore him!
#Tribal#Education#Doctor
"मैं बैगा आदिवासी हू, मुझे डॉक्टर बनना है। पर मेरे पापा के पास इतना पैसा नहीं है कि मुझे पढ़ा पाए...,"
रोते हुए यह फरियाद लेकर सीधी ज़िले कि अनामिका बैगा आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में पहुँची। वह सीधी में सैकड़ो करोड़ की परियोजनाओ का शिलान्यास करने आए थे।
वह सुरक्षाकर्मियों से गिरगाड़ती रही कि उसे अपनी बात रखने दे। पर उसे नहीं मिलने दिया गया।
उसने कहा वह विधायक, सांसद, कलेक्टर सब से गुहार लगा चुकी है पर सब ने मना कर दिया।
"एक बार मिल लेने दीजिए।"
मुझे उम्मीद है कि लाडली बहना पर हर माह ₹18 हज़ार करोड़ खर्च करने वाले मुख्यमंत्री इस बैग आदिवासी युवती को कुछ लाख खर्च कर डॉक्टर बनाने में मदद करेगे। @CMMadhyaPradesh
ऐसी वीडियो बनाना और समाज हित में पब्लिक में शेयर करना बड़े हिम्मत का काम है।
अब इस वीडियो को देखना ,समझना और शेयर करना हमारा भी दायित्व है।
*इस वीडियो को अंत तक शांत और ठंडे दिमाग से देखें, एक बार देखना शुरू करने के बाद आपको पता ही नहीं चलेगा कि वीडियो कब खत्म हो गया... आप तय करें की क्या तय करना है?
पत्रकार का सवाल “क्या बनने का मन है ?”
जवाब आया ~ “पढ़ ही नहीं पाएंगे तो बनेंगे क्या? सपना था टीचर बनने का लेकिन स्कूल इतना दूर था पढ़ाई छूट गई”
ये जवाब बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नवाचक चिह्न है!
2022-2024 के बीच 27,69,301 बच्चे ड्रॉपआउट हुए , देश में सबसे ज़्यादा।
भारत में अधिकांश लोग पशु प्रेमी हैं -और यह प्रेम इंस्टाग्राम के क्यूट ऐनिमल वीडियो के चलन से बहुत पहले से रहा है। चूंकि भारतीय समाज लंबे समय तक ग्रामीण और कृषक समाज रहा है, इसलिए पशुओं और पक्षियों के साथ उसका रिश्ता सिर्फ सहानुभूति का नहीं, बल्कि सहचर्य का रहा है। इसमें गौधन से लेकर घोड़े, हाथी, बकरी जैसे पशु और कुत्ते भी शामिल हैं।
लेकिन हाल के वर्षों में एक शहरी वर्ग उभरा है, जिसे लगता है कि वही असली dog lovers है और बाकी सभी dog haters हैं। यह उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी हैं। बाकी लोग भी कुत्तों से प्रेम करते हैं, लेकिन इतना नहीं कि कुत्तों के काटने की समस्या, जो अब महामारी का रूप ले चुकी है, को नजरअंदाज कर दें।
केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा 22 जुलाई को संसद में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष देश में लगभग 37 लाख कुत्ते के काटने के मामले दर्ज हुए, जबकि रेबीज़ की वजह से 54 लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़े समस्या की गंभीरता को खुद बयान करते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया उसका dog lovers विरोध कर रहे हैं, उन्हें पहले ही सामूहिक प्रयास करने चाहिए थे जैसे नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर मैनेजमेंट- ताकि यह स्थिति ही पैदा न होती।