भाजपा का टिकट नहीं मिला तो भी माही शेखावत के हौसले बुलंद, बोलीं ‘सुनहरा भविष्य मेरी प्रतीक्षा कर रहा है’
सीकर नगर परिषद चुनाव की चर्चाओं के बीच किन्नर माही शेखावत का नाम लंबे समय तक सियासी गलियारों में सुर्खियों में रहा. भाजपा से टिकट की दावेदारी को लेकर भी उनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद माही शेखावत ने जिस साफगोई के साथ अपनी राजनीतिक सोच सामने रखी है, उसने चुनावी चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया है.
माही शेखावत ने कहा कि “मेरा मकसद सिर्फ समाज सेवा करना है, बस और कुछ नहीं. हां, मैंने समाज सेवा के लिए राजनीति को माध्यम जरूर चुना है, लेकिन मेरी राजनीति का अंत टिकट मिलने या नहीं मिलने से नहीं होता.” उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट मिलना या न मिलना राजनीतिक यात्रा का महज एक पड़ाव है. उनके लिए समाज के बीच काम करना और लोगों की सेवा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है. माही का कहना है कि वह आगे भी अपने उद्देश्य को लेकर सक्रिय रहेंगी और भविष्य में उन्हें राजनीति में अपनी भूमिका निभाने के कई अवसर मिलेंगे.
माही शेखावत का यह बयान इस मायने में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने किसी राजनीतिक दल या नेता के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के बजाय अपने राजनीतिक सफर को लंबा बताते हुए भविष्य की ओर संकेत किया है.
उनका कहना है कि “सुनहरा भविष्य मेरी प्रतीक्षा कर रहा है.” ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि नगर परिषद चुनाव के बाद माही शेखावत किस राजनीतिक भूमिका में नजर आती हैं और उनकी अगली सियासी चाल क्या होती है.
IPL 2026: SMS स्टेडियम में SRH ने RR को 5 विकेट से हराया
जयपुर के SMS स्टेडियम में शनिवार 25 अप्रैल को खेले गए IPL मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया.
टॉस जीतकर SRH के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, राजस्थान रॉयल्स को उसके होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी.
RR ने निर्धारित 20 ओवर में X रन बनाए, जवाब में SRH ने X.X ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में महत्वपूर्ण 2 अंक जोड़ लिए !
#RRvsSRH
सीकर के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रज्जाक पंवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें.
ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखे.आप अपने जीवन में प्रगति के पथ पर सदैव आगे ही आगे रहे,यह मेरी मंगल कामना है.🎂
@Arpskr
जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस आग का गोला बनी, 20 यात्री जिंदा जलकर मरे.
पोकरण विधायक महन्त प्रताप पुरी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए जताया शोक, कहा परिजनों को दिलाएंगे सहायता.
आर्मी केन्ट एरिया परिसर में रखे गए मृतकों के शव, शिनाख्ती के प्रयास जारी.
#JaisalmerBusFire
नीमकाथाना शहरी सेवा शिविर में प्रभारी मंत्री संजय शर्मा का औचक निरीक्षण
कई अधिकारी, कर्मचारी मिले नदारद
मोबाइल पर गेम खेलते मिले कार्मिक
मंत्री ने लगाई कड़ी फटकार, कलक्टर को कार्रवाई करने के दिए निर्देश
@RajCMO@Sanjay4India1@sureshmodinkt@premsinghbajor@DcDmSikar
नरेश मीणा @NareshMeena__ की माने तो
अशोक गहलोत -प्रमोद जैन भाया से मिले हुए है।
सचिन पायलट -प्रमोद जैन भाया से मिले हुए है।
वसुंधरा राजे सिंधिया -प्रमोद जैन भाया से मिली हुई है।
गोविंद सिंह डोटासरा -प्रमोद जैन भाया से मिले हुए है।
डोनाल्ड ट्रम्प -प्रमोद जैन भाया से मिले हुए है।
पुतिन -प्रमोद जैन भाया से मिले हुए है।
⚠️और चुनाव हारने के बाद कहेगा अंता की जनता भी प्रमोद जैन भाया से मिली हुई है।
सीकर जिले की लोसल थाना पुलिस ने कस्बा खूड़ से रात्रि के समय भैंस और पाडा चुराने वाले दो आरोपियों गोपाल बलाई और राजकुमार बलाई को गिरफ्तार किया है.
मुक़ामी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशादेही पर भैंस एवं पाडा सहित घटना में प्रयुक़्त पिकअप जीप बरामद कर ली है.
@DcDmSikar@SikarPolice@PoliceRajasthan@IgpJaipur@RajPoliceHelp @KhabarNama_
भारतीय टेलीविज़न व फ़िल्म जगत की मशहूर निर्माता और निर्देशक सुश्री एकता कपूर आज बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने खाटूश्यामजी पहुंची, जहां श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उनको दुप्पटा ओढ़ाकर निशान और प्रतीक चिह्न भेंट कर बाबा श्याम का आशीर्वाद दिया.
@KhatuDhamm@khatu_dhaam@FilmyKhabare@tv5newsnow@TV9Marathi@SufiyanaSoul
#sikar जिले के धावक पवन ढाका ने लद्दाख में आयोजित सिल्क रूट अल्ट्रा मैराथन में 50+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर राजस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. कुल 122 किलोमीटर लम्बी यह मैराथन, जो समुद्र तल से 17,618 फीट की ऊंचाई पर आयोजित होती है, दुनिया की सबसे कठिन दौड़ों में से एक है.
#marathonassetmanagement
सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुरुषों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाली गैंग का किया पर्दाफाश.
●मास्टर माइंड रेणुका चौधरी और सुबिता देवी नामक दो युवतियां गिरफ्तार, जेल भेजा
●64 वर्षीय बुजुर्ग को पोक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ऐंठ लिए 12 लाख 90 हजार रुपये
@PoliceRajasthan@IgpJaipur@SikarPolice @KhabarNama_
शेखावाटी को यमुना का तोहफा
जल संकट का होगा स्थायी समाधान
मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक फैसला
बांध निर्माण के लिए 95 करोड़ मंजूर
राजस्थान के शेखावाटी अंचल में जल संकट को इतिहास बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक और बड़ा कदम उठाया है. यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बन रहे रेणुकाजी ( हिमाचल प्रदेश ) और लखवार ( उत्तराखंड ) बांधों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने अपनी हिस्सेदारी से 95 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. यह निर्णय शेखावाटी के लिए वरदान साबित होगा, जहां पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा.
मिशन मोड पर यमुना जल परियोजना
शर्मा के नेतृत्व में यमुना जल समझौते को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है. इन बांधों के निर्माण से राजस्थान को वर्ष भर यमुना का जल उपलब्ध होगा, जिससे चूरू, सीकर, झुंझुनूं सहित शेखावाटी के अन्य क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधनों की महत्ता को देखते हुए हमारी सरकार जल परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. यह परियोजना शेखावाटी के लिए जीवन रेखा बनेगी.
215 करोड़ की हिस्सेदारी, 95 करोड़
यमुना रिवर बोर्ड के अनुसार, रेणुकाजी, लखवार और किशाऊ बांधों की कुल लागत 11,320.46 करोड़ रुपये है, जिसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 215.66 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है. मुख्यमंत्री ने बोर्ड की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 95 करोड़ रुपये की पहली किश्त स्वीकृत कर दी है. इससे बांधों के निर्माण को गति मिलेगी और तय समय में जलापूर्ति शुरू हो सकेगी.
*टास्क फोर्स की सक्रियता* हथिनीकुंड बैराज से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गठित टास्क फोर्स की तीसरी बैठक 30 जून 2025 को पंचकूला में हुई. राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री के निर्देश पर परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि कार्य में कोई देरी न हो.
मोदी - शर्मा की जोड़ी का कमाल
मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल को शेखावाटी लाने के लिए एमओयू किया था. यह निर्णय जल सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. शेखावाटी के लोग, जो वर्षों से जल संकट से जूझ रहे हैं, अब इस ऐतिहासिक पहल से राहत की सांस लेंगे.
शेखावाटी में खुलेगी समृद्धि की राह
यमुना जल परियोजना से न केवल पेयजल की समस्या हल होगी, बल्कि खेती - किसानी को भी बड़ा सहारा मिलेगा. बांधों के निर्माण से जल उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र में हरियाली और खुशहाली लौटेगी. मुख्यमंत्री का यह कदम शेखावाटी के लिए नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है.
@DIPRRajasthan@kumarajayggu@AmraRamMPSikar@subhashmahariaa@MPSumedhanand@MahadevKhandela@RahulKaswanMP@Brijendra_ola