सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस की ओर से सुबेदौलत ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले में दस्तक दे दी है. उनके नामांकन के साथ ही वार्ड की सियासत में एक बार फिर अब्दुल रज्जाक पंवार की राजनीतिक सक्रियता चर्चा के केंद्र में आ गई है.
अब्दुल रज्जाक पंवार के लिए वार्ड नंबर 19 कोई नया सियासी मैदान नहीं है. वे लगातार इसी वार्ड से जीत दर्ज करते रहे हैं. पिछले बोर्ड में तो उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ था. इस बार वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उनकी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी सुबेदौलत ने संभाली है.
सुबेदौलत इससे पहले तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं और अब चौथी बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं. नामांकन दाखिल होने के साथ ही उनके समर्थकों ने जीत का दावा करना शुरू कर दिया है. वार्ड की राजनीति पर नजर रखने वालों का मानना है कि रज्जाक पंवार की लंबे समय से बनी पकड़ और सुबेदौलत के पुराने चुनावी अनुभव का लाभ कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा.
नगर की शहरी सरकार में लंबे समय से सक्रिय रज्जाक पंवार की पहचान केवल पार्षद के रूप में ही नहीं, बल्कि शहर के वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर भी रही है. वार्ड की राजनीति में उनकी लगातार मौजूदगी ने उन्हें स्थानीय स्तर पर मजबूत राजनीतिक आधार दिया है.
अब देखना यह होगा कि रज्जाक पंवार की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने मैदान में उतरीं सुबेदौलत चौथी बार भी जीत का परचम कितने वोटों के अंतर से लहरा हैं.
#sikarnews
जयपुर के हवामहल क्षेत्र से विधायक बालमुकुंदाचार्य ने आज खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की.
इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया ।
@BMacharyaBJP@1K_Nazar@Khatu_dhaam @KhabarNama_
आप और आपके अहले खानदान को ईद - उल - फितर की तहेदिल से मुबारकबाद !
अल्लाह तआला आपको बरकत, सलामती अता फ़रमाएं और दुनिया की तमाम खुशियों से नवाज़े ! - आमीन
#Eidmubarak2026#ईद_उल_फितर
भारतीय रिजर्व बैंक ने सीकर अरबन को - ऑपरेटिव बैंक सीकर पर लागू परिचालन प्रतिबंधों को हटाया.
बैंक को मिली नियमित दैनिक काम काज और लेनदेन करने की अनुमति.
वर्षों के इंतजार के बाद जमाकर्ताओं ने ली राहत सांस, हजारों खातेदारों में दौड़ी खुशी की लहर.
अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी के नेतृत्व में बैंक संचालक मण्डल की ऐतिहासिक सफलता.
चेयरमैन डॉ जोशी के अनुसार बैंक द्वारा प्रतिबंध के दौरान कर्जदारों से 11 करोड़ 40 लाख रुपए की डूबत राशि वसूली गई जबकि जमाकर्ताओं को क्लेम राशि के रूप में किया 18 करोड़, 24 लाख रुपए का भुगतान.
इसी तरह कठिनाई के आधार पर जमा कर्ताओं को किया 1 करोड़ का भुगतान
सीकर के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रज्जाक पंवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें.
ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखे.आप अपने जीवन में प्रगति के पथ पर सदैव आगे ही आगे रहे,यह मेरी मंगल कामना है.🎂
@Arpskr
तमिलनाडु के करूर शहर में अभिनेता से नेता बने विजय की TVK पार्टी की रैली में भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 16 महिलाएं, 12 पुरुष और 8 बच्चे शामिल है, पता चला प्रशासन ने 10 हजार लोगों की परमिशन दी थी जबकी प्रशासन को 50 हजार की भीड़ जुटने का अनुमान था लेकिन वहां करीब 1 लाख से ज्यादा लोग आ गए ! अधिकतर की दम घुटने से मौत हुई है.
भारतीय टेलीविज़न व फ़िल्म जगत की मशहूर निर्माता और निर्देशक सुश्री एकता कपूर आज बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने खाटूश्यामजी पहुंची, जहां श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उनको दुप्पटा ओढ़ाकर निशान और प्रतीक चिह्न भेंट कर बाबा श्याम का आशीर्वाद दिया.
@KhatuDhamm@khatu_dhaam@FilmyKhabare@tv5newsnow@TV9Marathi@SufiyanaSoul
सीकर जिले की लोसल थाना पुलिस ने कस्बा खूड़ से रात्रि के समय भैंस और पाडा चुराने वाले दो आरोपियों गोपाल बलाई और राजकुमार बलाई को गिरफ्तार किया है.
मुक़ामी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशादेही पर भैंस एवं पाडा सहित घटना में प्रयुक़्त पिकअप जीप बरामद कर ली है.
@DcDmSikar@SikarPolice@PoliceRajasthan@IgpJaipur@RajPoliceHelp @KhabarNama_
■ शेखावाटी फाउण्डेशन की सीकर जिला इकाई का शीघ्र ही शपथ ग्रहण
●क्षेत्र के व्यापक विकास का संकल्प
शेखावाटी फाउण्डेशन की नव गठित सीकर जिला कार्यकारिणी की एक अहम मीटिंग जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र ही आयोजित किया जाए. इससे पहले फाउण्डेशन की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी के 25 सितम्बर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सीकर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल होंगे. मीटिंग की शुरूआत करते हुए प्रदेश महा सचिव आरके लाटा ने फाउण्डेशन के स्वरूप और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला स्तरीय संगठन में सर्व समाज के एक स्वभाव प्रबुद्धजनों को शामिल किया गया है, जो एकजुट होकर जनपद की प्रगति और उन्नति के लिए काम करेंगे. इसी तरह जिला संयोजक पन्नालाल सारडा ने शेखावाटी के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्वार पर जोर देते हुए कहा कि हम जनप्रतिनिधियों से रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार कराएंगे ताकि जनपद के हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जबकि भामाशाह सैय्यद शब्बीर अली ने सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू जिलों के प्रवासियों को संगठन से जोड़ने और उनका मान सम्मान करने की बात कही. इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि हमें मनसा, वाचा, कर्मणा के वाक्यांश के अनुरूप अपने विचारों, शब्दों और कार्यों में एकरूपता एवं सत्यता के साथ अपने संकल्प को साकार करना है. इनके अलावा फाउण्डेशन के महासचिव महावीर सिंह हुड्डा ने शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाशने, कमल डोलिया ने उद्यमियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने, गोपाल शर्मा ने प्रवासी सम्मेलन बुलाने, सुनील अग्रवाल ने पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने, अमन कामदार ने मंदिरों के जीर्णोद्वार की सरकारी योजना का लाभ उठाने और सुरेश चौधरी ने धार्मिक एवं ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्वार कराने का सुझाव दिया. मीटिंग में फाउंडेशन के सचिव अब्दुल रजाक पंवार आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए. अंत में अध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी आभार जताया.
@DcDmSikar@SikarPolice
@KhabarNama_ @manoj_bisu
कोटि-कोटि आभार, ढ़ेर सारी बधाई...
●डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन की ओर से कल जयपुर में "मोबाइल पत्रकारिता" विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होना बेहद अच्छा लगा और सुखद अनुभूति हुई. इस दौरान कार्यशाला में मौजूद रहने पर यह भी अनुभव हुआ कि प्रिन्ट मीडिया के अलावा सोशल मीडिया भी एक ताकतवर समाचार माध्यम है. विशेष कर डॉ. वीरेन्द्रजी चौधरी, बालमुकुन्द जोशी, अरविंद चोटिया, अविनाश कल्ला, अशोक शेरा, उमाशंकर सिंह, दीपक कुमावत, विनय सुल्तान, पंकज कुमार गोयल, महेन्द्र यादव, दिनेश बोहरा, कैलाश शर्मा, मंदीप पूनिया, रमेश कुमावत, नाजनी रिजवी, प्रदीप सिंह बिदावत एवं कमलेश पारीक से रूबरू मिलने और उन्हें सुनने का अवसर मिला. साथ ही इनके मोबाइल पत्रकारिता को जन संवाद का विश्वसनीय, जवाबदेह और जिम्मेदार माध्यम बनाने, समाचार संप्रेषण प्रसारण के समय जल्दबाजी से बचकर मर्यादित एवं नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए फेक न्यूज़ से सतर्क रहने आदि पर विचार सुने, समझे और उनसे बहुत कुछ सीखा ! बहरहाल इस अनुकरणीय कार्यशाला की पहल करने वाले डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन और उनकी टीम को आयोजन की सफलता के लिए बधाई के साथ आग्रह है कि मोबाइल यूट्यूब पत्रकारिता के पेशे में उतर चुके इन तमाम साथियों को समय-समय पर न्यूज़ - व्यूज़ और फेक समाचार के बीच का अंतर समझाते हुए प्रोत्साहित करते रहें ताकि जन साधारण को भी इनकी मोबाइल पत्रकारिता का सकारात्मक लाभ मिलता रहे.
@TheJanpaksh_@viren_choudhary@arvindchotia @Danny_deepz
@ashokshera94@avinashkalla@balmukundjoshi@dineshbohrabmr@vinay_sultan
एक शादी में शिरकत करने के लिए मुझे अजीब -ओ- गरीब निमंत्रण मिला है :-
●लिखा है...
प्रीति भोज का समय :-
शाम 7 बजे से 100 प्लेट खत्म होने तक
आप सपरिवार सादर आमंत्रित हो ! 🙏😆😆😃😃😜😜😜
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी थाना अन्तर्गत ग्राम तिहाय में श्रवण कुमार जाट नामक एक व्यक्ति ने आपसी कहासुनी में आक्रोशित होकर अपनी पत्नी सुमन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर नृशंस हत्या कर दी. मुक़ामी थानाधिकारी ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. जांच जारी हैं.
@PoliceRajasthan@IgpJaipur@DcDmSikar@SikarPolice
#Murder #crimewatch #Investigation
मशरूफ रहने का अंदाज़
तुम्हें तनहा ना कर दे ग़ालिब,
रिश्ते फुरसत के नहीं
तवज्जो के मोहताज़ होते हैं !
@Aarzoo3007 @at8875125
@askshivanisahu@jamil2832
@KhabarNama_ @Dr_Rizwan_
प्रतिबंध के बावजूद उदयपुरवाटी के कोट बांध में आज पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने छलांग लगाकर तैराकी की ! पुलिस की मौजूदगी में जब उन्होंने छलांग लगाई उस समय लोगों की भारी भीड़ थी.