मेरे शर्ट का वो बटन ठीक है जो तुमने टांका था
तुमने नई साड़ी ले ली ना
पुराने वाले के पल्लू में बहुत फांका था
और मेरे जाते वक्त रोते-रोते जो तेरा चश्मा गिरा था
उस चश्मे की दोनों कांचे ठीक है ना
मां, छोड़ ना घर-बार की बातें
इतना बता तू ठीक तो है ना।
@VarmaSuhani@ManjuSh32041966
चश्मा वितरण के साथ हमारी कोशिश केवल दृष्टि सुधारने की नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी लाने की है।
23 अगस्त 2026 को “आपका विधायक – आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीमनगर, पड़ियाना मज़रा ककोहा में आयोजित 180वें जनसुनवाई शिविर में 61 लोगों का नेत्र परीक्षण कराया गया था।
आज सभी 61 लाभार्थियों के चश्मे तैयार कराकर, 31 लाभार्थियों को चश्मे हाथों-हाथ प्रदान किए गए, जबकि शेष 30 चश्मे सेक्टरवार वितरण के लिए श्री प्रताप राव जी को सौंपे गए।
लोगों की बात सुनना, उनकी जरूरत को समझना और उसे पूरा होने तक प्रयास करते रहना ही हमारा जनसेवा का संकल्प है। किसी की आंखों में साफ दिखाई देने की खुशी और चेहरे पर आई मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा संतोष है।
पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए केवल दायित्व नहीं, भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक संकल्प है। इसी संकल्प के साथ हमने @EnvironmentNet0 के माध्यम से ‘The Guardians of the Green’ अभियान की शुरुआत की।
12 जनवरी 2025 को लखीमपुर खीरी के पलिया कलां स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय से इसके प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और वन्यजीव संरक्षण को साथ जोड़ा गया। आज अभियान के अंतर्गत 9 Wildlife Conservation Events सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं।
अभियान के तहत Digital Library की स्थापना, मेधावी छात्रों को Tablets, Frontline वनकर्मियों का सम्मान, साइकिल एवं 300+ Eco-friendly Bags का वितरण जैसे महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।
हमारा संकल्प है - प्रकृति की रक्षा, वन्यजीवों का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य।
आइए, हम सब मिलकर “The Guardians of the Green” बनें।
#EnvironmentWarriors
हमारे लिए जनसेवा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आस्था, सम्मान और भावनाओं से जुड़कर उनके साथ खड़े रहने का संकल्प है।
C.M.S. स्कूल, कानपुर रोड में नियमित रूप से योग साधना करने वाले योग साधकों एवं वरिष्ठजनों ने 7 सितंबर को भवरेश्वर महादेव मंदिर, निगोहा में भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए हमसे आग्रह किया। पिछले वर्ष इन्हीं योग साधकों को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन लाभ मिला था।
योग साधकों एवं वरिष्ठजनों की श्रद्धा और भावनाओं का सम्मान करते हुए, उनके आग्रह पर 50 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भवरेश्वर महादेव के दर्शन हेतु बस की व्यवस्था सुनिश्चित की गईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी प्रबंध किया गया, ताकि सभी श्रद्धालु सुविधापूर्वक एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें।
हमारी माँ स्वर्गीय श्रीमती तारा सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित यह विशेष धार्मिक यात्रा माँ की पुण्य स्मृतियों को नमन करने और भगवान भोलेनाथ के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने का एक पावन अवसर है।
वरिष्ठजनों की आस्था, सुविधा और सम्मान का ध्यान रखना हमारा सदैव प्रयास रहा है। भगवान भवरेश्वर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर हर महादेव!
लगातार 183 सप्ताह से ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ के माध्यम से ग्राम नानमऊ सहित गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास निरंतर जारी है।
#RajeshwarForSarojiniNagar
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, और सरोजनी नगर की सेवा ही मेरा निरंतर संकल्प।
30 अगस्त से 1 सितंबर तक के ये तीन दिन सरोजनी नगर के विकास, जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित रहे। इन तीन दिनों में 26 मेधावी बच्चों को साइकिल वितरण, 10 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट का वितरण, 10 मातृशक्ति का सम्मान, 6 महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण, 20 प्रबुद्धजनों का सम्मान, 3 वीरांगनाओं का सम्मान, 170+ तारा शक्ति केंद्रों की स्थापना और नए तारा शक्ति केंद्र स्थापित करने का संकल्प, गोल्ड एवं सिल्वर मेडलिस्ट सहित खेल प्रशिक्षक का सम्मान, 2 विद्यालयों के संचालन हेतु ₹20 लाख का आर्थिक सहयोग, 285 जनसमस्याओं एवं आवेदन पत्रों पर संज्ञान - ये सभी प्रयास एक बड़े संकल्प की कड़ियाँ हैं।
संकल्प उस सरोजनी नगर का, जहाँ हर मेधावी बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिले, हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिले, हर महिला आत्मनिर्भर बने, समाज के कर्मठ और सम्मानित व्यक्तित्वों को उचित सम्मान मिले, शिक्षा को हर संभव संबल मिले और जनता की हर आवाज़ को समाधान तक पहुँचाने का प्रयास हो।
हमारा प्रयास केवल आज की जरूरत पूरी करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित सरोजनी नगर का निर्माण करना है।
जिम्मेदारी भी, संवेदनशीलता भी,
जनसेवा का संकल्प - निरंतर होता साकार!
सरोजनीनगर परिवार की हर आवाज़ को गंभीरता से सुनना, हर जरूरत को समझना और हर समस्या के समाधान की दिशा में निरंतर पहल करना— जनता के विश्वास को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाता #टीम_राजेश्वर।
आज दिनांक : 07 सितंबर 2026 की प्रमुख गतिविधियां!
“शिक्षा केवल व्यक्ति के जीवन को दिशा नहीं देती, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की नींव भी रखती है।”
आजादी के समय भारत के सामने अशिक्षा एक बड़ी चुनौती थी। दशकों के निरंतर प्रयासों के बाद आज देश ने साक्षरता के क्षेत्र में लंबी यात्रा तय की है। लेकिन बदलते समय के साथ साक्षरता के मायने भी बदल रहे हैं।
आज केवल पढ़ना-लिखना पर्याप्त नहीं है। Digital Literacy, Artificial Intelligence, Machine Learning, Data Science और नई तकनीकों की समझ आने वाले समय में युवाओं की क्षमता और अवसरों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ऐसे दौर में हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे युवा तकनीकी बदलावों के केवल दर्शक न रहें, बल्कि उन्हें सीखें, अपनाएं और भविष्य के निर्माण में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।
इसी सोच के साथ सरोजनीनगर में शिक्षा को आधुनिक तकनीक और भविष्य के कौशल से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डिजिटल लैब, इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड और रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा, डिजिटल कौशल और नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
हमारा लक्ष्य केवल साक्षर सरोजनीनगर नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और तकनीक से सशक्त ऐसा सरोजनीनगर बनाना है, जिसके युवा भविष्य की चुनौतियों को अवसरों में बदल सकें और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं।
'अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस' पर यही संकल्प है,...
शिक्षा को अवसर से, अवसर को कौशल से और कौशल को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना - ताकि वो बदलते समय के साथ स्वयं को विकसित करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे सके।
#InternationalLiteracyDay
असमिया लोक-संस्कृति के अमर स्वर, महान संगीतज्ञ, रचनाकार एवं फिल्म निर्माता, 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
आपकी रचनाएं आज भी संगीत साधकों के लिए विरासत हैं। आपकी मधुर धुनें और प्रेरणादायी स्वर सदैव ‘सांस्कृतिक जगत’ में गूंजते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री श्री के.पी. मलिक जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके मार्गदर्शन एवं समर्पण से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।
@KPMalik_BJP
What if students could explore their future before choosing it?
The IIT Madras School Connect Program is opening applications for its October 2026 cohort, welcoming students from Classes IX–XII.
For the first time, Class IX students can join the programme and get an early start on discovering their interests, strengths and possible career pathways.
Explore 17 future-focused disciplines — from Data Science & AI, Aerospace and Cybersecurity to Economics & Finance, Law, Design, Humanities, Game Technology and more.
Learn from faculty at IIT Madras and leading institutions through an 8-week online learning experience featuring lectures, live sessions, assignments and assessments. Successful students receive an official IIT Madras CODE e-certificate.
🗓️ Apply by: 30 September 2026
🚀 Courses begin: 5 October 2026
With 4,900+ schools and 1.75 lakh+ students already reached, School Connect is helping young learners make more informed choices about their future.
Learn more: https://t.co/TOEiFZLy4i
@iitmadras@CODE_iitm_
#IITMadras #SchoolConnect #CareerExploration #FutureReady