जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने तथा शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में गणमान्य व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गयी तथा सभी से पु��िस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
आज माननीय जिला न्यायाधीश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के साथ किया गया जिला काराग���र का निरीक्षण।
बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
आज उद्योग बंधु की बैठक फेडरेशन भवन में आयोजित हुई।
बैठक में उद्यमियों द्वारा उद्योग लगाने में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुजफ्फरनगर, विद्युत विभाग को आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्ग एवं ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
��ैठक में उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मिन, क्षेत्री�� प्रदूषण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं फेडरेशन के सदस्य सहित उद्यमी मौजूद रहे।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
जिलाधिकारी महोदय जनपद मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में मई माह की उद्योग बंधु बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में उद्यमियों द्वारा उद्योग लगाने में आ ��ही समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए @CMOfficeUP @UPGovt @UpRuralDev @DmMuzaffarnagar
आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा को जनपद में शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं अन्य पुलिस प्रशासनिक के साथ धर्मगुरुओं/संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में जिला पंचा���त सभागार में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर उपायुक्त उद्योग एवं शाखा प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से संबंधित कोई भी पत्रावलियां पेंडिंग में ना रखा जाए।
जनपद को प्राप्त लक्ष्य पूर्ण कराते हुए बेरोजगार युवाओं को ऋण देते हुए उन्हें स्वयं के उद्योग स्थापित करने में सहयोग करने का बैंकों को ��िर्देश दिये ।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@ChiefSecy_UP
माननीय सभापति, उत्तर प्रदेश विधान परिषद प्रदेशीय विद्युत जांच समिति श्री दिनेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई सम्पन्न।
समिति द्वारा जनपद में विगत 3 वर्षों में विद्युत विभाग द्वारा किए गए कार्यों एवं चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। - मा० सभापति
@UPGovt@CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
आज माननीय जिला न्यायधीश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के साथ किया गया जिला कारागार का निरीक्षण।
बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
@UPGovt@CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
मंडलायुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय ने आज कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के कार्यालय का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंडलायुक्त महोदय ने निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त महोदय ने इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में लीची का पौधा लगाया।
इसके पश्चात मंडलायुक्त महोदय ने क��ंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर नुमाइश ग्राउंड में 25, 26 व 27 मार्च को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध मे चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
आज जिला प्रशासन एवं पत्रकारों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने तथा प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने पर बल देने के लिए जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक बुलाकर ��मिति के सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@UPGovt @ChiefSecy_UP @InfoDeptUP
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विभिन्न बिंदुओं एवं सुझावों के सम्बंध में जनपद के मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श हेतु जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 18.03.2025 को मध्याहन 12:00 बजे जिला पंचायत सभागार कलेक्ट्रेट, मुजफ्फरनगर में एक बैठक का आयोजन किया जायेगा। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय /राज्यीय राजनैतिक दलों से अनुरोध है कि नियत दिनांक समय व स्थान प�� उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ ने स्टार्टअप इंडिया, स्टैण्ड अप इंडिया के साथ नई उद्यमी संस्कृति को आगे बढ़ाया है। यह अभियान युवाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ा��र आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
#NayeBharatKaNayaUP
उत्तर प्रदेश की बेहतरीन कानून-व्यवस्था का परिणाम है कि ₹45 लाख करोड़ के MoU में से ₹15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
#MissionRojgarUP
आज जनपद मुजफ्फरनगर की देशी शराब की 171, कम्पोजिट शॉप की 120, माडल शॉप्स की 10 एवं भांग की 02 दुकानों की ई-लाटरी की प्रक्रिया रिर्जव पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर स्थित बहुउददेशीय हॉल में म���्डलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर (नोडल अधिकारी), श्री अटल कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ सम्पन्न करायी गई।
ई-लाटरी हॉल में लगभग 1000 आवेदक / अधिकृत प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिन्हें ई-लाटरी स्थल पर बडी स्कीनों के माध्यम से ई-लाटरी की पूर्ण प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से दिखाया गया।
���ुल ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों से उत्तर प्रदेश सरकार को जनपद से रू० 19,83,10000/- (उन्नीस करोड तिरासी लाख इक्यासी हजार रूपये) का सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ है।
@UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP
आज जिला पंचायत सभागार में राज्य कर विभाग (जी०एस०टी०) से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
राज्य कर विभाग राजस्व की दृष्टि से प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है। राज्य का अधिकतम राजस्व राज्य कर विभाग से आता है। इसके मद्देनजर राज्य कर अधिकारियों को राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए सघन एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विभाग की विभिन्न प्रकार की योजनाओं, यथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, स्टीकर, एमनेस्टी आदि, से मिलने वाले लाभों से व्यापारियों को अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
आम जनता द्वारा क्र�� किये गये माल का उचित बिल लेने तथा सम्बन्धित व्यापारियों को उचित बिल जारी करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिये गये।
व्यापारी द्वारा बिल जारी न किये जाने की स्थिति में व्हाट्सएप नम्बर 7235001729 पर प्राप्त शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश राज्य कर विभाग को दिये गये।
@CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecy_UP
आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं अन्य पुलिस प्रशासनि�� अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में गणमान्य व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक की तथा सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
@CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecy_UP
आज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्य��� से शहर के मुख्य चौराहों की निगरानी का जायजा लेने के पश्चात अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से कंट्रोल रूम के निर्माण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए पुराने मीटिंग हॉल का निरीक्षण करते हुए संबंधित को साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
▪️प्रदेश में आबकारी विभाग की मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के लिए ऑनलाइन ई-लॉटरी के लिए पंजीकरण 14 फ़रवरी से 27 फरवरी तक किया जा सकता है।
▪️जनपद मुजफ्फरनगर में 171 देशी शराब, 120 कम्पोजिट शॉप, 10 म��डल शॉप एवं 02 भांग दुकानों हेतु आवेदन 27 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
▪️लखनऊ-प्रदेश में आबकारी विभाग की मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के लिए ऑनलाइन ई-लॉटरी के लिए पंजीकरण 14 फ़रवरी से 27 फरवरी तक किया जा सकता है।
▪️आवेदन 17 से 27 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। भारत का कोई भी 21 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक आवेदन कर सकता है। ई-लॉटरी पोर्टल पर अधिक जानकारी उपलब्ध है:
https://t.co/xym5iS8HTW…
@UPGovt@nitinagarwal_n@ChiefSecyUP@UPCane@InfoDeptUP@Uppolice@AdminLKO