अभाविप के हर एक कार्यकर्ता की भूमिका,जिम्मेदारी और दायित्व अभी के समय में एक ही है "सेवा परमो धर्म": इसी मंत्र के साथ सदैव मानव कल्याण के लिए कार्य किया। कोरोना काल में हर गांव कोरोना मुक्त हो ईस उद्देश्य के साथ विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव जा कर (1/3)
#ABVPForSociety
उनके विचार, त्याग और दृढ़ संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त को भारत की एकता, स्वाभिमान और विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।
प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद्, अद्वितीय चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र की एकता और अखंडता के अमर प्रहरी श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
डॉ. मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रहित, सिद्धांतों और अखंड भारत के संकल्प का प्रेरक प्रतीक है। उनका संघर्ष हमें सिखाता है कि राष्ट्रसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि जीवन की सर्वोच्च साधना है।
भारतवर्ष की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।
नास्ति येषां यशःकाये जरामरणजं भयम्॥
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
वर्ष 1975 में, आज ही के दिन कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थों के लिए आपातकाल की घोषणा की, जो भारत के महान लोकतंत्र पर काला धब्बा है।
सभी सत्याग्रहियों को नमन, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का विरोध किया, और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखा।
#DarkDaysOfEmergency
आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का संकल्प लें।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।
डॉ. मुखर्जी जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका दृढ़ संकल्प — “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” — केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था।
वे दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रवादी चिंतन और जनसेवा के अद्वितीय उदाहरण थे। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी करोड़ों देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं अद्वितीय राष्ट्रचिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
સંઘ પ્રદેશ દાદરા અને નગર હવેલી તથા દમણ અને દીવના પ્રશાસક શ્રી પ્રફુલભાઈ પટેલ જીના ધર્મપત્ની શ્રીમતી ભાવનાબેન પટેલના અવસાનના સમાચાર અત્યંત દુઃખદ છે.
ઈશ્વર સદગતના આત્માને શાંતિ અર્પે અને પરિવારને આ અસહ્ય ખોટ સહન કરવાની શક્તિ આપે તેવી પ્રાર્થના.
ૐ શાંતિ🙏
@prafulkpatel
સંઘ પ્રદેશ દાદરા અને નગર હવેલી અને દમણ અને દીવના પ્રશાસક શ્રી પ્રફુલભાઈ પટેલના ધર્મપત્ની શ્રીમતી ભાવનાબેન પટેલના અવસાનના સમાચારથી દુઃખ થયું. વર્ષોથી આ પરિવાર સાથે મારો નિકટનો પરિચય અને ઘનિષ્ઠ સંબંધ રહ્યો છે.
આ દુઃખની ઘડીમાં હું પરિવારજનોને હૃદયપૂર્વક સાંત્વના પાઠવું છું અને પરમાત્મા સ્વર્ગસ્થ આત્માને શાંતિ આપે તેવી પ્રાર્થના કરું છું.
ૐ શાંતિ….!!!
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है।
विश्व योग दिवस 2026 के अवसर पर My Bharat एवं स्वाध्याय मंडल, किल्ला पारडी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।
पिता केवल परिवार के संरक्षक नहीं, बल्कि जीवन के प्रथम गुरु, प्रेरणास्रोत और संस्कारों के आधार स्तंभ होते हैं। उनके संघर्ष, समर्पण और आशीर्वाद से ही जीवन की राह सुगम बनती है।
मेरे पूज्य पिताजी की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।
पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
"पिता धर्मः, पिता स्वर्गः, पिता हि परमं तपः।
पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्वदेवताः॥"
पितृ दिवस के पावन अवसर पर सादर नमन, उन सभी पिताओं को जिनके त्याग, परिश्रम, मार्गदर्शन एवं स्नेह से परिवार, समाज और राष्ट्र सुदृढ़ बनता है।
आइए, #InternationalDayOfYoga2026 के अवसर पर संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएँगे तथा अधिक से अधिक लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करेंगे।
रोज़ योग करें, निरोग रहें।
भारत की इस प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सतत प्रयासों से वैश्विक पहचान प्राप्त हुई। उनके नेतृत्व में आज योग सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन एवं मानव कल्याण का संदेश दे रहा है।