ये @NitinNabin वही है जो अपनी दम और काबिलियत से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की अध्यक्ष बन गए और जल्द ही पंजाब से आप की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम भी करेंगे।
बाकी आप क्या है ये आप देश को अच्छे से बता चुके है इसलिए दिल्ली से गए अब आप पंजाब से भी जायेंगे
सरल एंव कर्मठ भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष श्री Mahesh Chauhan जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य एंव दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
AC, PC और Twitter छोड़कर जब मैदान पर उतरेंगे तब हकीकत देख पाएंगे, इधर उधर से 2-4 क्लिप्स उठाई और कर दिया पोस्ट…
शुतुरमुर्ग की तरह मुंह रेत में डाले रहिए, सत्ताइस के चुनाव में ऐसी सुनामी आएगी की आपका सफाया हो जाएगा... तब तक के लिए देख लीजिये मुंगेरी लाल के हसीन सपने...
#सत्ताइस_में_सपा_साफ
उत्तर प्रदेश के प्रथम आगमन पर आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
#NitinNabinInUP
“उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको।” स्वामी विवेकानंद
युवाओं के प्रेरणास्रोत, आत्मबल, राष्ट्रचेतना और चरित्र निर्माण के अमर संदेशवाहक स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनके विचार हमें निरंतर राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
@VijayLaxmiMLA
*आवश्यक सूचना*
एक जरूरतमंद परिवार की मेधावी बिटिया की फीस जमा करने के लिए सहयोग की आवश्यकता है। कृपया इच्छुकजन संपर्क करें मैं उन्हें बच्चे के स्कूल का डीटेल व अभिभावक का संपर्क नंबर उपलब्ध करवा दूंगा🙏🙏
नियति का यह कितना क्रूर आघात है। अभी जसपाल भैया के असामयिक निधन के गहरे दुःख से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब मेरी पूजनीय सासू माँ पंचतत्व में विलीन हो गईं।
उनका स्नेह, त्याग, आशीर्वाद और परिवार को प्रेम के सूत्र में बाँधकर रखने का उनका अद्भुत स्वभाव सदैव हमारे जीवन का मार्गदर्शन करता रहेगा।
उनका स्नेहिल व्यक्तित्व, मधुर वाणी और हर परिस्थिति में परिवार के साथ अडिग होकर खड़े रहने की उनकी भावना हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सद्गति प्रदान करें।
आज नोएडा में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के समक्ष नोएडा विधानसभा के किसानों एवं होम बायर्स की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
मैंने आग्रह किया कि किसानों के हित में गठित हाई पावर कमेटी की लागू की जा सकने वाली सिफारिशों को शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हो सके।
साथ ही, होम बायर्स की रजिस्ट्री से जुड़े शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान करते हुए दोषी बिल्डर्स एवं अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, लेकिन निर्दोष होम बायर्स को हर हाल में न्याय और राहत मिले।
आज अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के प्रिय श्री नवाब सिंह नागर जी से मुलाकात कर उन्हें संगठन द्वारा पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हृदय से बधाई दी ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, ऊर्जावान मार्गदर्शन और लंबे राजनीतिक अनुभव से पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को एक नई गति और मजबूती मिलेगी।
कल निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ऋषिकेश में माँ गंगा के पवित्र जल में स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ गंगा से सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की प्रार्थना। 🙏
हर-हर गंगे! 🚩
हर-हर महादेव! 🔱