जय जगन्नाथ! 🙏🏻
आज पडरौना में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा दृष्टि सभी पर सदैव बनी रहे।
आज पडरौना में 'आकाश इंस्टीट्यूट सेंटर' का उद्घाटन कर शुभकामनाएँ प्रेषित की।
विश्वास है कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को तराशने और उन्हें उनकी प्रतिभा के अनुरूप सफलता के शिखर पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रबंधन टीम और सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता (#IndiaUKFTA) आज से प्रभावी हो गया है, जो वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते आर्थिक सामर्थ्य का प्रतीक है।
यह ऐतिहासिक समझौता हमारे किसानों, युवाओं, महिलाओं, MSMEs और प्रोफेशनल्स के लिए असीम संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा।
'आत्मनिर्भर भारत' से 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।
आज ग्राम सभा लमकन में विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
लमकन वासियों ने सदैव अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।
सभी ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई!
आज पडरौना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत आयोजित 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' में सहभागिता कर पौधरोपण किया।
मातृत्व के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति हमारे दायित्व का प्रतीक यह अभियान, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
@BJP4India@BJP4UP
#एक_पेड़_मां_के_नाम
प्रगति पथ पर अग्रसर कुशीनगर, डबल इंजन सरकार की नीतियों से संवर रहा हर क्षेत्र।
आज जनपद कुशीनगर के टेकुआटार में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी द्वारा कुशीनगर, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹525 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर छात्र शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।
"ज्ञान, शील, एकता" के ध्येय वाक्य के साथ राष्ट्र निर्माण और युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करने में परिषद् ने सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
#ABVPFoundationDay
@ABVPVoice
वैश्विक पटल पर भारत का मान पुनः बढ़ा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia' से विभूषित किया जाना प्रत्येक भारतवासी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
यह सम्मान नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और विश्व कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'एक निशान, एक विधान, एक प्रधान' के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका विराट व्यक्तित्व और राष्ट्रनिष्ठ जीवनदर्शन सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित सांसद-विधायक बैठक में सम्मिलित हुआ।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का पाथेय हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है।
@BJP4India@BJP4UP
विगत 11 वर्षों में 'डिजिटल इंडिया' अभियान ने सुशासन और पारदर्शिता को जन-जन तक पहुँचाया है।
आज #DigitalIndia अभियान देश के हर नागरिक के सशक्तिकरण का माध्यम बन चुका है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह अभियान आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
#11YearsOfDigitalIndia
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@Bhupendraupbjp
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से विभूषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच को आज संपूर्ण विश्व स्वीकार कर रहा है। वैश्विक मंच पर मिली यह ऐतिहासिक उपलब्धि और देश का निरंतर बढ़ता गौरव प्रत्येक देशवासी को अत्यंत गौरवान्वित करने वाला है।
So happy to see the younger generation keeping the spirit of bhajan and devotion alive through Bhajan Jamming. Attended a beautiful gathering organised by @nkbmeditation and also participated in the last Bada Mangal Hanuman Chalisa Paath at Kamani Auditorium.
May the divine blessings of Hanuman Ji and Neem Karoli Baba always guide us on the path of love, service, and devotion.
🙏 Jai Hanuman Ji
🙏 Jai Neem Karoli Baba
🙏 Jai Shri Ram