एक बिहारी सब पे भारी! 🔥
52 गेंदों में दोहरा शतक, इतनी कम उम्र में ऐसा असाधारण प्रदर्शन....वाह दोस्त, बाजा फाड़ दिए!
आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दिल से बहुत-बहुत बधाई, हमारे स्टार वैभव सूर्यवंशी को। देश का नाम यूं ही रोशन करते र���िए।
जय बिहार! जय हिंद! 🇮🇳
बीजेपी सरकार ने सभी constitutional institutions और bodies को बंधक बना लिया है। बिहार में गंभीर Constitutional Crisis है इसलिए अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
संविधान और लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। कहीं लोक लाज नहीं बची।
साहेबगंज के विधायक राजू सिंह की लोअर कोर्ट एवं दिल्ली हाईकोर्ट से दोष सिद्धि होने एवं सजा होने के बाद भी बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता रद्द नहीं की। महीनों का उसको समय दिया गया। अब वह सुप्रीम कोर्ट चले गए। अगर विपक्ष का सदस्य होता तो तुरंत सदस्यता रद्द हो ��ाती जैसे आजम ख़ान साहब और उनके बेटे की एक घंटे में ही उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी।
दो निर्दलीय MLC जो बीजेपी में शामिल हुए उनकी दल बदल कानून के तहत अविलंब सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
मंत्री अशोक चौधरी तीन-तीन पद का फायदा ले रहे है, राजभवन भी अपनी आपत्ति दर्ज करा है लेकिन अंधेर नगरी चौपट राजा।
#TejashwiYadav #RJD #Bihar
तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सहमति थी कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नामकरण इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ अक्षयवट राय जी के नाम पर किया जाएगा।
श्री नीतीश जी जब पूर्णरूपेण अचेत अवस्था में चले गए तब मैंने विधानस���ा में “ग़ैर-सरकारी संकल्प” के माध्यम से पुन: यही मांग रखी।
सरकार ने उत्तर में कहा कि इस सेतु का नामकरण “गुरु गोविंद सिंह जी” के नाम पर होगा। (सबूत संलग्न)
अब इसका नामकरण एक ज़िंदा आदमी के नाम किया गया है जिनकी राजनीति बीजेपी दफ़न कर चुकी है।
एक वर्ष दो महीने पूर्व इस पुल का उद्घाटन हो चुका है। एक वर्ष से वाहनों का परिचालन एवं आवागमन शुरू है लेकिन दूसरों के निर्माण कार्यों का बारम्बार फीता ��ाटने के शौक़ीन प्रधानमंत्री फिर इसका उद्घाटन कर फ्री में अपने नाम का शिलापट्ट लगवाना चाहते है।
यथार्थ यह है कि इस पुल के निर्णय और निर्माण में केंद्र सरकार का एक फूटी कौड़ी का भी योगदान नहीं, लेकिन मोदी जी को लोकतंत्र की जननी वैशाली और ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती राघोपुर में खड़े होकर कल इस पुल पर फ़ोटो खिंचवानी है।
फोटोजीवी!
आज ही के दिन ठीक 𝟔𝟐 वर्ष पूर्व 𝟏𝟗𝟔𝟐 के भारत-चीन युद्ध में लद्दाख के चुशूल में 𝟏𝟑 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 𝟏𝟐𝟎 वीर अहीर जवानों ने अदम्य साहस एवं अतुलनीय पराक्रम का परिचय देते हुए अपने से कई गुणा बड़ी शत्रु सेना के सामने “अंतिम गोली-अंतिम आदमी-अंतिम सांस” तक के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए 𝟏𝟑𝟎𝟎 चीनियों को मार गिराया था।
युद्�� इतिहास में अतुलनीय वीरता की गाथा लिखने वाले भारत माँ के ऐसे वीर सपूतों को उनकी बलिदानी दिवस पर कोटि-कोटि नमन और श्रद्धांजलि।
उन वीर जवानों की याद में चुशूल में रेजांगला वॉर मेमोरियल के “𝐓𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞, 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐀𝐇𝐈𝐑- अहीर धाम” स्मारक भी बना हुआ है जो इन वीर सैनिकों के पराक्रम, शौर्य, दृढ़ता, शूरता और अदम्य निडरता का ग��ाह है।
#RezangLaDiwas #RezangLaDay #IndianArmy
… और ये भी घोषणा होनी चाहिए कि पुरस्कार की राशि की दोगुनी राशि चुनाव आयोग के दोषी उच्चाधिकारियों या डुप्लीकेट वोटर न पकड़ पानेवाला फॉल्टी सॉफ़्टवेयर डेवलप करनेवाली कंपनी से वसूली जाएगी। अगर ये नहीं हुआ तो जनता के टैक्स का पैसा ही जनता को देकर एक और चपत लगाई जाएगी।
मैं अहीर हूँ,
और ये दुनिया मेरी भैंस है।
मैं उसे दूह रहा हूँ,
और कुछ लोग उसे कुदा रहे हैं।
ये कौन लोग हैं जो कुदा रहे हैं,
आपको पता है?
क्यों कुदा रहे हैं,
ये भी पता है?
लेकिन इस बात का पता
न आपको है,
न हमको है,
न उनको,
कि इस कुदाने का परिणाम क्या होगा?
हाँ, इतना तो पता है
कि नुक़सान त�� हर हालत में
हमारा ही होगा,
क्योंकि भैंस हमारी है,
और दुनिया भी हमारी है।
- रमाशंकर यादव विद्रोही
जीवन में लिया गया एक गलत निर्णय आपको दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर सकता है,लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह है कि कोई निर्णय सही था या गलत,इसका एहसास भी हमें उसे लेने के बाद ही होता है कई बार हम पूरे विश्वास के साथ जो रास्ता चुनते हैं,वही आगे चलकर सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है...!
ज्ञान होना और उसे कम समय में साबित कर पाना,दोनों अलग-अलग बातें हैं कई बार इंसान के पास पर्याप्त ज्ञान और समझ होती है,लेकिन उसे सही समय पर और कम समय में साबित कर पाना इतना आसान नहीं होता...!
दीपावली का यह पावन पर्व हर घर-आँगन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आए, हर चेहरे पर मुस्कान सजे और हर परिवार का जीवन सुख-समृद्धि से जगमगाए।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ!
जय श्रीराम!🙏🪔