भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और बिहार देश का सबसे युवा राज्य। ऐसे में हमारे युवाओं के कंधों पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे अपने ज्ञान, ऊर्जा और संकल्प से बिहार और भारत को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं।
इतिहास गवाह है कि हर बड़े परिवर्तन और हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर युवाओं ने हमेशा निर्णायक भूमिका निभाई है।
आज आवश्यकता है कि हम अपने युवाओं को उस दौर से भी परिचित कराएं, जब आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को नई दिशा देने का भागीरथ प्रयास शुरू किया। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुख सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से उन्होंने बिहार की दशा और दिशा बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि बिहार के युवाओं तक राज्य के विकास की इस यात्रा और उसके इतिहास को सही संदर्भों के साथ पहुँचाएं, ताकि वे अपने अतीत को जानें, वर्तमान को समझें और भविष्य के निर्माण में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें।
#JDU #Bihar
देश में हर दूसरा व्यक्ति OBC है। लेकिन देश के सरकारी संस्थाओं में, कार्यालयों में, विश्वविद्यालयों में हर दूसरा आदमी OBC क्यों नहीं दिखता.?
श्री @sanjuydv जी, (सदस्य राज्यसभा)
जब भी OBC/SC/ST समाज का मुद्दा आता है,
पटना से दिल्ली तक केवल RJD ही दिखती है,न नीतीश जी की पार्टी दिखती है, न अनुप्रिया पटेल की पार्टी और न ही उपेंद्र कुशवाहा जी की पार्टी।
अब विधायिका के साथ-साथ उच्च न्यायपालिका में भी OBC आरक्षण लेने का वक्त आ गया है.
- श्री @sanjuydv जी।
तेजस्वी जी लगातार कहते रहे कि बिहार पुलिस गुंडा बनकर कई निर्दोषों का फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर चुकी है।
इस वीडियो में पुलिस ख़ुद व्यक्ति की कमर में जबरदस्ती अवैध हथियार डालकर उसे गिरफ्तार करती दिख रही है।
अगर वीडियो में सत्य है, तो सम्राट जी को जवाब देना होगा।
पिताजी को ये नहीं पता कि भारत के बाहर रुपया नहीं चलता। हर बार पूछते हैं, “बेटा, पैसा है न? कुछ पैसा भेज दें?” मैं उनसे कहती हूँ, “पापा, स्कॉलरशिप मिली है। यहाँ यूरो चलता है, रुपया नहीं। दूसरी करेंसी है।” फिर वह पूछते हैं, “वो क्या होता है?” यह सुनकर मैं सोच में पड़ गई कि उन्हें “यूरो” नहीं पता। फिर ध्यान आया कि पिताजी ने पढ़ाया, लेकिन वे अभाव के कारण स्वयं पढ़ नहीं पाए। माँ ने भी पढ़ाया, लेकिन वे भी पढ़ नहीं पाईं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को इस लायक बना दिया कि उनकी बेटी दूसरी करेंसी समझती है, दूसरे देश अकेले जाती है, पेपर प्रस्तुत करती है, अपना काम दुनिया को दिखाती है, दूसरे देशों में भी आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करती है और आत्मसम्मान के साथ सर उठा कर जीती है।
एक ग़रीब किसान परिवार, जिसके दादा-परदादा ने खेती की, पिता ने टेम्पो चलाया, और माँ भी पढ़ी-लिखी नहीं थीं; जिसके पूरे खानदान में दूर-दूर तक अपने राज्य से दूसरे राज्य जाना भी लगभग असंभव-सा रहा हो, उस परिवार के लिए उस परिवार की बेटी का दूसरे देश जाकर पढ़ना एक सुनहरे सपने जैसा ही है।
सावित्रीबाई और महात्मा फुले का आभार, जिन्होंने हम महिलाओं के लिए स्कूल खोले; वरना जड़ सामाजिक व्यवस्था शायद हमें घर के किचन से बाहर भी न निकलने देती। बाबा साहेब का आभार, जिन्होंने संविधान के माध्यम से समानता के अवसर सुनिश्चित किए। कर्पूरी जी, जगदेव बाबू, लालू जी,बी. पी. मंडल, वी. पी. सिंह और अर्जुन सिंह, राम मनोहर लोहिया सभी का आभार, जिन्होंने पिछड़ों के लिए विश्वविद्यालयों के रास्ते खोले। हर महानायक और महानायिका को मेरा प्रणाम, क्योंकि यदि वे न होते, तो शायद हर साल नई भाषा सीखना, नई संस्कृति को समझना , अलग अलग कोर्स करना या अपने शोध-कार्य को अकादमिक दुनिया के सामने प्रस्तुत करना संभव न हो पाता।
शिक्षा सिर्फ़ आपके लिए हज़ारों रास्ते नहीं खोलती, वह आपके और आपके पूरे समाज के लिए लाखों अवसर भी तैयार करती है। शिक्षा भेदभाव नहीं करती, इसलिए शिक्षित होना हर वंचित की पहली ज़िम्मेदारी है, क्योंकि यही शिक्षा से आप साबित करते हैं कि “मेरिट” खोखला है। समान अवसर सभी को मिले, तो हर इंसान बेहतर कर सकता है, बेहतर बन सकता है और दुनिया को कुछ बेहतर दे सकता है। शिक्षा आपके भीतर conscience का निर्माण करती है और obedience को ख़त्म करती है। इसलिए शिक्षा हमेशा से वर्चस्ववादी ताकतों के लिए ख़तरा रही है। शिक्षा के हथियार से ख़ुद को लैस करिए, हर प्रकार का वर्चस्व अपने आप धराशायी हो जाएगा।
बाबा साहेब के शब्दों में “शिक्षित बनें, संगठित रहें, संघर्ष करें।”
तस्वीर लिथुआनिया के राष्ट्रपति ऑफ़िस की है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक और खुलासा हुआ है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक- महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में संगठित रूप से चढ़ावा चोरी को अंजाम दिया गया।
👉जब महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 12 गुना तक बढ़ गई तो चढ़ावे की गिनती के लिए ट्रस्ट की सिफारिश पर एक्स्ट्रा स्टाफ जोड़ा गया
👉इस एक्स्ट्रा स्टाफ में कौन से लोग शामिल होंगे, ये ट्रस्ट ने ही तय किया था
👉एजेंसी का कहना है कि एक्स्ट्रा स्टाफ में शामिल लोगों ने कभी बैंकिंग, कैश काउंटिंग का काम नहीं किया था। ये पहले हाउसकीपिंग का काम करते थे
एजेंसी के मुताबिक- वे अपनी मर्जी से लोगों को नहीं चुन सकते थे। उन्हें आदेश था कि बेसिक वेरिफिकेशन कर लोगों को चढ़ावा गिनने के काम पर लगा दिया जाए।
साफ है: BJP-RSS ने पूरी प्लानिंग के साथ इस लूट को अंजाम दिया और ऐसा कर करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
सवाल है:
• नरेंद्र मोदी इस चढ़ावा चोरी पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे?
• 'डकैती' के बाद भी ट्रस्ट को भंग क्यों नहीं किया जा रहा है?
• चंपत राय समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
• क्या मोदी सरकार इस लूट के गुनहगारों को बचाने में लगी है?
पटना के कदम कुआं थाने ने फिर वही पुराना खेल खेला। रोशन सर के साथ अन्याय हो रहा है, FIR तक दर्ज नहीं कर रहे। पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी है।
रोशन सर ने प्रेस के सामने दस्तावेज दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई। बिहार पुलिस का ये रवैया शर्मनाक है!
बेहद दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है कि राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय दो शिक्षकों के बीच सार्वजनिक विवाद और टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इन शिक्षकों ने हजारों-लाखों युवाओं और अभ्यर्थियों के जीवन को #नई दिशा देने तथा उन्हें #सफलता के #शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। #शिक्षक #समाज के #आदर्श, #मार्गदर्शक और #राष्ट्र निर्माण के #प्रमुख स्तंभ होते हैं, इसलिए उनसे सदैव #संयम, #मर्यादा और #सकारात्मक आचरण की अपेक्षा की जाती है।
इसी बीच रौशन सर के भाई के संदिग्ध निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच कराई जाए तथा यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
#ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।